एक्सप्लोरर

'सबका साथ,सबका विकास,सबका विश्वास'..सेंट्रल हाल में मोदी का शानदार भाषण..पढ़ें खास बातें

लोकसभा चुनाव में सारे रिकॉर्ड ध्वस्त करते हुये नरेंद्र मोदी ने अविश्नीय जीत दर्ज की। संसदीय दल की बैठक में उन्हें नेता चुना गया।

नई दिल्ली, एबीपी गंगा। आम चुनाव में प्रचंड जीत के बाद शनिवार को नरेंद्र मोदी को एनडीए की बैठक में सर्वसम्मति से संसदीय दल का नेता चुना गया। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने मोदी के नाम का प्रस्ताव रखा, सभी ने उनका समर्थन किया। इस दौरान पीएम मोदी ने संसद के सेंट्रल हाल में सभी सांसदों के संबोधित किया। उन्होंने नवनिर्वाचित सांसदों को नसीहत दी। मोदी के भाषण की खास बातें ... पीएम मोदी ने कहा भारत का चुनाव विश्व के लिए अजूबा है, लोकतंत्र के उत्सव में शामिल सभी लोगों का किया अभिनंदन, कहा प्रचंड जनादेश जिम्मेदारियों को बढ़ा देता है, नई उमंग, नए उत्साह से आगे बढ़ना है। पीएम मोदी ने कहा देश की जनता सेवा भाव स्वीकार करती है, भारत का मतदाता सत्ताभाव स्वीकार नहीं करता, जनता ने सेवा भाव के चलते हमें स्वीकार किया। मैं सभी सांसदों के बराबर, सभी के साथ मिलकर चलना है, साथियों के विश्वास पर जरूर खरा उतरूंगा। मोदी ने संबोधन में कहा चुनाव दूरियां पैदा करता है, दीवार बना देता है। 2019 का चुनाव सामाजिक एकता का चुनाव बना। 2019 के चुनाव ने दिलों को जोड़ने का काम किया। सबका साथ,सबका विकास,सबका विश्वास'..सेंट्रल हाल में मोदी का शानदार भाषण..पढ़ें खास बातें मोदी ने कहा 2019 का चुनाव सामाजिक आंदोलन का चुनाव बना, देश भागीदार बना। मोदी ने कहा विशवास की डोर से नाराजगी दूर ही रहती है। फिर से सरकार को काम देना सकारात्मकता का नतीजा। सकारत्मक राजनीति से सरकार को दोबारा काम मिला। पीएम मोदी ने कहा जनप्रतिनिधि सबके लिए समान होता है, उसे बदला लेने का हक नहीं होता। जनप्रतिनिधि के लिए कोई भेद रेखा नहीं होती। लोगों के दिलों को जीतने की कोशिश होनी चाहिए, जनप्रतिनिधि सबके लिए समान होता है। मोदी ने कहा 2019 में वोटों में 25 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। ये चुनाव देश की जनता ने लड़ा है। वोट मांगने के लिए दौरा नहीं किया, धन्यवाद करने गया। सबका साथ सबका विकास हमारा लक्ष्य,,पीएम ने कहा 2019 का चुनाव मेरे लिए तीर्थ यात्रा। पीएम मोदी ने कहा जनता सही में ईश्वर का रूप होती है। आजादी के बाद पहली बार इतनी वोटिंग हुई। विदेश से बधाई तो आती है लेकिन उन्हें अजूबा लगता है। पीएम ने कहा देश की मातृशक्ति मेरा रक्षा कवच है, बड़ी संख्या में पहली बार महिलाएं संसद पहुंची। मोदी ने मोदी के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। सबका साथ,सबका विकास,सबका विश्वास'..सेंट्रल हाल में मोदी का शानदार भाषण..पढ़ें खास बातें मोदी ने कहा गठबंधन की राजनीति को आडवाणी ने आगे बढ़ाया था, साथी दल हमेशा कुछ न कुछ शक्ति देते हैं। गति के साथ एनडीए देश को आगे ले जा रहा है। राष्ट्रीय महत्वाकांक्षा के साथ देश विकास की राह पर है। गठबंधन पर बोले पीएम मोदी, गठबंधन में विश्वास को आगे बढ़ाना हमारा दायित्व। एनडीए का दूसरा नाम एनर्जी है। सबको जोड़कर चलना समय की मांग है। हम सबको साथ लेकर चले हैं। सांसदों से बोले पीएम मोदी जो बड़बोले होते हैं, कुछ भी बोल देते हैं। उन्होंने कहा हमारी बोली हमें संकट में डालती है। मोदी ने सांसदों को किया आगाह, कहा दुनिया में कुछ भी ऑफ रिकॉर्ड नहीं होता। इसलिए संभल कर बोलें। कुछ भी ऑफ रिकॉर्ड नहीं, संभल कर बोलें पीएम ने सांसदों से कहा मैं कहता हूं कि छपास (छपने का मोह) और दिखास (टीवी पर दिखने के मोह) से बचना चाहिए। इससे बचकर चलें तो खुद भी बचेंगे और दूसरों को भी बचाएंगे। मंत्री बनाने के नाम पर बहकावे में न आएं। मीडिया में चल रहे नाम झूठे।उन्होंने कहा दिल्ली में अच्छे-अच्छे फंस जाते हैं। चकाचौंध से बचकर रहें। फर्जी सेवादारों से बचने की दी हिदायत पीएम ने कहा जिम्मेदारी बड़ी है उसे निभाना है। हमारे भीतर का कार्यकर्ता जिंदा रहना चाहिए। अहंकार को जितना दूर रख सकें दूर रखें। हमे जनता बनाती है। हमे जनता के आदेश का पालन करना है। पीएम मोदी ने कहा हमें नियमों का पालन करना चाहिए। वीआईपी कल्चर से बचकर रहने की जरूरत है। जनसेवा को प्रभुसेवा मानकर करें। मेरी सरकार देश के गरीबों को समर्पित। हम अपने संकल्प से एक पल भी नहीं डिगे। मोदी ने कहा 2019 में गरीबों ने हमारी सरकार बनाई। गरीबों के हक के लिए जीवन खपाना है। गरीबों के साथ हो रहे छल में हमने छेद किया। अलपसंख्यकों के साथ भी हुआ है छलावा। पीएम मोदी ने कहा गरीबी मुक्ति की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। डर का माहौल बनाकर अल्पसंख्यकों को दूर करने की कोशिश की गई। हमें सबका विश्वास जीतना है। सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास का दिया नारा। उन्होंने कहा जाति धर्म के आधार पर कोई भेदभाव नहीं होगा। पीएम मोदी ने कहा जो हमारा विरोध करते हैं वो भी हमारे हैं। हमें आंदोलन करना है। जनभागीदारी से चलना है। पीएम ने कहा नेशनल एंबिएंस, रीजनल एंबिएंस-NARA से देश आगे बढ़ा है। स्वच्छता जन आंदोलन बना, हम यहां बहुत कुछ करने आए हैं। पीएम मोदी ने कहा जनता की अपेक्षाओं से उत्साहित होता हूं। उन्होंने कहा भारत माता से बड़ा कोई इष्ट देवता नहीं है।
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी के फतेहपुर में बेटी की शादी से पहले BLO ने लगाई फांसी, छुट्टी न मिलने का आरोप
यूपी के फतेहपुर में बेटी की शादी से पहले BLO ने लगाई फांसी, छुट्टी न मिलने का आरोप
ईरान से युद्ध को लेकर ट्रंप पर भड़के शहाबुद्दीन रजवी, बोले- 'दुनिया को विनाश की तरफ धकेला'
ईरान से युद्ध को लेकर ट्रंप पर भड़के शहाबुद्दीन रजवी, बोले- 'दुनिया को विनाश की तरफ धकेला'
खामेनेई के निधन पर शोक और चेतावनी, मौलाना यासूब अब्बास बोले- 'ईरान के जवाब के लिए तैयार रहें'
खामेनेई के निधन पर शोक और चेतावनी, मौलाना यासूब अब्बास बोले- 'ईरान के जवाब के लिए तैयार रहें'
हरदोई में 40 कुंतल अवैध भांग का भंडाफोड़, होली से पहले प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
हरदोई में 40 कुंतल अवैध भांग का भंडाफोड़, होली से पहले प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

वीडियोज

US-Israel Iran War: Netanyahu ने ईरान की नौसेना को खत्म करने का किया एलान | ALi Khamenei
US-Israel Iran War: ALi Khamenei पर हमले का आ गया पहला वीडियो | Donald Trump | Khamenei
US-Israel Iran War: ALi Khamenei पर हमले का आ गया पहला वीडियो | Donald Trump | Khamenei | Netanyahu
US-Israel Iran War: कौन संभालेगा ईरान की सत्ता? Trump ने कर दिया बड़ा दावा! | Khamenei | Netanyahu
US-Israel Iran War: Ali Khamenei के निधन पर ईरान में 40 दिन का राजकीय शोक | Donald Trump | Netanyahu

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Ayatollah Ali Khamenei Death: कई बड़े नेताओं के साथ चल रही थी मीटिंग और तभी हुआ अटैक, पढ़ें खामेनेई की मौत की इनसाइड स्टोरी
कई बड़े नेताओं के साथ चल रही थी मीटिंग और तभी हुआ अटैक, पढ़ें खामेनेई की मौत की इनसाइड स्टोरी
नागपुर में विस्फोटक बनाने वाले कारखाने में धमाका, 15 लोगों की मौत, कई मजदूर घायल
नागपुर में विस्फोटक बनाने वाले कारखाने में धमाका, 15 लोगों की मौत, कई मजदूर घायल
IND vs WI T20 World Cup Head-To-Head: भारत बनाम वेस्टइंडीज का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड, T20 वर्ल्ड कप में किसका पलड़ा रहा भारी?
भारत बनाम वेस्टइंडीज का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड, T20 वर्ल्ड कप में किसका पलड़ा रहा भारी?
The Kerala Story 2 BO Day 1: द केरला स्टोरी 2 का पहले दिन धमाल, ओपनिंग डे पर ही रिकवर कर लिया बजट का 11 परसेंट
द केरला स्टोरी 2 का पहले दिन धमाल, ओपनिंग डे पर ही रिकवर कर लिया बजट का 11 परसेंट
US-Israel Strike Iran: इजरायल-अमेरिका के हमले में खामेनेई की मौत, 40 दिनों के राष्ट्रीय शोक की घोषणा, ईरानी मीडिया ने किया कंफर्म
इजरायल-अमेरिका के हमले में खामेनेई की मौत, 40 दिनों के राष्ट्रीय शोक की घोषणा, ईरानी मीडिया ने किया कंफर्म
US-Israel Iran War: ईरान-इजरायल जंग की वजह से सैकड़ों फ्लाइट्स कैंसिल, यात्री परेशान, एयरस्पेस अभी भी बंद
ईरान-इजरायल जंग की वजह से सैकड़ों फ्लाइट्स कैंसिल, यात्री परेशान, एयरस्पेस अभी भी बंद
30 की उम्र में क्यों बढ़ रहा है ब्रेन फॉग? डॉक्टर ने बताए इसके कारण और बचाव के तरीके
30 की उम्र में क्यों बढ़ रहा है ब्रेन फॉग? डॉक्टर ने बताए इसके कारण और बचाव के तरीके
हाईवे पर अब आसानी से शुरू करें बिजनेस, पेट्रोल पंप से फूड कोर्ट तक सब प्रोसेस होगा ऑनलाइन
हाईवे पर अब आसानी से शुरू करें बिजनेस, पेट्रोल पंप से फूड कोर्ट तक सब प्रोसेस होगा ऑनलाइन
Embed widget