एक्सप्लोरर

नोएडा में खुला 400 बेड वाला जिले का सबसे बड़ा कोरोना अस्पताल, मिलेंगी ये सुविधाएं

नोएडा में कोरोना का सबसे बड़ा अस्पताल खुला है. यहां सामान्य से लेकर गंभीर मरीजों को इलाज की सुविधाएं मिलेंगी.

नोएडा, एबीपी गंगा। सीएम योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को गौतमबुद्धनगर में कोरोना अस्पताल का उद्घाटन किया. यह जिले का सबसे बड़ा अस्पताल है. यहां सामान्य से लेकर गंभीर लक्षणों वाले मरीजों का इलाज होगा.

इस अस्पताल में 400 बेड की सुविधा होगी. हालांकि, फिलहाल 168 बेड की सेवाएं ही उपलब्ध होंगी. अभी 28 डॉक्टरों को यहां नियुक्त किया गया है. अस्पताल का निर्माण नोएडा प्राधिकरण ने किया है. वहीं, कोविड-19 के उपचार की सभी सुविधाएं टाटा समूह और बिल गेट्स फाउंडेशन ने उपलब्ध करवाई हैं. अस्पताल कोविड-19 के इलाज की सभी सुविधाओं से लैस होगा.

अस्पताल में होंगी ये सुविधाएं. नोएडा के कोविड-19 अस्पताल में डायलिसिस, आईसीयू, वेंटिलेटर और कॉलर एक्सरे की सुविधा उपलब्ध होगी. बता दें कि कोरोना के मरीजों को ज्यादातर सांस लेने में तकलीफ होती है. ऐसे में उन्हें ऑक्सीजन की कमी से जूझना पड़ता है. ऑक्सीजन पूर्ति की सुविधाओं की कमी के चलते मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है.

स्वास्थ्य राज्यमंत्री अतुल गर्ग ने बताया कि इस अस्पताल को मॉडल के रूप में विकसित किया जाएगा. वहीं, सीएम योगी ने उद्घाटन के दौरान कहा कि इसे पूरे पश्चिमी यूपी का सबसे बेहतर कोविड अस्पताल बनाया जाएगा.

अस्पताल का निर्माण नोएडा प्राधिकरण की ओर से किया गया है, जबकि टाटा समूह व बिल एंड मिलिंडा गेट्स फाउंडेशन की ओर से करीब 17 करोड़ की लागत से अस्पताल में संसाधन जुटाए गए हैं. यहां प्रथम तल पर आइसीयू व इमरजेंसी और पांचवें तल पर आइसोलेशन वार्ड बनाया गया. इसके अलावा द्वितीय तल पर डायलिसिस यूनिट व सिटी स्कैन की व्यवस्था की गई है.

ये भी पढ़ेंः

यूपी: सीएम योगी ने नोएडा में किया जिले के सबसे बड़े कोराना अस्पताल का उद्घाटन

कोरोना मरीजों के इलाज को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट सख्त, सीएमओ को लगाई लताड़

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: चेहल्लुम जुलूस को पुलिस की तैयारी पूरी, पुख्ता इंतजाम
लखनऊ: चेहल्लुम जुलूस को पुलिस की तैयारी पूरी, पुख्ता इंतजाम
बांकीपुर-दतिया रिजल्ट: अखिलेश यादव बोले, 'लड्डू तो BJP के अंदर भी...'
उपचुनाव रिजल्ट: अखिलेश यादव बोले- लड्डू तो BJP के अंदर भी बंट रहे
CM योगी ने आलम बदी को दी श्रद्धांजलि, 21 पूर्व विधायकों को भी किया याद
CM योगी ने आलम बदी को दी श्रद्धांजलि, 21 पूर्व विधायकों को भी किया याद
जौहर यूनिवर्सिटी: ध्वस्तीकरण पर रोक जारी, 10 Aug को अगली सुनवाई
जौहर यूनिवर्सिटी: ध्वस्तीकरण पर रोक जारी, 10 Aug को अगली सुनवाई

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दो विधायकों के इस्तीफे के बीच बोले सीएम DK शिवकुमार, 'सभी को नहीं…'
दो विधायकों के इस्तीफे के बीच बोले सीएम DK शिवकुमार, 'सभी को नहीं…'
‘पहले कराएंगे लाठीचार्ज’, इस्तीफा मांगने पर बोले प्रियांक खरगे
‘पहले कराएंगे लाठीचार्ज’, इस्तीफा मांगने पर बोले प्रियांक खरगे
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
वेस्टइंडीज से हार के बाद फिर पाकिस्तान टीम में फेरबदल, इस दिग्गज पर गिरी गाज
वेस्टइंडीज से हार के बाद फिर पाकिस्तान टीम में फेरबदल, इस दिग्गज पर गिरी गाज
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
शादी से पहले ही विवादों में रोनाल्डो का रिश्ता, तलाक हुआ तो हो जाएंगे कंगाल? सामने आया एग्रीमेंट
शादी से पहले ही विवादों में रोनाल्डो का रिश्ता, तलाक हुआ तो हो जाएंगे कंगाल? सामने आया एग्रीमेंट
Embed widget