एक्सप्लोरर

हर्षिता हत्याकांड: सामने आया वीडियो, 'सास कह रही थी कि सी इज फिनिश'

कानपुर के सनसनीखेज हर्षिता हत्याकांड में नया मोड़ आया है। इस घटना से जुड़ा वीडियो सामने आया है। इसमें हर्षिता की सास ये कहती हुई दिखाई दे रही है कि सी इज फिनिश। ये वीडियो परिजनों ने जांच अधिकारी को सौंप दिया है।

कानपुर, एबीपी गंगा। कानपुर में सनसनीखेज हर्षिता हत्याकांड में नया मोड़ आया है। इस मामले से जुड़ा एक वीडियो सामने आने के बाद कहानी में नया मोड़ आ गया है। बुधवार को एक शख्स ने मोबाइल से बनाया हुआ वीडियो परिजनों को सौंपा है। इसके बाद ये जांच अधिकारी सीओ को दे दिया गया है। सीओ ने इसे विवेचना में शामिल कर लिया है। कोर्ट में इसे साक्ष्य के तौर पर पेश किया जाएगा। इस वीडियो की बात की जाये तो इसमें हर्षिता के सातवीं मंजिल से नीचे गिरने के बाद सास रानू अग्रवाल 12:34 बजे शव के पास पहुंची थी। बहू की मौत के बाद भी उनके चेहरे पर कोई शिकन नहीं दिख रही थी। सास रानू ने फोन पर हर्षिता के पति से कहा कि शी इज फिनिश। खिड़की से नीचे कूद गई है... शी-इज फिनिश...। इस दौरान सास ने हर्षिता की नब्ज चेक करने के साथ ही नाक के पास भी हाथ लगा के देखा कि वह जिंदा है कि नहीं। इसके बाद वो कार की चाबी, मोबाइल और पर्स उठाकर वहां से चली गई। गौरतलब है कि नगर के कोहना थाना क्षेत्र के पॉश इलाके एल्डोराडो अपार्टमेंट की सातवीं मंजिल से गिरकर हर्षिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। उसकी शादी शहर के बड़े कारोबारी सुशील अग्रवाल के बेटे उत्कर्ष के साथ हुई थी। मृतका के परिजनों का ससुरालवालों पर आरोप है कि उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। परिजनों के आरोपों के बाद पुलिस ने उत्कर्ष, उत्कर्ष की बहन और उसके माता-पिता को हिरासत में ले लिया है। आपको बता दें कि एल्डोराडो अपार्टमेंट में रहने वाले सुशील अग्रवाल की मंधना में धागा फैक्ट्री है। करीब ढाई साल पहले उनके बेटे उत्कर्ष की शादी काकादेव मोति विहार अपार्टमेंट निवासी कागज कारोबारी पदम अग्रवाल की बेटी हर्षिता से हुई थी। परिजनों का कहना है कि शादी के बाद से हर्षिता को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। उत्कर्ष के परिवारवाले उनसे दो करोड़ रुपये की मांग कर रहे थे। परिजनों ने बताया कि घटना से आधे घंटे पहले ही बेटी हर्षिता का फोन आया था। उसने फोन पर कहा था कि पापा हमें वापस बुला लो।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
आजम खान की बढ़ी मुश्किलें, विधानसभा चुनाव से पहले ED ने दर्ज कराई FIR
आजम खान की बढ़ी मुश्किलें, विधानसभा चुनाव से पहले ED ने दर्ज कराई FIR
मुजफ्फरनगर: शिव मंदिर में पुजारी की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
मुजफ्फरनगर: शिव मंदिर में पुजारी की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
कांग्रेस छोड़ दूसरे दल में शामिल होंगे अजय राय? पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने दिए संकेत
कांग्रेस छोड़ दूसरे दल में शामिल होंगे अजय राय? पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने दिए संकेत

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत की असल वजह का हुआ खुलासा, पुलिस ने किसी गड़बड़ी से किया इंकार
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत कैसे हुई? असल वजह का हुआ खुलासा
यशस्वी 0, केएल राहुल ने बनाए 4 और 1, रणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फ्लॉप रहे ये 4 धुरंधर
यशस्वी 0, केएल राहुल ने बनाए 4 और 1, रणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फ्लॉप रहे ये 4 धुरंधर
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
Epilepsy Symptoms: मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
Embed widget