एक्सप्लोरर

UP Nikay Chunav 2022: यूपी निकाय चुनाव में BJP ने झोंकी पूरी ताकत, दांव पर कई मंत्रियों की प्रतिष्ठा, इन नए चेहरों को मिली जिम्मेदारी

यूपी निकाय चुनाव में बीजेपी (BJP) ने अब पूरी ताकत झोंक दी है. पार्टी ने कई बड़े मंत्रियों को चुनाव के कई नियाकों की जिम्मेदारी सौंपी है. वहीं पार्टी ने चुनाव में कुछ नए चेहरों पर दांव लगाया है.

UP News: निकाय चुनाव (Nikay Chunav) के लिए बीजेपी (BJP) ने पूरी ताकत झोंक दी है. भारतीय जनता पार्टी ने इस चुनाव में नए चेहरों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है. इसे लेकर मंत्रियों की प्रतिष्ठा भी दांव पर लगी है. इन्हें गृह जिले समेत प्रभार वाले निकायों में पार्टी का परचम फहराकर सियासी कौशल साबित करना होगा. बीजेपी ने सभी 17 नगर निगमों, 200 नगर पालिका परिषद सहित प्रमुख नगर पंचायतों में कमल खिलाने का लक्ष्य रखा है. मथुरा, वृंदावन, मेरठ, गाजियाबाद और मुरादाबाद नगर निगम को छोड़कर बाकी नगर निगम की कमान प्रदेश सरकार के मंत्रियों को सौंपी गई है.

बीजेपी ने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी नगर निगम का जिम्मा दिया है. वहीं डिप्टी सीएम बृजेश पाठक को आगरा नगर निगम की जिम्मेदारी सौंपी गई है. आईपीएस की नौकरी छोड़कर आए समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण को सहारनपुर और दानिश आजाद अंसारी को अमरोहा नगर पालिका परिषद की जिम्मेदारी सौंपी है. 2017 के निकाय चुनाव में बीजेपी ने 16 में से 14 नगर निगम में जीत दर्ज की थी. इस निकाय चुनाव में  मेरठ और अलीगढ़ में बसपा को जीत मिली थी.

राजनाथ सिंह के अलावा BJP, BSP और कांग्रेस के इन नेताओं ने जाना मुलायम सिंह यादव का हाल

अलीगढ़ में बीजेपी ने पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह को बनाया प्रभारी
मेरठ में पार्टी ने प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह को प्रभारी और राज्यमंत्री केपी मलिक सह प्रभारी बनाया है. अलीगढ़ में बीजेपी ने पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह को प्रभारी और विधायक राजेश चौधरी को सह प्रभारी बनाया है. बता दें  शाहजहांपुर नगर निगम में पहली बार महापौर का चुनाव होगा. ऐसे में शाहजहांपुर से संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना, पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद, सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर की प्रतिष्ठा भी दांव पर लगी है. शाहजहांपुर में कौशल विकास राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल को प्रभारी बनाया गया है. 

अवध क्षेत्र के 12 जिलों की 34 नगर पालिका परिषद में भी भाजपा ने 1 कैबिनेट और तीन राज्य मंत्रियों को तैनात किया है. बाराबंकी की नवाबगंज नगर पालिका परिषद में एमएसएमई मंत्री राकेश सचान, बहराइच में राज्यमंत्री राकेश राठौर गुरु, उन्नाव में राज्यमंत्री रजनी तिवारी और अंबेडकर नगर की अकबरपुर नगर पालिका परिषद में राज्य मंत्री सतीश शर्मा को प्रभारी बनाया है.

पश्चिमी यूपी में बुलंदशहर में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार नरेंद्र कश्यप, मुजफ्फरनगर में राज्य मंत्री बृजेश सिंह, बिजनौर में राज्य मंत्री दिनेश खटीक, गाजियाबाद की लोनी नगर पालिका परिषद में राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर को प्रभारी बनाया गया है.

ये भी पढ़ें-

Mulayam Singh Yadav Health: मुलायम सिंह यादव की सेहत पर राहत भरी खबर, जानिए- अब कैसी है सपा संरक्षक की तबीयत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Shamli News: कांवड़ यात्रा के दौरान 30 जुलाई- 12 अगस्त तक बंद रहेंगी नॉनवेज दुकानें, प्रशासन का फैसला
शामली: कांवड़ यात्रा के दौरान 30 जुलाई- 12 अगस्त तक बंद रहेंगी नॉनवेज दुकानें, प्रशासन का फैसला
Muzaffarnagar News: मंत्री कपिल देव की एक ठोकर से उखड़ गई नई सड़क, अधिकारी तलब
यूपी: मंत्री कपिल देव की एक ठोकर से उखड़ गई नई सड़क, अधिकारी तलब
Sonbhadra News: निवेश के नाम पर ठगी करने वालों पर पुलिस की चोट, सोनभद्र में कुर्क की 1.31 करोड़ की संपत्ति
निवेश के नाम पर ठगी करने वालों पर पुलिस की चोट, सोनभद्र में कुर्क की 1.31 करोड़ की संपत्ति
बुलडोजर एक्शन पर इलाहाबाद HC की डिवीजन बेंच एकमत नहीं, मामला चीफ जस्टिस के पास पहुंचा
बुलडोजर एक्शन पर इलाहाबाद HC की डिवीजन बेंच एकमत नहीं, मामला चीफ जस्टिस के पास पहुंचा

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, सरकार का मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक… 10 बड़ी बातें
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक...10 बड़ी बातें
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल गांधी संग पीएम हाउस पर प्रदर्शन की 3 दिलचस्प तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश यादव
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल संग PM हाउस पर प्रदर्शन की 3 तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल, तो मिला ये जवाब
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Embed widget