एक्सप्लोरर

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश गोली लगने से घायल, दूसरा फरार

Police Encounter: मुजफ्फरनगर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई जिसके बाद एक शातिर बदमाश के गोली लग गई और दूसरा साथी मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया.

Muzaffarnagar News: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar) में पुलिस और बदमाशों के बीच शुक्रवार देर शाम उस समय मुठभेड़ हो गई जब पुलिस ने संदिग्ध वाहन चेकिंग अभियान चलाया हुआ था. उसी दौरान बाइक सवार दो लोगों को जब पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो बदमाशों ने खुद को देख पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर भागने का प्रयास किया. 

पुलिस ने घेराबंदी करते हुए बझेडी अंडरपास के पास जब जवाबी फायरिंग की तो उसमें जहां एक बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया तो वहीं उसका एक साथी पुलिस को चकमा देकर जंगल के रास्ते फरार हो गया. घायल बदमाश को पुलिस द्वारा जहां उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया तो वहीं मौके से पुलिस ने एक संदिग्ध मोटरसाइकिल, एक तमंचा कारतूस और एक महिला से छीना गया पर्स भी बरामद किया है.

क्या है पूरा मामला?
दरअसल, शुक्रवार देर शाम सिविल लाइन थाना पुलिस ने कच्ची सड़क चौकी पर चेकिंग अभियान चलाया हुआ था उसी दौरान एक बाइक सवार दो लोगों को जब पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो बदमाशों ने खुद को गिरता देख पुलिस पर फायरिंग कर भागने का प्रयास किया. जिस पर पुलिस ने बझेडी अंडरपास के जंगल में बदमाशों की घेराबंदी करते हुए जब जवाबी फायरिंग की तो उसमें एक बदमाश आरिफ पुलिस की गोली लगने से जहां घायल हो गया तो वही उसका एक साथी अंधेरा का फायदा उठाते हुए जंगल के रास्ते फरार हो गया. जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने जहां घंटो तक जंगल में कॉम्बिंग अभियान भी चलाया तो वहीं घायल बदमाश को पुलिस द्वारा उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया.

पुलिस ने इतना सामान किया बरामद
मौके से पुलिस ने एक संदिग्ध मोटरसाइकिल, एक तमंचा कारतूस और एक महिला का छीना गया पर्स भी बरामद किया है. इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए सीओ सिटी कुलदीप कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार को सिविल लाइन थाना पुलिस शाम के समय रूटीन चेकिंग कर रही थी. त्योहारों के मद्देनजर उसी दौरान दो युवक मोटरसाइकिल पर आते हुए दिखाई पड़े जिस पर पुलिस ने जब उन्हें रुकने का इशारा किया तो बदमाशों ने पुलिस पर जानलेवा फायरिंग की.पुलिस ने घेराबंदी करते हुए जब जवाबी फायरिंग की तो उसमें एक बदमाश आरिफ निवासी मल्लूपुरा घायल हो गया. जानकारी में आया है कि उस पर दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं और पहले भी वह जेल जा चुका है.

ये भी पढ़ें:-

UP Nikay Chunav 2022: यूपी निकाय चुनाव में BJP ने झोंकी पूरी ताकत, दांव पर कई मंत्रियों की प्रतिष्ठा, इन नए चेहरों को मिली जिम्मेदारी

UP Politics: मंत्री अनिल राजभर नहीं कर रहे ओम प्रकाश राजभर को पसंद! अब सुभासपा प्रमुख पर लगाए गंभीर आरोप

 

अभिषेक चौधरी मुजफ्फरनगर की खबरों पर नजर रखते हैं. राजनीतिक, क्राइम और सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिद्धार्थनगर में बुलडोजर एक्शन, सरकारी जमीन पर बना मदरसा ध्वस्त
सिद्धार्थनगर में बुलडोजर एक्शन, सरकारी जमीन पर बना मदरसा ध्वस्त
दरोगा की पिटाई के बाद लखनऊ नगर निगम सख्त, अवैध डेयरियों पर एक्शन
दरोगा की पिटाई के बाद लखनऊ नगर निगम सख्त, अवैध डेयरियों पर एक्शन
कभी बेचते थे सब्जी अब BJP में मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानें अमर पाल मौर्य का राजनीतिक सफर
कभी बेचते थे सब्जी अब BJP में मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानें अमर पाल मौर्य का राजनीतिक सफर
रामपुर में पत्नी से हैवानियत, प्राइवेट पार्ट में करंट लगाकर की हत्या
रामपुर में पत्नी से हैवानियत, प्राइवेट पार्ट में करंट लगाकर की हत्या

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
CMRL केस में ED की बड़ी कार्रवाई, कोझिकोड में 8 ठिकानों पर छापेमारी
CMRL केस में ED की बड़ी कार्रवाई, कोझिकोड में 8 ठिकानों पर छापेमारी
New York India Day Parade: न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
Embed widget