एक्सप्लोरर

MP Election Result 2023: एमपी में BJP की धमाकेदार जीत, सीएम योगी के मंत्री ने कार्यकर्ताओं को दी बधाई

MP Election Result: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव की मतगणना में बीजेपी बहुमत से जीतते नजर आ रही है. जिसे लेकर यूपी कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने एमपी में बीजेपी के कार्यकर्ताओं को बधाई दी है.

MP Assembly Election Results 2023: देश के पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के बाद आज चार राज्यों के विधानसभा चुनाव की मतगणना हो रही है. इस बीच मध्य प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों में 166 सीटों पर बीजेपी अपनी पकड़ मजबूत करते नजर आ रही है. वहीं अब मध्य प्रदेश में जीत की ओर बढ़ चली भारतीय जनता पार्टी के नेता और दूसरे राज्यों में मंत्री पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते नजर आ रहे हैं.

मध्य प्रदेश विधानसभा की मतगणना के दौरान भारतीय जनता पार्टी बहुमत से सत्ता में काबिज होते नजर आ रही है. इसे लेकर उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट करते हुए जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के साथ ही विकास और गरीब कल्याण योजनाओं को बताया है.

पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हुई जीत

योगी सरकार में मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा 'मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की विराट विजय आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास और गरीब कल्याण योजनाओं की विजय है. बूथ कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम की विजय है. मध्य प्रदेश में ऐतिहासिक जीत के लिए सभी मतदाताओं, संगठन पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं.'

सीएम योगी ने पीएम मोदी को दिया क्रेडिट

इसके साथ ही मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में बीजेपी के बेहतर प्रदर्शन को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी एमपी के कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है और जीत का श्रेय पीएम मोदी को दिया है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा 'मध्य प्रदेश में बीजेपी की विराट विजय आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और नेतृत्व के प्रति अटूट जन-विश्वास की मुहर है. डबल इंजन सरकार के सुशासन, सुरक्षा और विकास को समर्पित इस जीत की सभी प्रतिबद्ध कार्यकर्ताओं एवं सम्मानित प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई!'

यह भी पढ़ेंः 
Election Result 2023: 'हमने 2024 का सेमीफाइनल जीता, अब फाइनल की बारी', रुझानों में बीजेपी को बहुमत पर बोले केशव प्रसाद मौर्य

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुजफ्फरनगर में मदरसे पर बुलडोजर एक्शन, अवैध निर्माण ध्वस्त
मुजफ्फरनगर में मदरसे पर बुलडोजर एक्शन, अवैध निर्माण ध्वस्त
रक्षाबंधन से पहले 'बहनों' को CM योगी का बड़ा तोहफा, दीं ये बड़ीं सौगातें
रक्षाबंधन से पहले 'बहनों' को CM योगी का बड़ा तोहफा, दीं ये बड़ीं सौगातें
अजय राय ने राम मंदिर में किए दर्शन, सावन में माछ भात पर घिरे
अजय राय ने राम मंदिर में किए दर्शन, सावन में माछ भात पर घिरे
लखनऊ में महंगाई के खिलाफ सपा का प्रदर्शन, कई कार्यकर्ता डिटेन
लखनऊ में महंगाई के खिलाफ सपा का प्रदर्शन, कई कार्यकर्ता डिटेन

वीडियोज

खाकी वर्दी पर अटैक की LIVE पिक्चर !
कूड़े के ढेर में भीषण आग, चारों तरफ धुएं का घना गुबार
2027 की तैयारी या आरक्षण का दांव? क्यों गरमाई सियासत!
Gen-Z की आधी आबादी पर सबकी नजर! 2029 का बड़ा समीकरण
Gen-Z को लुभाने की सियासत? युवाओं के मुद्दों पर विश्लेषकों का विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म, 'पेद्दी'-'द राजा साब' का तोड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
छतरपुर में चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टर भी हैरान
छतरपुर में चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टर भी हैरान
Embed widget