एक्सप्लोरर

Muzaffarnagar News: बीकेयू नेता राकेश टिकैत के बेटे को कॉल पर दी गई धमकी, आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार

Muzaffarnagar Police: सीओ फुगाना देवव्रत वाजपेई ने बताया कि आरोपी दिल्ली में रहकर मजदूरी का काम करता है. आरोपी ने शराब के नशे में गौरव टिकैत को कॉल की और अभद्र भाषा का प्रयोग किया.

Muzaffarnagar News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुजफ्फरनगर में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत के पुत्र गौरव टिकैत को अज्ञात व्यक्ति द्वारा फोन पर धमकी देने का मामला सामने आया था. दरअसल, 8 मार्च की शाम को चौधरी गौरव टिकैत के फोन नंबर पर एक अज्ञात फोन से कॉल आई और उसको गाली गलौज और धमकी दी गई. यही नहीं लगभग 1 घंटे तक आरोपी बार-बार फोन करता रहा और गाली गलौज धमकी देता रहा जिसके बाद जैसे ही यह खबर किसानों और क्षेत्र के लोगों को लगी तो क्षेत्र में रोष व्याप्त हो गया. जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. 

गौरव टिकैत ने भोराकलां थाने में तहरीर देते हुए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है और पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है. पुलिस ने इस मुकदमे में आईपीसी की धारा 506 और बढ़ाई है. मामले की छानबीन करते हुए पुलिस आरोपी तक पहुंच गई जिसके बाद पुलिस ने 11 मार्च को विशाल पुत्र देवी सिंह को नजफगढ़ दिल्ली से गिरफ्तार किया है.

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार 
पुलिस के अनुसार आरोपी का स्थाई पता सोनीपत हरियाणा है. सीओ फुगाना देवव्रत वाजपेई ने बताया कि आरोपी दिल्ली में रहकर मजदूरी का काम करता है, वह शराब पीने का आदी है. बताया जा रहा है कि आरोपी ने जस्ट डायल से गौरव टिकैत का नंबर प्राप्त कर शराब के नशे में गौरव टिकैत को कॉल की और अभद्र भाषा का प्रयोग किया. पुलिस के अनुसार आरोपी ने पूछताछ में उनके परिवार को बम से उड़ाने जैसी योजना नहीं बताई इसलिए पुलिस ने बम से उड़ाने की बात को निराधार मानते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

यह भी पढ़ें:-

Kanpur News: हैलेट अस्पताल में बड़ी लापरवाही, तीन वार्ड में मिले एक्सपायरी इंजेक्शन, नर्स को थमाया नोटिस 

अभिषेक चौधरी मुजफ्फरनगर की खबरों पर नजर रखते हैं. राजनीतिक, क्राइम और सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हार से बौखला गई BJP', मेरठ में किसान नेता से मारपीट पर भड़के अखिलेश
'हार से बौखला गई BJP', मेरठ में किसान नेता से मारपीट पर भड़के अखिलेश
मथुरा के निर्माणाधीन ओमेक्स मॉल में शटरिंग गिरी, कई मजदूर दबे, 3 की मौत
मथुरा के निर्माणाधीन ओमेक्स मॉल में शटरिंग गिरी, कई मजदूर दबे, 3 की मौत
कन्नौज में बिस्किट देकर छात्रों से कराया प्रदर्शन! BSA पहुंचे तो पलटा मामला
कन्नौज में बिस्किट देकर छात्रों से कराया प्रदर्शन! BSA पहुंचे तो पलटा मामला
Amethi News: देवर ने की भाभी की गला रेतकर हत्या, लाश से लिपट कर रोती रही मासूम
देवर ने की भाभी की गला रेतकर हत्या, लाश से लिपट कर रोती रही मासूम

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
पूर्व भारतीय क्रिकेटर को कोर्ट से बड़ी राहत, आपराधिक मामले में बरी
पूर्व भारतीय क्रिकेटर को कोर्ट से बड़ी राहत, आपराधिक मामले में बरी
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Hydrogen Train: अब पहाड़ों पर रफ्तार भरेगी हाइड्रोजन ट्रेन, कहां-कहां चलेगी?
Hydrogen Train: अब पहाड़ों पर रफ्तार भरेगी हाइड्रोजन ट्रेन, कहां-कहां चलेगी?
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
Embed widget