एक्सप्लोरर

नई संसद के उद्घाटन में सपा सांसद शामिल होंगे या नहीं? अखिलेश यादव ने लिया चौंकाने वाला फैसला

Parliament Inauguration: देश की नई संसद के उद्घाटन को लेकर सत्तारूढ़ बीजेपी और विपक्षी दलों में तनातनी जारी है. इस बीच सपा ने बड़ा फैसला लिया है.

राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में नव निर्मित संसद भवन के उद्घाटन को लेकर भारतीय जनता पार्टी नीत केंद्र सरकार और विपक्ष में तनातनी जारी है. एक ओर जहां विपक्ष की मांग है कि नए संसद भवन का उद्घाटन राष्ट्रपति से कराया जाए तो वहीं बीजेपी का तर्क है कि पहले भी कई प्रधानमंत्रियों ने संसद भवन के कुछ हिस्सों का उद्घाटन किया था.

इस बीच समाजवादी पार्टी ने उद्घाटन कार्यक्रम में अपने सांसदों की मौजूदगी को लेकर अहम फैसला किया है. समाजवादी पार्टी ने फैसला किया है नई संसद के उद्घाटन के कार्यक्रम में उसकी पार्टी के सांसद शामिल नहीं होंगे.

बाकी विपक्षी दलों की क्या है राय?
सूत्रों ने बताया कि समान विचारधारा वाले विपक्षी दलों के नेताओं ने इस मुद्दे पर चर्चा की और सदन में विभिन्न विपक्षी दलों के नेताओं द्वारा जल्द ही एक संयुक्त बयान जारी किया जाएगा, जिसमें उद्घाटन कार्यक्रम के संयुक्त बहिष्कार की घोषणा की जाएगी.

CM पुष्कर सिंह धामी के साथ खास अंदाज में नजर आए अक्षय कुमार, इस काम की जमकर की तारीफ, देखें तस्वीरें

इस बीच, तृणमूल कांग्रेस और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) ने कहा कि वे उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे. सूत्रों ने कहा कि कार्यक्रम का औपचारिक निमंत्रण प्राप्त होने के बाद बुधवार को राजनीतिक दलों द्वारा अंतिम फैसला किया जाएगा.

राज्यसभा में तृणमूल के के नेता डेरेक ओ ब्रायन ने ट्वीट किया, ‘‘संसद सिर्फ एक नयी इमारत नहीं है; यह पुरानी परंपराओं, मूल्यों, मिसालों और नियमों के साथ एक प्रतिष्ठान है - यह भारतीय लोकतंत्र की नींव है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यह नहीं समझते हैं. उनके लिए, रविवार को नयी इमारत का उद्घाटन सिर्फ मैं, खुद के बारे में है. इसलिए हमें इससे बाहर रखें.’’

भाकपा महासचिव डी राजा ने भी कहा कि उनकी पार्टी उद्धघाटन समारोह में भाग नहीं लेगी. जैसे ही संसद सदस्यों को आमंत्रण की ‘‘सॉफ्ट कॉपी’’ मिलनी शुरू हुई, वे इस मुद्दे पर चर्चा करने लगे.

विपक्षी सूत्रों ने संकेत दिया कि ज्यादातर दलों की राय है कि उन्हें एकजुट होकर समारोह से दूर रहना चाहिए, लेकिन इस मुद्दे पर अंतिम फैसला बुधवार को किया जाएगा.

कांग्रेस ने लगाए गंभीर आरोप
कांग्रेस प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने आरोप लगाया कि सरकार ने इस समारोह से राष्ट्रपति मुर्मू को दूर रखकर उनका और पूरे आदिवासी समाज का अपमान किया है. उन्होंने कहा, ‘‘महामहिम राष्ट्रपति, जो एक सामान्य पृष्ठभूमि से उठकर यहां तक पहुंची हैं, उनका अपमान क्यों हो रहा है? क्या अपमान इसलिए हो रहा है कि वह आदिवासी समाज से आती हैं या फिर उनके राज्य (ओडिशा) में चुनाव नहीं है?’’

यह पूछे जाने पर कि क्या कांग्रेस इस समारोह का बहिष्कार करेगी तो वल्लभ ने कहा, ‘‘उचित समय पर उचित फैसला किया जाएगा.’’ कार्यक्रम के आमंत्रण कार्ड में कहा गया है कि समारोह दोपहर में शुरू होगा और आमंत्रितों लोगों से अनुरोध है कि वे सुबह 11.30 बजे तक अपना स्थान ग्रहण कर लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जालौन में युवक के साथ मारपीट और लूट! जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का आरोप
जालौन में युवक के साथ मारपीट और लूट! जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का आरोप
'जलभराव किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा', गोरखपुर में CM योगी की सख्ती
'जलभराव किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा', गोरखपुर में CM योगी की सख्ती
गोरखपुर को CM योगी देंगे 995 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, इन प्रोजेक्ट्स का करेंगे लोकार्पण- शिलान्यास
गोरखपुर को CM योगी देंगे 995 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, इन प्रोजेक्ट्स का करेंगे लोकार्पण- शिलान्यास
Char Dham Yatra: चारधाम यात्रा पर मौसम की मार! केदारनाथ सबसे अधिक प्रभावित, यात्रियों की संख्या में बड़ी गिरावट
चारधाम यात्रा पर मौसम की मार! केदारनाथ सबसे अधिक प्रभावित, यात्रियों की संख्या में बड़ी गिरावट

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget