एक्सप्लोरर

लखनऊ में ढाई साल की दिव्यांग बच्ची से रेप, फुटपाथ पर सो रही मासूम को उठा ले गया था हैवान

Lucknow News: डीसीपी सेंट्रल आशीष श्रीवास्तव के मुताबिक इस केस में आलमबाग थाने में बच्ची के साथ हुई घटना में एफआईआर दर्ज कर आरोपी को तलाशने के लिए 5 टीमों का गठन कर दिया गया है.

UP News: लखनऊ के आलमबाग इलाके में फुटपाथ पर सो रही ढाई साल की दिव्यांग बच्ची से रेप का मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक उन्नाव जिले के रहने वाले दंपत्ति अपनी ढाई साल की बच्ची के साथ लखनऊ में रहकर जीवन-यापन करते हैं. बुधवार (4 जून) की रात को दंपत्ति अपनी ढाई वर्षीय बच्ची को लेकर आलमबाग मेट्रो  के नीचे फुटपाथ पर सोये हुए तभी देर रात तकरीबन दो से ढाई बजे के बीच उनकी ढाई वर्षीय बच्ची को एक शख्स उठा कर ले गया और कुछ ही दूरी पर उससे रेप कर उस बच्ची को छोड़कर फरार हो गया.

बच्ची के रोने बिलखने की आवाज सुनकर एक राह चलते व्यक्ति ने उक्त माता-पिता को बच्ची के दूर पड़े होने की सूचना दी जिसके बाद उसे पास के ही लोकबंधु अस्पताल में ले जाया गया, जहां उसके उसके साथ रेप की पुष्टि हुई. इस घटना की सूचना पर स्थानीय आलमबाग पुलिस के साथ जोन के अफसर भी लोकबन्धु अस्पातल पहुंचे और बच्ची की हालात में बारे में जाना.

आरोपी को तलाशने के लिए पुलिस ने 5 टीमों का किया गठन

डीसीपी सेंट्रल आशीष श्रीवास्तव के मुताबिक इस केस में आलमबाग थाने में बच्ची के साथ हुई घटना में एफआईआर दर्ज कर आरोपी को तलाशने के लिए 5 टीमों का गठन कर दिया गया है. कृष्णानगर स्थित लोकबंधु अस्पताल में भर्ती बच्ची की हालत देखते हुए प्राइमरी उपचारके बाद उसे लखनऊ के किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी में भर्ती कराया गया है. डॉक्टरों का कहना है कि बेहतर और हाइयर सेंटर में बच्ची का ट्रीटमेंट और भी बेहतर तरीके से किया जा सके इसलिए उसे रेफर किया गया है.

जघन्य घटना से राजधानी फिर से शर्मशार

लखनऊ में हुई इस जघन्य घटना से राजधानी फिर से शर्मशार हुई है. ढाई साल की दिव्यांग बच्ची की सलामती के लिए उसके माँ-पिता दुआ कर रहे है. उधर पुलिस भी तकनीकी और जमीनी तंत्र के जरिए अपराधी की पहचान करने के साथ उसको पकड़ने के लिए इलाके में छानबीन कर रही है.

Input By : शहनवाज
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
'सरकार के भरोसे नहीं रहना चाहिए' बृजभूषण शरण सिंह ने यह क्यों कहा? जानें- यहां
'सरकार के भरोसे नहीं रहना चाहिए' बृजभूषण शरण सिंह ने यह क्यों कहा? जानें- यहां
आशुतोष रांका पर हमले के बाद अखिलेश यादव भड़के, कहा- शिक्षा भाजपाइयों के लिए व्यापार
आशुतोष रांका पर हमले के बाद अखिलेश यादव भड़के, कहा- शिक्षा भाजपाइयों के लिए व्यापार
UP Election 2027: बिजनौर की बढ़ापुर सीट पर SC और OBC तय करेंगे हार जीत! 2027 में जीत पाएगी सपा?
UP Election 2027: बिजनौर की बढ़ापुर सीट पर SC और OBC तय करेंगे हार जीत! 2027 में जीत पाएगी सपा?

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
Embed widget