एक्सप्लोरर

ग्रेटर नोएडा में बेसमेंट की दीवार गिरने से 3 मजदूरों की मौत, CM योगी ने हादसे पर जताया दुख

Noida News: इस घटना की सूचना मिलते ही ईकोटेक प्रथम थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया गया. सभी घायलों को तुरंत पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया.

UP News: ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक प्रथम थाना क्षेत्र में स्थित आसरा प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के परिसर में निर्माण कार्य के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया. बेसमेंट में काम कर रहे मजदूरों पर अचानक एक दीवार गिर गई, जिससे मौके पर चीख-पुकार मच गई. इस हादसे में पांच मजदूर मलबे के नीचे दब गए, जिनमें से तीन की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि दो घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है. भारी भारी पुलिस फोर्स  मौके पर मौजूद है.

ग्रेटर नोएडा में हादसे के बाद भगदड़ मच गई. पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान 32 वर्षीय अनीता निवासी सिरसी गांव, महोबा, 34 वर्षीय मालती और उनके पति 40 वर्षीय पुष्पेंद्र दोनों निवासी मकरबई, महोबा शामिल हैं. घायलों की पहचान 32 वर्षीय धीरेंद्र कुमार निवासी महोबा और 35 वर्षीय उमेश निवासी ककोड़, बुलंदशहर के रूप में हुई है. दोनों की हालत स्थिर बताई जा रही है. अस्पताल में इलाज चल रहा है, आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए.

इस घटना की सूचना मिलते ही ईकोटेक प्रथम थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया गया. सभी घायलों को तुरंत पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. हादसे के बाद मृतकों के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए. एडीसीपी ग्रेटर नोएडा सुधीर कुमार ने बताया कि प्राथमिक जांच में ठेकेदार की लापरवाही सामने आई है. पुलिस ने ठेकेदार को हिरासत में ले लिया है और मामले में एफआईआर दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है.

प्रशासन ने हादसे की उच्चस्तरीय जांच के दिए आदेश

इस हादसे ने निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. स्थानीय लोगों और मजदूर संगठनों ने प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके. प्रशासन ने हादसे की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए हैं और मृतकों के परिवार को उचित मुआवजा देने पर विचार किया जा रहा है.

ग्रेटर नोएडा हादसे का सीएम योगी ने लिया संज्ञान

वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ग्रेटर नोएडा में हुए हादसे का संज्ञान लिया है. सीएम योगी ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है. इसके साथ ही सीएम योगी ने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंच कर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं और घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं.

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'गजब मसखरे हैं महाराज आप...', अखिलेश के इस दावे पर बोले ओम प्रकाश राजभर
'गजब मसखरे हैं महाराज आप...', अखिलेश के इस दावे पर बोले ओम प्रकाश राजभर
UP Weather 19 August: यूपी भारी बारिश का रेड अलर्ट, इन जिलों के लिए IMD ने दी चेतावनी
यूपी भारी बारिश का रेड अलर्ट, इन जिलों के लिए IMD ने दी चेतावनी
हत्या मामले में छोटे भाई को उम्रकैद और एक लाख का जुर्माना, 3 साल बाद आया फैसला
हत्या मामले में छोटे भाई को उम्रकैद और एक लाख का जुर्माना, 3 साल बाद आया फैसला
हाई कोर्ट के आदेश पर लखनऊ नगर निगम सक्रिय, 90 दिन में हटेगा अतिक्रमण
हाई कोर्ट के आदेश पर लखनऊ नगर निगम सक्रिय, 90 दिन में हटेगा अतिक्रमण

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
ये अकेला खिलाड़ी 9 IPL टीमों के लिए खेला, नाम सुनकर चौंक जाएंगे
ये अकेला खिलाड़ी 9 IPL टीमों के लिए खेला, नाम सुनकर चौंक जाएंगे
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
LPG Rate Today 19 August: आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Teacher Shortage in Delhi Government Schools: दिल्ली के सरकारी स्कूलों में टीचर्स की भारी कमी, पढ़ाई पर पड़ रहा असर
दिल्ली के सरकारी स्कूलों में टीचर्स की भारी कमी, पढ़ाई पर पड़ रहा असर
Shimla Tour Package: शिमला-कुफरी घूमने का शानदार मौका! IRCTC लाया सबसे सस्ता टूर पैकेज
शिमला-कुफरी घूमने का शानदार मौका! IRCTC लाया सबसे सस्ता टूर पैकेज
Embed widget