एक्सप्लोरर

UP Politics: बिहार में जाति आधारित गणना से गरमाई यूपी की राजनीति, अब बीजेपी के सहयोगियों ने कही ये बात

UP News: बिहार में जाति आधारित सर्वे के आंकड़े जारी होने के बाद अब उत्तर प्रदेश में भी जाति आधारित गणना की मांग पर राजनीति शुरू हो गई है. एनडीए के घटक दलों ने इसे लेकर बीजेपी के सामने मांग उठाई है.

Caste Survey: बिहार सरकार ने गांधी जयंती के दिन राज्य के जाति आधारित सर्वे के आंकड़े जारी किए तो उत्तर प्रदेश की सियासत गर्म हो गई. एनडीए के समर्थक दलों में शुमार अपना दल और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने अपने बयानों से भारतीय जनता पार्टी पर जाति आधारित गणना की मांग करते हुए दबाव बनाना शुरू कर दिया है.

बिहार सरकार की ओर से जाति आधारित सर्वे के आंकड़े जारी किए जाने के बाद यूपी में भी इस मुद्दे पर सियासत शुरू हो गई है. विपक्ष ही नहीं बल्कि सत्ता पक्ष में शामिल बीजेपी के सहयोगी दल भी जाति आधारित गणना की मांग को फिर से उठाने लगे हैं. एनडीए की घटक दल अपना दल(एस) और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने भी जाति आधारित गणना करने की मांग उठाकर बीजेपी पर दबाव बना दिया है.  

अपना दल (एस) और सुभासपा ने किया समर्थन

अपना दल(एस) की मुखिया अनुप्रिया पटेल का कहना है कि उनकी पार्टी हमेशा से जाति आधारित गणना करने की पक्षधर रही है और इस मुद्दे को उन्होंने सड़क से लेकर संसद तक उठाया है. वहीं सुहेल देव भारतीय समाज पार्टी के मुख्य प्रवकता अरुण राजभर का कहना है कि उनकी पार्टी का गठन ही इस मुद्दे की लड़ाई को लेकर हुआ है. पार्टी विधानसभा में इस मुद्दे को कई बार उठा चुकी है. सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी इसकी लड़ाई सत्ता के भीतर और बाहर रहकर भी लड़ती रही है. सुभासपा रोहिणी आयोग की रिपोर्ट को लागू करने की भी मांग भी कर चुकी है.

निषाद पार्टी ने रखी ये मांग

निषाद पार्टी के अध्यक्ष और प्रदेश के कैबिनेट मंत्री डॉ संजय कुमार निषाद का कहना है कि नीतीश सरकार  जाति आधारित सर्वे के नाम पर जातियों को भरमाना चाहती है. इनके वोट को बांटकर ओबीसी और एससी-एसटी की संख्या को छोटा करना चाहती है. हम चाहते हैं की संवैधानिक रूप से गिनती होनी चाहिए. यदि जाति आधारित गणना करना है तो वर्ष 1961 के गणना के आधार पर जाति आधारित गणना होनी चाहिए .

कांग्रेस ने किया जाति आधारित गणना का समर्थन

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने जाति आधारित गणना को हर हाल में जरूरी बताया. उन्होंने कहा कि इससे सभी वर्गों को बराबर से योजनाओं का लाभ दिलाया जा सकेगा. कांग्रेस पार्टी जाति आधारित गणना करने की मांग को लेकर सम्मेलन भी कर रही है. उन्होंने कहा कि बिहार में हुए जाति आधारित सर्वे के आंकड़े वहां की वास्तविक स्थिति को बता रहे हैं. उत्तर प्रदेश ही नहीं बल्कि सभी राज्यों में यह गणना होनी चाहिए.

अखिलेश ने कहा ये सहयोग का नया रास्ता खोलेगा

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने बिहार में जाति आधारित सर्वे को सामाजिक न्याय का गणतीय आधार करार दिया. उन्होंने कहा कि जाति आधारित गणना 85% बनाम 15% के संघर्ष का नहीं बल्कि सहयोग का नया रास्ता खोलेगी. जो लोग सब के हक के हिमायती हैं वह इसका समर्थन भी करते हैं, जो सच में अधिकार दिलवाना चाहते हैं, वह जाति आधारित गणना करवाते हैं. 

उन्होंने कहा की बीजेपी सरकार को राजनीती छोड़ कर देशव्यापी जाति आधारित गणना करवानी चाहिए. अखिलेश ने कहा कि जब लोगों को यह पता चलता है कि वह गिनती में कितने हैं, तब उनके बीच एक आत्मविश्वास भी जागता है. सामाजिक नाइंसाफी के खिलाफ एक सामाजिक चेतना भी जागती है. इससे उनकी एकता बढ़ती है और वह एकजुट होकर अपनी तरक्की के रास्ते में आने वाली बाधाओं को भी दूर करते हैं. जाति आधारित गणना देश की तरक्की का रास्ता है.

यह भी पढ़ेंः Paschim UP Demand: जयंत चौधरी की पार्टी के नेता ने पश्चिम यूपी की मांग पर संजीव बालियान को दी चुनौती, जानें- क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Shamli News: कांवड़ यात्रा के दौरान 30 जुलाई- 12 अगस्त तक बंद रहेंगी नॉनवेज दुकानें, प्रशासन का फैसला
शामली: कांवड़ यात्रा के दौरान 30 जुलाई- 12 अगस्त तक बंद रहेंगी नॉनवेज दुकानें, प्रशासन का फैसला
Muzaffarnagar News: मंत्री कपिल देव की एक ठोकर से उखड़ गई नई सड़क, अधिकारी तलब
यूपी: मंत्री कपिल देव की एक ठोकर से उखड़ गई नई सड़क, अधिकारी तलब
Sonbhadra News: निवेश के नाम पर ठगी करने वालों पर पुलिस की चोट, सोनभद्र में कुर्क की 1.31 करोड़ की संपत्ति
निवेश के नाम पर ठगी करने वालों पर पुलिस की चोट, सोनभद्र में कुर्क की 1.31 करोड़ की संपत्ति
बुलडोजर एक्शन पर इलाहाबाद HC की डिवीजन बेंच एकमत नहीं, मामला चीफ जस्टिस के पास पहुंचा
बुलडोजर एक्शन पर इलाहाबाद HC की डिवीजन बेंच एकमत नहीं, मामला चीफ जस्टिस के पास पहुंचा

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, सरकार का मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक… 10 बड़ी बातें
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक...10 बड़ी बातें
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल गांधी संग पीएम हाउस पर प्रदर्शन की 3 दिलचस्प तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश यादव
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल संग PM हाउस पर प्रदर्शन की 3 तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल, तो मिला ये जवाब
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Embed widget