एक्सप्लोरर

मसूरी में AAP ने शुरू किया चुनावी अभियान, प्रदेश प्रवक्ता बोले- सीएम की रेस में नहीं हैं मनीष सिसोदिया

आम आदमी पार्टी 2022 में होने वाले उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियों में जुटी है. इस बीच मसूरी में प्रदेश प्रवक्ता नवीन पिरसाली ने कहा कि मनीष सिसोदिया दिल्ली को लेकर सक्रिय हैं, ऐसे में सीएम को लेकर उनके नाम की चर्चा करना बेकार की बात है.

मसूरी: उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी ने अपनी चुनावी तैयारियों को तेज कर दिया है. इसे लेकर आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने सदस्यता अभियान की शुरुआत की है. सदस्यता अभियान प्रदेश की सभी 70 विधानसभाओं में शुरू हो गया है.

लोगों के दिखाया गया वीडियो मंगलवार की देर शाम मसूरी में आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नवीन पिरसाली के नेतृत्व में वीडियो वैन जरिए मसूरी के तमाम स्थानों पर दिल्ली सरकार और प्रदेश में 20 साल कांग्रेस और बीजेपी सरकार की तरफ से किए गए कामों के को दिखाया गया. लोगों को ये भी बताया कि दिल्ली में 'आप' सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, बिजली जैसी तमाम सुविधाएं जनता को दी हैं. ठंड के बावजूद मसूरी में लोग आम आदमी पार्टी के नेताओं को सुनने के लिए खड़े रहे. वहीं, करीब 100 लोगों ने पार्टी की सदस्यता भी ग्रहण की.

लोग आम आदमी पार्टी पर विश्वास करेंगे आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नवीन पिरसाली ने कहा कि मसूरी के लोगों को दिल्ली सरकार और उत्तराखंड में कांग्रेस और बीजेपी की तरफ से प्रदेश का दोहन करने की बात को बताया जा रहा हैं. उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में बदलाव को लेकर लोग काफी उत्साहित हैं और उनको पूरा विश्वास है कि इस बार लोग तीसरे विकल्प के रूप में आम आदमी पार्टी पर विश्वास करेंगे.

मनीष सिसोदिया नहीं होंगे सीएम मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर नवीन परिसाली ने कहा कि कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री अपने चेहरे को आगे करने की कोशिश कर रहे हैं. बीजेपी में स्वाभाविक है कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत 2022 के चेहरे होंगे. लेकिन, आप पार्टी को अगर जनता ने मौका दिया तो पार्टी उत्तराखंड से ही मुख्यमंत्री बनाएगी. उन्होंने कहा कि मनीष सिसोदिया दिल्ली को लेकर सक्रिय हैं, ऐसे में उनके नाम की चर्चा करना बेकार की बात है.

दिल्ली की तर्ज पर उत्तराखंड का विकास होगा नवीन परिसाली ने कहा कि अगर 2022 में जनता 'आप' पार्टी को मौका देती है तो दिल्ली की तर्ज पर उत्तराखंड का विकास होगा. उन्होंने कहा कि अगर 2022 में उनको सरकार बनाने के लिए किसी भी दल के साथ मिलने की बात आई तो 'आप' पार्टी किसी भी हाल में मिलीजुली सरकार नहीं बनाएगी. उन्होंने कहा कि उनको पूरा विश्वास है कि उत्तराखंड की जनता 'आप' पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी.

ये भी पढ़ें:

4 फरवरी को चौरी चौरा शताब्‍दी महोत्‍सव की होगी शुरुआत, पीएम मोदी जारी करेंगे डाक टिकट

पीएम मोदी के 'स्वच्छ भारत मिशन' को पलीता लगा रहे हैं जिम्मेदार, कागजों में हुआ शौचालयों का निर्माण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ओपी राजभर के इस दावे ने बढ़ाई BJP की मुश्किल, सीटों पर फंस सकता है पेच
ओपी राजभर के इस दावे ने बढ़ाई BJP की मुश्किल, सीटों पर फंस सकता है पेच
UP MLC Election Results 2026 Live: 11 सीटों पर मतगणना, 152 उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला
Live: यूपी विधान परिषद की 11 सीटों पर मतगणना, 152 उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला
अगले 24 घंटों में बदलेगा यूपी का मौसम, तेज आंधी और भारी बारिश का अलर्ट
अगले 24 घंटों में बदलेगा यूपी का मौसम, तेज आंधी और भारी बारिश का अलर्ट
गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक MLC चुनाव: BJP-SP के बीच निर्दलीय ने बढ़ाई चुनौती
गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक MLC चुनाव: BJP-SP के बीच निर्दलीय ने बढ़ाई चुनौती

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget