एक्सप्लोरर

कोरोना मरीजों के इलाज को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट सख्त, सीएमओ को लगाई लताड़

अदालत ने प्रदेश में सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क का कड़ाई से पालन कराने का निर्देश दिया है. इसके अलावा जस्टिस सिद्धार्थ वर्मा और जस्टिस अजित कुमार की खंडपीठ ने हर जिले में एक अधिकारी की तैनाती का भी निर्देश दिया है.

प्रयागराज. प्रदेश में कोरोना मरीजों के इलाज में सामने आ रही अनियमितताओँ को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सख्त है. हाईकोर्ट ने क्वारंटाइन सेंटरों की बदहाली और कोविड अस्पतालों में बेहतर इलाज की मांग को लेकर दाखिल जनहित याचिका पर सुनवाई की. इस दौरान अदालत ने प्रदेश में सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क का कड़ाई से पालन कराने का निर्देश दिया है.

इसके अलावा जस्टिस सिद्धार्थ वर्मा और जस्टिस अजित कुमार की खंडपीठ ने हर जिले में एक अधिकारी की तैनाती का भी निर्देश दिया है. अदालत ने अधिकारियों से कहा है कि वे अपर मुख्य सचिव के 6 अगस्त को जारी हुए शासनादेश का अनुपालन कराएं. मामले की सुनवाई 17 अगस्त को फिर होगी.

सीएमओ प्रयागराज को लगाई लताड़ जिले में कोरोना मरीजों की जांच, जांच रिपोर्ट का समय न देने पर अदालत ने सीएमओ प्रयागराज को लताड़ लगाई. अदालत ने सीएमओ की तरफ से दाखिल हलफनामे को वापस कर दिया और फिर से नया हलफनामा दाखिल करने का आदेश दिया. अदालत ने सीएमओ कार्यालय के काम-काज पर तल्ख टिप्पणी करते हुए खहा कि सीएमओ कार्यालय में सही ढंग से काम नहीं हो रहा है. सीएमओ कार्यालय रिकॉर्ड मेंटेन नहीं कर पा रहा है. इस दौरान अपर महाधिवक्ता मनीष गोयल ने अदालत को आश्वासन दिया है. उन्होंने कहा कि किसी भी मरीज को अस्पताल से बाहर आकर सड़क पर मरने नहीं दिया जायेगा.

"अतिक्रमण हटाना पुलिस की जिम्मेदारी" वहीं, कोर्ट में तलब नगर आयुक्त रवि रंजन ने अतिक्रमण के बारे में जानकारी दी है. इस पर अदालत ने कहा कि अतिक्रमण हटाने की जिम्मेदारी पुलिस की है. अदालत ने कहा कि पुलिस को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी.

संगम नगरी में कोरोना का कहर जारी वहीं, प्रयागराज में कोरोना का कहर जारी है. जिले में कोरोना के कारण तीन और लोगों की मौत हो गई है. अब तक प्रयागराज में कोरोना के कारण 69 मरीज अपनी जान गंवा चुके हैं. इसके अलावा कोरोना के 226 नए मरीज भी मिले हैं. जिले में कोरोना मरीजों की संख्या 3625 पहुंच गई है. मौजूदा समय में कोरोना के 1655 केस एक्टिव हैं.

ये भी पढ़ें:

यूपी: नोएडा दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ, कोविड-19 अस्पताल का करेंगे उद्घाटन

शाहजहांपुर में कोरोना संक्रमित थाना प्रभारी की मौत, पुलिसकर्मियों को एहतियात बरतने के निर्देश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सांप ने 3 बार डसा, नशे में युवक ने उसे मारकर गांव में घूमाया
सांप ने 3 बार डसा, नशे में युवक ने उसे मारकर गांव में घूमाया
15 अगस्त से CG सिटी में दिखेगा नौसेना का शौर्य, 2 हफ्ते फ्री एंट्री
15 अगस्त से CG सिटी में दिखेगा नौसेना का शौर्य, 2 हफ्ते फ्री एंट्री
नौकरी का झांसा, फिर बंधक बनाकर महिला से गैंगरेप; SP से लगाई गुहार
नौकरी का झांसा, फिर बंधक बनाकर महिला से गैंगरेप; SP से लगाई गुहार
'ऐसे लोगों पर मुकदमा...' शस्त्र लाइसेंस मामले पर बोले अफजाल अंसारी
'ऐसे लोगों पर मुकदमा...' शस्त्र लाइसेंस मामले पर बोले अफजाल अंसारी

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
जान से मारने की धमकी मिलने पर सौरव गांगुली ने तोड़ी चुप्पी
जान से मारने की धमकी मिलने पर सौरव गांगुली ने तोड़ी चुप्पी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
Bathroom Door Swelling: बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget