एक्सप्लोरर

Kanwar Yatra 2022: आज से कांवड़ यात्रा शुरू, मुजफ्फरनगर से तीन चरणों में होगा रूट डायवर्जन, जानें- क्या है रूट प्लान

UP News: कांवड़ मेले के मद्देनजर मुज़फ्फरनगर में तीन चरणों में रूट का डायवर्जन जिला प्रशासन के द्वारा किया जा रहा है. कांवड़ मेले के दौरान हरिद्वार के बाद मुज़फ्फरनगर सबसे महत्वपूर्ण पॉइंट माना जाता है.

Muzaffarnagar News: 14 जुलाई से सावन मास शुरू हो रहा है, जिसके चलते कांवड़ मेले के मद्देनजर मुज़फ्फरनगर में गुरुवार से तीन चरणों में रूट का डायवर्जन जिला प्रशासन के द्वारा किया जा रहा है. बता दें कि कांवड़ मेले के दौरान उत्तराखंड के हरिद्वार के बाद उत्तर प्रदेश का मुज़फ्फरनगर सबसे महत्वपूर्ण पॉइंट माना जाता है क्योंकि हरिद्वार से जल भरकर शिव भक्त मुज़फ्फरनगर से होते हुए दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के लिए प्रस्थान करते हैं. जिसके चलते मुज़फ्फरनगर जिला प्रशासन के द्वारा इस बार सुरक्षा को लेकर पुख़्ता इंतजाम किए गए हैं तो वहीं ट्रैफिक को लेकर भी प्रशासन ने अपना रूट प्लान तैयार कर लिया है.

तीन चरणों में रूट डायवर्जन किया जाएगा
ट्रैफिक एसपी कुलदीप सिंह ने बताया कि कांवड़ यात्रा 14 तारीख से शुरू होने वाली है.  एनएच पर बड़े कमर्शियल वाहन बंद किए जाएंगे और हरिद्वार की तरफ जाने वाले हैवी कॉमर्शियल वाहनों को रामपुर तिराहे से देवबंद, छुटमलपुर, होते हुए  हरिद्वार की ओर रुड़की की तरफ भेजा जायेगा. मंगलौर की तरफ से भारी कॉमर्शियल वाहन को मुजफ्फरनगर भेजा जाएगा.  इसी के साथ 21 जुलाई को एनएच- 58 हाईवे पर कमर्शियल वाहनों को प्रतिबंधित कर दिया जाएगा. तीन चरणों में रूट डायवर्जन किया जाएगा यह इस पर भी डिपेंड रहेगा कि कांवड़ की भीड़ कितनी रहती है. दिल्ली से आने वाले वाहनों के लिए व्यवस्था बनाई जा रही है, आने वाले 2 दिन में उसको भी फाइनल किया जाएगा. साथ ही दिल्ली से आने वाला सामान्य ट्रैफिक ईस्टर्न वेरी एक्सप्रेसवे के माध्यम से हरियाणा से होते हुए सहारनपुर, हरिद्वार डायवर्जन किया जाएगा. पानीपत करनाल मार्ग को भी उपयोग में लिया  जाएगा क्योंकि उस मार्ग पर कांवड़ यात्रा इतनी नहीं होती है तो उसका भी उपयोग किया जाएगा. 

ऐेसे किया जाएगा बसों का संचालन
वही यात्रियों को इस कांवड़ मेले के दौरान रूट के डायवर्जन होने के बाद खासा परेशानियों का सामना करना पड़ता है. इसके लिए मुज़फ्फरनगर रोड़वेज ने अपना रूट प्लान बनाया है. मुज़फ्फरनगर रोड़वेज डिपो के वरिष्ठ प्रभारी राजकुमार तोमर ने बताया कि मुज़फ्फरनगर रुड़की हरिद्वार के मार्ग 18 तारीख से डायवर्ट हो जाएंगे. हमने कांवड़ियों के हित को देखते हुए कि उनका किराया ज्यादा ना लगे इसके लिए मुजफ्फरनगर से भोपा-मोरना-लक्सर से होकर हरिद्वार तक हम अपनी बसों का संचालन करेंगे. जिससे कि कांवड़ियों को अधिक पैसे न देने पड़े. 20 जुलाई से मेरठ हाईवे बंद हो जाएगा जिसके चलते दिल्ली, आगरा, मुजफ्फरनगर से बस जानसठ, मीरापुर, रामराज, हापुड़, मेरठ होते हुए दिल्ली जाएगी. 

ये भी पढ़ें:-

Sawan 2022: सावन के पहले दिन सीएम योगी करेंगे मानसरोवर मंदिर का लोकार्पण, 6.01 करोड़ रुपये में हुआ है सुंदरीकरण

मैट्रिमोनी साइट से हुई शादी, पति निकला नपुंसक, जब DSP ससुर से की शिकायत तो मिला यह अश्लील जवाब

अभिषेक चौधरी मुजफ्फरनगर की खबरों पर नजर रखते हैं. राजनीतिक, क्राइम और सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महोबा में SDM पर वकील से अभद्रता का आरोप, बार एसोसिएशन का प्रदर्शन; कोर्ट बहिष्कार की चेतावनी
महोबा में SDM पर वकील से अभद्रता का आरोप, बार एसोसिएशन का प्रदर्शन; कोर्ट बहिष्कार की चेतावनी
CJP के प्रदर्शन को सपा का समर्थन, सांसद मोहिबुल्लाह बोले- देशभर में छात्रों के साथ हो रहा अन्याय
CJP के प्रदर्शन को सपा का समर्थन, सांसद मोहिबुल्लाह बोले- देशभर में छात्रों के साथ हो रहा अन्याय
वन गुर्जरों की महापंचायत में पहुंचे राकेश टिकैत, किसान नेता ने वंदे मातरम् पर कही बड़ी बात
वन गुर्जरों की महापंचायत में पहुंचे राकेश टिकैत, किसान नेता ने वंदे मातरम् पर कही बड़ी बात
'हुकूमतों का घमंड-गुरूर...इंकलाब तब आता है', संसद के पास प्रदर्शनकारियों के संग्राम पर बोले अखिलेश यादव
'हुकूमतों का घमंड-गुरूर...इंकलाब तब आता है', संसद के पास प्रदर्शनकारियों के संग्राम पर बोले अखिलेश यादव

वीडियोज

Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!
Ramayan में पहले रिजेक्ट हुए थे Arun Govil, बाद में बने करोड़ों लोगों के Shri Ram

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: 'वंदे मातरम बिल' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
'वंदे मातरम' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
Tripura DGP Death: त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश यादव का बड़ा दावा
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश का बड़ा दावा
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम; उपकप्तान बना ये खिलाड़ी
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम
CJP Protest: लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल, रिलीज हो रही 'मुसाफिर कैफे' से 'आदर्श बाल विद्यालय' तक ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा धमाल, रिलीज हो रही ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
समाजवादी पार्टी का दावा- डिंपल यादव, इकरा हसन समेत कई सपा सांसद हिरासत में
समाजवादी पार्टी का दावा- डिंपल यादव, इकरा हसन समेत कई सपा सांसद हिरासत में
Kal Ka Rashifal: कल का राशिफल 21 जुलाई 2026, वृश्चिक और धनु राशि वालों को होगा अचानक धन लाभ, फैशन-किराना कारोबार में होगी बंपर कमाई
कल का राशिफल 21 जुलाई 2026, मंगलवार को सिद्ध योग का संयोग, मेष और वृषभ राशि वाले रहें बेहद सावधान, विरोधियों और तकनीकी खराबी का बड़ा अलर्ट
Embed widget