एक्सप्लोरर

'आने वाले 6 महीने में...' यूपी की सियासत पर चंद्रशेखर आजाद की बहुत बड़ी भविष्यवाणी

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद ने उत्तर प्रदेश और देश की सियासत को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है. यह टिप्पणी ऐसे वक्त में आई है जब अखिलेश यादव और अजय राय अलग-अलग दावे कर रहे हैं.

UP Politics: उत्तर प्रदेश से नगीना लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के सांसद चंद्रशेखर आजाद ने उत्तर प्रदेश और देश की सियासत को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है. उनकी यह टिप्पणी ऐसे वक्त में आई है जब अखिलेश यादव और अजय राय अलग-अलग दावे कर रहे हैं. समाचार एजेंसी एएनआई को दिए एक इंटरव्यू में बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा कि आने वाले 6 महीने में देश और यूपी बड़ा बदलाव होगा.

नगीना से चुनाव जीतने के बाद चंद्रशेखर आजाद ने यूपी की दस सीटों पर होने वाले विधानसभा उपचुनाव में भी उतरने का एलान किया है. उन्होंने कहा कि वो अपनी पार्टी को और बड़ा बनाएंगे और नई लीडरशिप भी तैयार करेंगे. चंद्रशेखर आजाद ने कहा आने वाले छह महीनों में प्रदेश की राजनीति में बहुत बड़ा बदलाव आने जा रहा है. उन्होंने कहा कि आप मेरी बात को अभी कम आंक रहे हैं लेकिन जमीन पर हालात बदल रहे हैं. 

यूपी में बदल जाएंगे हालात 
चंद्रशेखर ने दावा किया जो लोग जमीन पर नहीं जाते उन्हें नहीं पता कि वहां पर क्या चल रहा है. आज वंचित समाज के लोग ईमानदार आदमी को चाहते हैं, जो उनके हक की लड़ाई लड़े और वोट लेने के बाद घर में न बैठ जाए.
उन्होंने कहा, आने वाले छह महीनों में उत्तर प्रदेश की राजनीति में बड़ा बदलाव आएगा और आने वाले डेढ़ साल में देश की राजनीति में बदलाव देखने को मिलेगा. 

उन्होंने दावा किया कि आने वाले हरियाणा और महाराष्ट्र के चुनाव देखिएगा, हम वहां भी लड़ेंगे. तब उनसे पूछा गया कि क्या वो प्रधानमंत्री बनेंगे तो इसके जवाब में उन्होंने कहा, 'मैं तो एक कार्यकर्ता हूँ और कार्यकर्ता बना रहना चाहता हूं. मैं कोई घमंड नहीं पालना चाहता और मेरा ऐसा कोई सपना नहीं है कि में किसी कुर्सी पर बैठूं.' 

यहीं नहीं जब उनसे इंडिया अलाइंस से अलग होकर चुनाव लड़ने पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, जीतने के मजा तो तब ही है जब सब आपके खिलाफ हों. सब खिलाफ थे इसलिए जीत का आनंद कुछ और है. हमारे लोगों में बड़ी खुशी है. अगर हम इंडिया अलाइंस के साथ चुनाव जीतते रहते तो ये लोग पूरी जिंदगी हमें बोलते, जैसे कांशीराम जी के लिए कहते हैं कि वो मुलायम सिंह यादव ने मदद करके इटावा से सांसद बनाया था. तो अच्छा हुआ मैं इनके साथ नहीं था.

UP Politics: यूपी सरकार में सब कुछ ठीक नहीं! सीएम-डिप्टी सीएम में चल रहा विवाद?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'UP पुलिस अपना समय हमारे...', जंतर-मंतर पर खाना खिला रहे जुनैद के परिवार की अरेस्टिंग पर CJP
'UP पुलिस अपना समय हमारे...', जंतर-मंतर पर खाना खिला रहे जुनैद के परिवार की अरेस्टिंग पर CJP
यूपी के सियासी समर में उतरने को तैयार चिराग पासवान की पार्टी, 403 सीटों के लिए बनाई रणनीति
यूपी के सियासी समर में उतरने को तैयार चिराग पासवान की पार्टी, 403 सीटों के लिए बनाई रणनीति
'पिस्तौल निकालने वाले ये भूल गए...', सपा कार्यकर्ताओं पर बंदूक तानी तो भड़के अखिलेश यादव
'पिस्तौल निकालने वाले ये भूल गए...', सपा कार्यकर्ताओं पर बंदूक तानी तो भड़के अखिलेश यादव
कांवड़ यात्रा से पहले जीटी रोड पर बुलडोजर एक्शन, NHAI और पुलिस ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान
कांवड़ यात्रा से पहले जीटी रोड पर बुलडोजर एक्शन, NHAI और पुलिस ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
India vs Zimbabwe 2nd T20: सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया, आकाश चोपड़ा ने प्लेइंग 11 को लेकर दिया बड़ा बयान
India vs Zimbabwe 2nd T20: सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया, आकाश चोपड़ा ने प्लेइंग 11 को लेकर दिया बड़ा बयान
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
New Car Maintenance Tips : नई कार खरीदी है? शुरुआती 1000 किलोमीटर में भूलकर भी न करें ये गलतियां
नई कार खरीदी है? शुरुआती 1000 किलोमीटर में भूलकर भी न करें ये गलतियां
Wall Cleaning Tips: दीवारों पर लग गए हैं उंगलियों के निशान? घर में रखी इन 3 चीजों से मिनटों में करें साफ
दीवारों पर लग गए हैं उंगलियों के निशान? घर में रखी इन 3 चीजों से मिनटों में करें साफ
Embed widget