एक्सप्लोरर

Noida Crime News: लड़की का नहाते समय शख्स ने छिपकर बनाया अश्लील वीडियो, पकड़े जाने पर किया सुसाइड

UP के नोएडा के फेस 2 में एक सनीसनीखेज मामला सामने आया है. दरअसल, यहां एक युवक ने युवती के नहाते वक्त अश्लील वीडियो बना ली इसके बाद पकड़े जाने पर उसने सुसाइड कर लिया.

Noida Crime News: राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा के थाना फेस 2 क्षेत्र के इलाबास गांव में गुरुवार को एक बड़ी घटना घटी है. दरअसल यहां एक युवक ने नहाते समय एक युवती की अश्लील वीडियो बना ली जिसका पता चलने पर युवती के पिता और मकान मालिक ने मिलकर पहले जमकर मारपीट की और फिर उसे कमरे में बंद कर दिया. जिसके बाद शाम को पड़ोसी ने आकर ताला खोला तो युवक फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला. घटना के बाद पुलिस को सूचना दी गई मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मृतक के दोस्त की तहरीर पर मकान मालिक और युवती के पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.

युवती का नहाते वक्त बना रहा था अश्लील वीडियो

घटना की जानकारी के मुताबिक गुरुवार की दोपहर को थाना फेज टू क्षेत्र गांव इलाबास में स्थित एक मकान में रहने वाले किराएदार ने उसी मकान में रहने वाली एक युवती जब नहा रही थी तभी उसका अपने मोबाइल से अश्लील वीडियो बना रहा था. जिसको देख युवती चिल्लाई और उसने अपने पिता को बताया पिता ने मौके पर किराएदार को पकड़कर मकान मालिक के साथ मिलकर पहले उसकी जमकर पिटाई की और फिर उसको उसी के कमरे में बंद कर दिया. जिसके बाद किराएदार ने अपने ही कमरे के अंदर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया.

पकड़े जाने के बाद युवक ने किया सुसाइड

शाम को करीब साढ़े चार बजे किराएदार के पड़ोसी आए और उसने सारे मामले को जानते हुए युवती के पिता से चाबी लेकर कमरे का ताला खोलकर देखा तो किराएदार फांसी के फंदे पर झूल रहा था. जिसके बाद डायल 112 पर सूचना दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया साथ ही मृतक किराएदार के दोस्त द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर फिलहाल पुलिस ने मकान मालिक नरेंद्र बैरागी और युवती के पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ के दौरान जो भी तथ्य निकलकर सामने आएंगे उसके आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.

घटना की जांच में जुटी पुलिस

इस घटना को लेकर नोएडा एडीसीपी अंकिता शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि शाम को करीब 6.30 पर पुलिस को डायल 112 द्वारा सूचना मिली कि एक व्यक्ति ने इलाबास गांव में आत्महत्या कर ली है. पुलिस जब मौके पर पहुंची और पूरी जांच पड़ताल की तो सामने आया कि लगभग दो या ढाई बजे के आसपास मृतक किराएदार के द्वारा उसी किराए के मकान में रहने वाली एक लड़की का नहाते समय वीडियो बनाया गया था.

जब लड़की को ये पता चला तो उसने शोर मचाया और लड़की के पिता द्वारा मृतक किराएदार को पकड़ लिया गया, और मकान मालिक के साथ मिलकर उसको एक कमरे में बंद कर लिया गया. शाम को जब मृतक के दोस्त आए तो उन्होंने दरवाजा खोला तो मृतक फंदे से लटका हुआ मिला. घटना के बाद पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद धारा 306 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है. मकान मालिक और लड़की के पिता दोनों पुलिस की हिरासत में हैं, दोनों से पूछताछ की जा रही है. 

यह भी पढ़ें:

Moradabad News: मुरादाबाद में अनोखा मामला, टीचर ने बेच दिया स्कूल का कमरा, अब कार्रवाई की लटक रही तलवार

Amroha Cow Deaths: अमरोहा में 61 गायों की मौत के बाद पशुधन मंत्री बोले- जांच रिपोर्ट आने के बाद होगी कड़ी कार्रवाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्वयं सहायता समूहों से ग्रामीण उद्यम तक: उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई ताकत दे रहीं महिलाएं
स्वयं सहायता समूहों से ग्रामीण उद्यम तक: उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई ताकत दे रहीं महिलाएं
आगरा: सास के कहने पर बेटे ने मां को सब्जी में दिया जहर, बेटी को भेजने के लिए रखी थी शर्त
आगरा: सास के कहने पर बेटे ने मां को सब्जी में दिया जहर, बेटी को भेजने के लिए रखी थी शर्त
गोरखपुर: ताल रिंग रोड के किनारे सीएम योगी ने किया पौधरोपण, कहा- वनों से ही नदियां रहेंगी सदानीरा
गोरखपुर: ताल रिंग रोड के किनारे सीएम योगी ने किया पौधरोपण, कहा- वनों से ही नदियां रहेंगी सदानीरा
गोरखपुर से CM योगी ने शुरू किया 35 करोड़ पौधरोपण महायज्ञ, बोले- 'PM मोदी ने एक पेड़ मां के नाम...'
गोरखपुर से CM योगी ने शुरू किया 35 करोड़ पौधरोपण महायज्ञ, बोले- 'PM मोदी ने एक पेड़ मां के नाम...'

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
Delhi News: दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
Embed widget