एक्सप्लोरर

Nirmala Paswan Profile: जानिए- कौन हैं निर्मला पासवान जिन्हें BJP ने MLC चुनाव के लिए बनाया अपना उम्मीदवार

यूपी में होने जा रहे विधान परिषद उपचुनाव के लिए बीजेपी ने निर्मला पासवान को टिकट दिया है. निर्मला प्रयागराज से ताल्लुक रखती हैं और महिला मोर्चा की नेता है.

UP News: बीजेपी ने एमएलसी उपचुनाव (MLC By Election) में प्रयागराज (Prayagraj) से ताल्लुक रखने वाली महिला मोर्चा की नेता निर्मला पासवान (Nirmala Paswan) को उम्मीदवार बनाया है. निर्मला ने 2012 में सोरांव से विधानसभा चुनाव लड़ा था लेकिन वह जीत का स्वाद नहीं चख पाई थीं, उनपर पार्टी ने एकबार फिर भरोसा जताया है और विधान परिषद उपचुनाव का टिकट दिया है.  डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने उन्हें बधाई दी है. आइए जानते हैं कौन हैं निर्मला पासवान जिन्हें बीजेपी ने मैदान में उतारा है. 

डिप्टी  सीएम केशव प्रसाद की मानी जाती हैं करीबी

निर्मला दलित समुदाय से ताल्लुक रखती हैं. बताया जा रहा है कि पासी समुदाय के वोटरों और महिला वोटरों को लुभाने के लिए बीजेपी ने उन्हें चुना है. निर्मला पिछले 30 सालों से बीजेपी की सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में काम कर रही हैं. वह महिला मोर्च सहित कई प्रकोष्ठ में काम कर चुकी हैं. मौजूदा समय में वह काशी में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष के तौर पर संगठन की जिम्मेदारी संभाल रही हैं. ऐसा बताया जाता है कि वह डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की करीबी हैं. उन्होंने कल ही प्रयागराज में डिप्टी सीएम से मुलाकात भी की थी.

UP Politics: 'सपा प्रमुख गठबंधन की राजनीति में पूरी तरह से विफल', मंत्री लक्ष्मण नारायण चौधरी का अखिलेश यादव पर तंज

नाम की घोषणा होते ही बधाइयों का तांता

निर्मला पासवान को उम्मीदवार घोषित करते ही उनके यहां बधाइयों का तांता लगा हुआ है. प्रयागराज के अशोक नगर स्थित उनके आवास पर पार्टी के तमाम कार्यकर्ता और समर्थक पहुंच रहे हैं. निर्मला पासवान ने पार्टी द्वारा दिए गए टिकट को कार्यकर्ताओं का सम्मान बताया है. उन्होंने पार्टी नेतृत्व के साथ ही पीएम नरेंद्र मोदी, सीएम योगी आदित्यनाथ और केशव प्रसाद मौर्य का आभार जताया है. बता दें कि बीजेपी ने आज यूपी विधान परिषद उपचुनाव के लिए निर्मला पासवान के साथ ही धर्मेंद्र सिंह सैंथवार को भी मैदान में उतारा है. 

ये भी पढ़ें -

Mukhtar Ansari News: मुख्तार अंसारी के परिवार के बाद अब करीबियों पर शिंकजा, कई जगहों पर पुलिस का एक्शन

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Karwa Chauth 2026 Moon Time: यूपी में नोएडा-लखनऊ समेत इन शहरों में कब दिखेगा करवा चौथ का चांद? जानें सही समय
यूपी में नोएडा-लखनऊ समेत इन शहरों में कब दिखेगा करवा चौथ का चांद? जानें सही समय
'आपके मित्र को दुत्कार दिया' UP MLC चुनाव के बाद ओपी राजभर का अखिलेश पर हमला
'आपके मित्र को दुत्कार दिया' UP MLC चुनाव के बाद ओपी राजभर का अखिलेश पर हमला
स्पीड, स्केल और कनेक्टिविटी के मंत्र ने बदली यूपी की तस्वीर: मुख्यमंत्री
स्पीड, स्केल और कनेक्टिविटी के मंत्र ने बदली यूपी की तस्वीर: मुख्यमंत्री
यूपी विधानसभा चुनाव से पहले बढ़ी सपा की ताकत, 4 MLC सीटों पर जीत, पांचवीं पर भारी बढ़त
यूपी विधानसभा चुनाव से पहले बढ़ी सपा की ताकत, 4 MLC सीटों पर जीत, पांचवीं पर भारी बढ़त

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
Bihar MLC Winners List: बिहार की 8 सीटों का रिजल्ट, JDU-JSP 1-1, कांग्रेस 0 पर आउट, पूरी लिस्ट
बिहार की 8 MLC सीटों का रिजल्ट, JDU-JSP 1-1, कांग्रेस 0 पर आउट, पूरी लिस्ट
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी रणबीर कपूर की 'रामायण'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर महाटक्कर, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी 'रामायण'
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
Luxury Dining Table: घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
Embed widget