एक्सप्लोरर

मायावती से मिलने के लिये चंद्रशेखर ने मांगा समय, बसपा ऑफिस से मिला ये जवाब

Chandrashekhar Azad News: चंद्रशेखर आजाद ने बहुजन समाज पार्टी के दफ़्तर में फोन मिलाया और बसपा सुप्रीमो मायावती से मिलने की इच्छा जताई. उन्होंने कहा कि वो नगीना सांसद बोल रहे हैं.

Chandrashekhar Azad News: उत्तर प्रदेश की नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद अक्सर अपने सीधे हमलों के लिए जाने जाते हैं. वो विरोधियों पर खुलकर वार करते हैं हालांकि बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती के लिए उनके दिल में काफी सम्मान देखने को मिलता है. बावजूद इसके वो कभी बसपा सुप्रीमो से मिल नहीं पाए. चंद्रशेखर ने बसपा सुप्रीमो मायावती से मिलने के लिए उनके दफ़्तर में फोन किया, उनसे मिलने के लिए समय मांगा, लेकिन मायावती के दफ़्तर से क्या जवाब मिला आईए आपको बताते हैं. 

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद एक पॉडकास्ट में शामिल हुए जहां उन्होंने बसपा और अपनी पार्टी समेत कई मुद्दों पर खुलकर बात की. इस दौरान जब उनसे बसपा सुप्रीमो मायावती को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि वो बसपा सुप्रीमो मायावती का आशीर्वाद चाहते हैं. जब उनसे ये पूछा गया कि क्या वो कभी मायावती से मिले हैं तो उन्होंने इनकार कर दिया और बताया कि उन्होंने उनसे मिलने की कोशिश भी की है लेकिन वो नहीं मिल पाए हैं. 

जब चंद्रशेखर ने मांगा मायावती से मिलने का समय
इसी बीच पॉडकास्ट में चंद्रशेखर आजाद ने मायावती से मिलने के लिए बसपा दफ़्तर में फ़ोन मिलाया. उन्होंने अपना परिचय दिया और कहा कि वो चंद्रशेखर आजाद बोल रहे हैं नगीना से सांसद. क्या ये बसपा का दफ़्तर है? तो दूसरी ओर से जवाब आया कि हां ये बसपा का दफ्तर है. इसके बाद उन्होंने कहा कि मैं बहन जी से मिलना चाहता हूं क्या आप मेरी बात उन तक पहुंचा देंगे? इस पर दूसरी तरफ से आवाज आई- मैं आपकी बात नोट किए दे रहा हूं. ये आपका ही नंबर है. तो चंद्रशेखर ने जवाब दिया हां ये मेरा पर्सनल नंबर है. आप जो भी समय दोगे मैं आ जाऊंगा. मैं आपसे दोबारा फ़ोन करके पूछ लूं या आप मुझे बता दोगे? तो जवाब आया- हम बता देंगे. 


नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद आज दलितों के बड़े नेता के तौर पर उभर रहे हैं. उन्हें बहुजन समाज पार्टी के लिए सबसे बड़ी चुनौती माना जाता है. उनकी पार्टी आज दलितों के सामने बड़े विकल्प के तौर पर उभर रही है. बावजूद इसके चंद्रशेखर आजाद बसपा सुप्रीमो मायावती के ख़िलाफ़ सार्वजनिक तौर पर कुछ नहीं कहा है. बल्कि हमेशा उन्हें दलितों की सबसे बड़ी नेता बताया और उनका सम्मान किया है. चंद्रशेखर कई बार ये कहते भी सुने गए हैं कि उनके साथ मायावती का आशीर्वाद है, जबकि बसपा की ओर से उनपर कई बार तीखे वार हुए. 

महाकुंभ में महाशिवरात्रि को लेकर क्या है प्रशासन की तैयारी? स्वास्थ्य सुविधाओं में हुआ बड़ा बदलाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेटे ने मेट्रो ट्रैक पर की खुदकुशी, पिता का बंद कमरे में मिला शव
बेटे ने मेट्रो ट्रैक पर की खुदकुशी, पिता का बंद कमरे में मिला शव
'देश को बांटने वाली...', स्वतंत्रता दिवस के दिन बोले CM योगी
'देश को बांटने वाली...', स्वतंत्रता दिवस के दिन बोले CM योगी
ग्रेटर नोएडा: फर्नीचर की दुकान में आग, दम घुटने से 1 शख्स की मौत
ग्रेटर नोएडा: फर्नीचर की दुकान में आग, दम घुटने से 1 शख्स की मौत
सांप ने 3 बार डसा, नशे में युवक ने उसे मारकर गांव में घूमाया
सांप ने 3 बार डसा, नशे में युवक ने उसे मारकर गांव में घूमाया

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
'देश को बांटने वाली...', स्वतंत्रता दिवस के दिन बोले CM योगी
'देश को बांटने वाली...', स्वतंत्रता दिवस के दिन बोले CM योगी
नंबर-6 पर सस्पेंस हुआ खत्म, सरफराज खान फिर हुए इग्नोर
नंबर-6 पर सस्पेंस हुआ खत्म, सरफराज खान फिर हुए इग्नोर
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
Independence Day 2026: PM मोदी ने जनगणना को लेकर की बड़ी अपील, कहा- 'आपसे सहयोग मांगता हूं कि...'
PM मोदी ने जनगणना को लेकर की बड़ी अपील, कहा- 'आपसे सहयोग मांगता हूं कि...'
फ्री में UPI देकर पैसा कैसे कमाते हैं फोनपे, पेटीएम जैसे ऐप? जानें पूरा प्रोसेस
फ्री में UPI देकर पैसा कैसे कमाते हैं फोनपे, पेटीएम जैसे ऐप? जानें पूरा प्रोसेस
घर में उगाएं देसी टिंडे, बाजार जाने की जरूरत नहीं
घर में उगाएं देसी टिंडे, बाजार जाने की जरूरत नहीं
Embed widget