एक्सप्लोरर

UP Lok Sabha Election 2024: मुख्तार की मौत के बाद से क्या बदलेंगे गाजीपुर के समीकरण! इस सीट पर बीएसपी फैक्टर भी है अहम

मुख्तार की मौत के बाद से सबकी निगाहें गाजीपुर सीट पर रहेंगी. क्योंकि यहां से मुख्तार के भाई अफजाल अंसारी चुनाव लड़ रहे है. इस सीट से बीजेपी ने पारसनाथ तो बसपा ने डॉ. उमेश सिंह को उम्मीदवार बनाया है.

Lok sabha Election News: पूर्वांचल की सबसे चर्चित सीटों में से एक गाजीपुर पर न केवल उत्तर प्रदेश बल्कि देश की नजर टिकी हुई है. बीते विधानसभा और लोकसभा चुनाव परिणाम पर नजर डालें तो गाजीपुर के चुनावी परिणाम पूरे नतीजों से अलग देखा जा रहा है. जो साफ तौर पर बताता है कि गाजीपुर के वोटरों का दिल जीतना इतना आसान भी नहीं. वर्तमान समय में गाजीपुर की सीट पर त्रिकोणीय  मुकाबला देखा जा रहा है, जिसमें भारतीय जनता पार्टी की तरफ से पारसनाथ राय, बसपा की तरफ से डॉ. उमेश सिंह और समाजवादी पार्टी की तरफ से अफजाल अंसारी चुनावी मैदान में है.

हालांकि 2019 लोकसभा चुनाव में सपा बसपा एक साथ चुनाव लड़े थे और 2022 यूपी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के सहयोगी के तौर पर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी चुनावी मैदान में थे. जो इस समय भाजपा के सहयोगी हैं. खासतौर पर पिछलें 10 वर्षों के चुनावी परिणाम के आधार पर लोगों का मानना है कि गाजीपुर की सीट पर जातीय, मुख्तार अंसारी की मौत, पिछले चुनावी परिणाम जैसे कई फैक्टर प्रभावी रह सकते हैं.

 मुख्तार मौत के बाद परिवार के लिए सहानुभूति की लहर
 पूर्वांचल की सियासत के जानकार लोगों की माने तो मुख्तार अंसारी की मौत के बाद अंसारी परिवार के लिए एक सहानुभूति लहर है. इससे नजर अंदाज नहीं किया जा सकता. 2019 लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड लहर में भी विकास पुरुष के रूप में पहचाने जाने वाले कद्दावर नेता डॉ. मनोज सिन्हा को अफजाल अंसारी ने 1,19,392 वोटो से करारी शिकस्त दी थी. इसके अलावा 2022 यूपी विधानसभा चुनाव में भी बीजेपी को विधानसभा सीटों पर हार का मुंह देखना पड़ा था. 

अफजाल के सामने पारस - उमेश 
इसी बीच भारतीय जनता पार्टी ने समाजवादी पार्टी के अफजाल अंसारी जैसे रूआबदार और बाहुबली छवि के आगे एक शिक्षक और सामान्य कार्यकर्ता पारस नाथ राय को चुनावी मैदान में उतारा है. इससे पहले पारस राय ने कभी चुनाव नहीं लड़ा. संघ के बेहद सक्रिय  कार्यकर्ता और शिक्षक के तौर पर उनकी सामान्य छवि है. तो दूसरी तरफ राजपूत कैंडिडेट के तौर पर बीएसपी की तरफ से डॉ. उमेश सिंह गाजीपुर से चुनाव लड़ रहे हैं. जो BHU की छात्र संघ राजनीतिक से लेकर छात्र संघर्षों के अलग-अलग अनुभव का प्रयोग इस लोकसभा चुनाव में करने जा रहे हैं. 

अफजाल को हराना आसान नहीं होगा
वैसे राजनीतिक जानकारों की माने तो अफजाल अंसारी और भारतीय जनता पार्टी के मुकाबले के बीच बीएसपी का वोट भी महत्वपूर्ण फैक्टर हो सकता है. लेकिन इन सब के बीच चर्चित चेहरा मुख्तार अंसारी की मौत के बाद अंसारी परिवार के लिए गाजीपुर में उठा सहानुभूति लहर का तोड़ निकाल पाना इतना आसान नहीं होगा. ऐसे में देखना होगा कि पारसनाथ राय या डॉ. उमेश सिंह फाटक के तिलिस्म को तोड़ पाते हैं या नहीं.

ये भी पढ़ें: UP Lok Sabha Election 2024: कौशांबी से सपा ने सबसे युवा प्रत्याशी को बनाया उम्मीदवार, पिछली बार पिता इसी सीट से हार चुके है चुनाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: 11 सीटों पर मतगणना, 152 उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला
Live: यूपी विधान परिषद की 11 सीटों पर मतगणना, 152 उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला
ओपी राजभर के इस दावे ने बढ़ाई BJP की मुश्किल, सीटों पर फंस सकता है पेच
ओपी राजभर के इस दावे ने बढ़ाई BJP की मुश्किल, सीटों पर फंस सकता है पेच
अगले 24 घंटों में बदलेगा यूपी का मौसम, तेज आंधी और भारी बारिश का अलर्ट
अगले 24 घंटों में बदलेगा यूपी का मौसम, तेज आंधी और भारी बारिश का अलर्ट
गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक MLC चुनाव: BJP-SP के बीच निर्दलीय ने बढ़ाई चुनौती
गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक MLC चुनाव: BJP-SP के बीच निर्दलीय ने बढ़ाई चुनौती

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget