एक्सप्लोरर

Paschim UP Demand: जयंत चौधरी की पार्टी के नेता ने पश्चिम यूपी की मांग पर संजीव बालियान को दी चुनौती, जानें- क्या कहा?

UP News: बीजेपी सांसद और केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने कहा था कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश अलग राज्य बनना चाहिए और मेरठ इसकी राजधानी हो. उनके इस बयान के बाद यूपी में सियासी गर्मी बढ़ गई है.

Western UP State News: केंद्रीय राज्‍य मंत्री संजीव बालियान (Sanjeev Balyan) के पश्चिमी उत्तर प्रदेश को अलग राज्‍य बनाने की मांग को समर्थन देने के बाद यूपी की राजनीति तेज हो गई है. प्रदेश को बांटने की चर्चा के बीच नेताओं की अलग-अलग राय सामने आई है. जिसके बाद सवाल उठ रहा है कि क्या पश्चिमी यूपी को अलग कर उत्तर प्रदेश दो हिस्सों में बांट दिया जाएगा. आपके बताते हैं कि इस मसले पर नेताओं ने क्या कुछ कहा है. 

बीजेपी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय राज्‍य मंत्री संजीव बालियान ने रविवार (1 अक्टूबर) को कहा था कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश अलग राज्य बनना चाहिए और मेरठ को इस नए प्रदेश की राजधानी बनाया जाना चाहिये. मेरठ में अंतर्राष्ट्रीय जाट संसद को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा था कि यहां की आबादी आठ करोड़ है और हाई कोर्ट यहां से 750 किलोमीटर दूर है. ऐसे में यह मांग पूरी तरह जायज है. 

रालोद ने की ये मांग

पश्चिमी उत्तर प्रदेश को अलग राज्‍य बनाने की मांग पर जयंत चौधरी की पार्टी रालोद की ओर से भी बयान दिया गया. रालोद के प्रवक्ता अनिल दूबे ने कहा कि संजीव बालियान केंद्र सरकार में मंत्री हैं, उन्हें भाषण देने की जरूरत नहीं है. सरकार में शामिल लोग भाषण नहीं दिया करते बल्कि काम पूरा करते हैं. अगर उनके मन में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए दर्द है या वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश का विकास चाहते हैं तो राज्य सरकार की ओर से बहुत पहले प्रस्ताव भेजा गया है, उसपर अमल करें. 

बीजेपी नेता ने किया बालियान की मांग का विरोध

संजीव बालियान की मांग पर उनकी अपनी पार्टी बीजेपी में ही विरोधी सुर उठ रहे हैं. बीजेपी नेता संगीत सोम ने सोमवार को कहा कि पश्चिमी यूपी को अलग राज्य बनाने की मांग जायज नहीं है. ऐसा किया तो पश्चिमी यूपी मिनी पाकिस्तान बन जाएगा. 

संगीत सोम ने किया ये दावा

उन्होंने दावा कि हिंदू इस प्रदेश में अल्पसंख्यक हो जाएंगे. जिस हिसाब से एक वर्ग की आबादी बढ़ रही है उससे पश्चिम की डेमोक्रेसी बदल जाएगी. बीजेपी नेता ने कहा कि मैं केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान के बयान से सहमत नहीं हूं. वो पार्टी के प्रवक्ता नहीं हैं और मैं इसका विरोध करता हूं. 

ये भी पढ़ें- 

Deoria News: जो जहां मिला उसे मारते गए, शव को कंधा देने के लिए नहीं बचा कोई, 30 मिनट में बिछी 6 लाशें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अखिलेश विकल्प नहीं संकल्प...', सपा दफ्तर के बाहर लगा पोस्टर
'अखिलेश विकल्प नहीं संकल्प...', सपा दफ्तर के बाहर लगा पोस्टर
पप्पू यादव पर चप्पल फेंकने वाले आरोपियों का स्वागत, अखिलेश बोले- 'BJP में अपराधियों की...'
पप्पू यादव पर चप्पल फेंकने वाले आरोपियों का स्वागत, अखिलेश बोले- 'BJP में अपराधियों की...'
अखिलेश यादव के PDA में पी से पंडित पर भड़कीं मायावती, सपा को बताया गिरगिट
अखिलेश यादव के PDA में पी से पंडित पर भड़कीं मायावती, सपा को बताया गिरगिट
उत्तराखंड में नकली उत्पादों पर धामी सरकार बड़ा एक्शन, एनालॉग प्रोडक्ट्स पर रोक
उत्तराखंड में नकली उत्पादों पर धामी सरकार बड़ा एक्शन, एनालॉग प्रोडक्ट्स पर रोक

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
रांची प्रोटेस्ट का 15वां दिन: देवेंद्र नाथ महतो गुट की सरकार से आज होगी बात
रांची प्रोटेस्ट का 15वां दिन: देवेंद्र नाथ महतो गुट की सरकार से आज होगी बात
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
Blood Pressure Diet: आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
Embed widget