एक्सप्लोरर

मुजफ्फरनगर में विवादों के बाद बंद हुआ पंडित वैष्णों ढाबा, काम नहीं आने से खर्चा निकालना हुआ मुश्किल

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर में विवादों में आया पंडित वैष्णों ढाबा बंद हो गया है. होटल के मैनेजर ने कहा कि इस मामले के बाद होटल पर ग्राहकों का आना बंद हो गया था.

Muzaffarnagar News: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में दिल्ली-देहरादून हाईवे पर पंडितजी वैष्णों ढाबा विवादों में आने के बाद बंद कर दिया गया है. ये ढाबा उस वक्त सुर्खियों में आया था जब स्वामी यशवीर जी महाराज के समर्थकों ने एक कर्मचारी के कपड़े उतरवार उसकी चैकिंग की कोशिश की थी. इस कर्मचारी ने अपना नाम गोपाल बताया लेकिन बाद में इसका नाम असली नाम तजम्मुल सामने आया. 
 
कांवड़ यात्रा शुरू होने से पहले इस होटल को लेकर जो विवाद हुआ उसके बाद यहां ग्राहकों ने आना कम कर दिया था. काम नहीं होने की वजह से अब इस ढाबे को बंद करना पड़ा है. होटल मैनेजर सुनील शर्मा ने बताया कि होटल के मालिक ने स्टाफ को बदलकर सभी हिंदू कर्मचारियों को रखा था, जिसके बाद होटल में लगा बारकोड भी चेंज कर दिया था. लेकिन फिर भी होटल पर काम नहीं आया. जिसकी वजह से स्टाफ का खर्चा निकालना तक मुश्किल हो गया था. 

विवादों में आने के बाद बंद हुआ पंडित वैष्णों ढाबा
मैनेजर सुनील शर्मा ने कहा कि हमारा पांच लोगों का स्टाफ है 1000-1500 के करीब हमारा खाना खर्चा हो जाता है. लेकिन अब हमारी कोई दुकानदारी नहीं हो पाएगी. हम लेबर का खर्चा कहां देंगे, यहां का रेंट कैसे देंगे?  कर्मचारियों की चार-चार दिन की दिहाड़ी हो गई है. सुबह से बैठे हैं एक कप चाय नहीं बेची है. यहां पर जो मजदूर हैं इनकी दिहाड़ी क्या यशवीर महाराज देंगे या मीडिया दे देगी. 

यशवीर महाराज तो खुश हैं उनकी तो पब्लिसिटी हो रही है, उनकी रोटी तो सिक रही है. हमारी रोटी कौन देगा. यहां कोई मुस्लिम कर्मचारी नहीं है, मैडम ने पहले ही हटा दिया था. मैनेजमेंट अभी 2 दिन से मेरे पास में आया है लेकिन 2 दिन से मैंने भी परेशान हो कर काम बंद कर दिया है. सभी कर्मचारी यहां हिंदू हैं हमें दिशा निर्देश दिए गए थे कि स्टाफ हिंदू रहे महाराज खुद कह रहे थे कि अपनी आईडी दे दो और होटल खुद चला लो. हम यह चाहते हैं कि हमें परेशान ना किया जाए. 

बता दें कि इस होटल पर पहले धर्मेंद्र कुमार नाम का होटल मैनेजर था और बारकोड भी मुस्लिम नाम से था. लेकिन, होटल मालिक दीक्षा शर्मा उसके पार्टनर सनव्वुर खान, आदिल खान, जुबेर और एक अज्ञात ने मैनेजर धर्मेंद्र की पिटाई कर उसे होटल से इसलिए निकाल दिया था क्योंकि उसने स्वामी यशवीर जी की टीम और मीडिया कर्मियों को यह जानकारी दी थी कि यह होटल मुस्लिम व्यक्ति का है और इस पर 80% स्टाफ भी मुस्लिम है.  जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में होटल मालिक दीक्षा शर्मा और उनके सहयोगियों समेत एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था. 

तजम्मुल टू गोपाल...ढाबों का धार्मिक भ्रमजाल, कांवड़ यात्रा को लेकर जारी है सियासी धर्मयुद्ध

Input By : अभिषेक चौधरी
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सच्चे सनातनी इनकी पर्ची लिखेंगे', धीरेंद्र शास्त्री का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश यादव
'सच्चे सनातनी इनकी पर्ची लिखेंगे', धीरेंद्र शास्त्री का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश यादव
'नहीं भेज पा रहे तो इस्तीफा दीजिए', घुसपैठियों के मुद्दे पर इमरान मसूद का अमित शाह को जवाब
'नहीं भेज पा रहे तो इस्तीफा दीजिए', घुसपैठियों के मुद्दे पर इमरान मसूद का अमित शाह को जवाब
स्वामी प्रसाद मौर्य: अखिलेश के लिए अवसर या आपदा हैं पूर्व सपा नेता! इन वजहों से बना रहे दूरी?
स्वामी प्रसाद मौर्य: अखिलेश के लिए अवसर या आपदा हैं पूर्व सपा नेता! इन वजहों से बना रहे दूरी?
प्रयागराज में NEET छात्रा ने की आत्महत्या, पिता की लाइसेंसी पिस्टल से मारी गोली
प्रयागराज में NEET छात्रा ने की आत्महत्या, पिता की लाइसेंसी पिस्टल से मारी गोली

वीडियोज

Bhopal Crime News: भोपाल के छोला इलाके में खूनी कांड!
Delhi Pollution & Weather Update: फिर वही कहानी, दमघोंटू बनी राजधानी! | Delhi NCR | AQI Today
Dhirendra Shashtri: बागेश्वर का ज्ञान कितना टेढ़ा? | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: यूपी में एक्टिव बीजेपी का 'OPERATION बिहार' | Yogi Vs Akhilesh | UP
UP Election 2027 BJP Plan: SIR पर नई चिंगारी अब यूपी की बारी! | CM Yogi | Amit Shah | Akhilesh Yadav

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'वोट चोरी नहीं, राहुल गांधी की कामचोरी है', BJP का कांग्रेस नेता पर तंज
'वोट चोरी नहीं, राहुल गांधी की कामचोरी है', BJP का कांग्रेस नेता पर तंज
CM सम्राट चौधरी ने दिल्ली में कहा- बिहार की दो कमजोरी… पानी और आबादी
CM सम्राट चौधरी ने दिल्ली में कहा- बिहार की दो कमजोरी… पानी और आबादी
ओमान में भारतीय झंडे वाले जहाज पर हमला, MEA भयंकर नाराज, बोला- 'बेहद...'
ओमान में भारतीय झंडे वाले जहाज पर हमला, MEA भयंकर नाराज, बोला- 'बेहद चिंताजनक'
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', 'देवों के देव महादेव' फेम सोनारिका भदौरिया का छलका दर्द
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', सोनारिका भदौरिया का छलका दर्द
Watch: विराट कोहली की दरियादिली, बेकाबू फैंस के पास पहुंचे; सभी को दिए ऑटोग्राफ
Watch: विराट कोहली की दरियादिली, बेकाबू फैंस के पास पहुंचे; सभी को दिए ऑटोग्राफ
दिल्ली में खुलेआम पटाखों की बिक्री पर SC ने जताई चिंता, कहा- सरकार तत्काल ध्यान दे
दिल्ली में खुलेआम पटाखों की बिक्री पर SC ने जताई चिंता, कहा- सरकार तत्काल ध्यान दे
परविंदर झोटा के पिता ने राहुल गांधी से कहा- 'हमसे मिलने न आएं आप इंदिरा गांधी के...'
परविंदर झोटा के पिता ने राहुल गांधी से कहा- 'हमसे मिलने न आएं आप इंदिरा गांधी के...'
Apple Sales Record : बढ़ती लागत नहीं रोक पाई Apple की रफ्तार, इस देश में रिकॉर्डतोड़ बिक्री
बढ़ती लागत नहीं रोक पाई Apple की रफ्तार, इस देश में रिकॉर्डतोड़ बिक्री
Embed widget