एक्सप्लोरर

हाई-वे पर लूट-हत्या में शामिल दुर्दांत अपराधी अजय उर्फ कालिया मुठभेड़ में ढेर, दो लाख का था इनाम

नोएडा में एसटीएफ और पुलिस के ज्वाइंट ऑपरेशन में बड़ी कामयाबी मिली है. एक एनकाउंटर के दौरान दो लाख का इनामी बदमाश अजय कालिया को मार गिराया गया है. एक दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज थे.

Criminal Ajay kalia killed in Noida: एसटीएफ और पुलिस की संयुक्त टीम ने कुख्यात बदमाश अजय कालिया को एनकाउंटर में मार गिराया. पुलिस की माने तो अजय कालिया पर दो लाख रुपए का नाम था. उत्तर प्रदेश पुलिस और STF सरगर्मी से उसकी तलाश कर रही थी, लेकिन आज STF को जनकारी मिली कि, कुख्यात बदमाश अजय कालिया नोएडा सेक्टर 20 थाना क्षेत्र में आया हुआ है, जिसके बाद STF ने बदमाश अजय कालिया की घेराबंदी की तो कालिया ने STF टीम पर फायरिंग शुरू कर दी. जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में कुख्यात बदमाश अजय कालिया मारा गया. कालिया पर एक दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज थे, फिर भी STF इसके आपराधिक इतिहास को खंगाल रही है ताकि इसके द्वारा घटित आपराधिक वारदातों का पता चल सके.

हाई-वे पर लूट, डकैती समेत दर्जनों मामले दर्ज थे

मारे गए बदमाश पर 2 लाख रुपये का इनाम था, जिसमे मथुरा जिले से एक लाख रुपये, अलीगढ़ से 50 हजार और पलवल से 50 हज़ार का इनाम घोषित था. यूपी एसटीफ की नोएडा यूनिट और नोएडा पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में हाइ-वे पर लूट डकैती और दुष्कर्म करने वाले आपराधिक घुमंतू जनजातियों के सक्रिय गैंग से थाना 20 क्षेत्र में मुठभेड़ हुई, जिसमें एक बदमाश गम्भीर रूप से घायल हुआ है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल ले ज़ाया गया. जहां उसकी मौत हो गई. बदमाश की पहचान अजय उर्फ़ कालिया पुत्र सुरेश हाल पता रेवाड़ी हरियाणा के रूप में हुई है. जानकारी के मुताबिक, अजय हाइवे पर लूट डकैती के साथ दुष्कर्म के कई मामलों में मथुरा, अलीगढ़, बदायूँ और पलवल हरियाणा से वांछित था और अजय पर 2 लाख रुपये का इनाम था, और इसपर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं.

पश्चिम यूपी के कई जिलों में था आतंक

फिलहाल STF मारे गए बदमाश अजय उर्फ कालिया का अपराधिक इतिहास खंगाल रही है, ताकि ये पता चल सके कि अब तक इसने कितनी वारदातों को अंजाम दिया है. शुरुआती जानकारी में पता चला है कि, अजय उर्फ कालिया ने अलीगढ़, बुलंदशहर, पलवल, बदायूं , हरियाणा और मथुरा में कई अपराधिक वारदातों को अंजाम दिया है. यही वजह है कि, अजय उर्फ कालिया पर एक दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं. अजय उर्फ कालिया का गिरोह घुमंतू गिरोह के तौर पर जाना जाता था और ये गिरोह अधिकांश रात में हाईवे पर लोगों को अपना शिकार बनाता था.

अजय उर्फ कालिया इतना दुर्दांत अपराधी था कि लोगों से लूटपाट करने के बाद महिलाओं से दुष्कर्म भी करता था. इसकी इन्हीं घिनौनी वारदातों की वजह से उत्तर प्रदेश पुलिस के साथ-साथ एसटीएफ भी इसे तलाश रही थी.

मारे गए बदमाश के पास से एक मोटरसाइकिल गाडियो को पंचर करने वाली कील के अलावा 12 बोर का एक देशी तमंचा और भारी तादात में जिंदा कारतूस बरामद हुए है। एसटीएफ अधिकारियों की माने तो आज उसका लिया किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए नोएडा में दाखिल हुआ था लेकिन वक्त रहते ही इसकी जानकारी एसटीएफ को हुई जिसके बाद घेराबंदी कर कुख्यात बदमाश अजय उर्फ कालिया को मार गिराया गया.

ये भी पढ़ें.

ब्लॉक प्रमुख चुनाव को लेकर इटावा में जुबानी जंग तेज, बीजेपी विधायक ने अंशुल यादव को दी चुनौती

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'देश को बांटने वाली...', स्वतंत्रता दिवस के दिन बोले CM योगी
'देश को बांटने वाली...', स्वतंत्रता दिवस के दिन बोले CM योगी
ग्रेटर नोएडा: फर्नीचर की दुकान में आग, दम घुटने से 1 शख्स की मौत
ग्रेटर नोएडा: फर्नीचर की दुकान में आग, दम घुटने से 1 शख्स की मौत
सांप ने 3 बार डसा, नशे में युवक ने उसे मारकर गांव में घूमाया
सांप ने 3 बार डसा, नशे में युवक ने उसे मारकर गांव में घूमाया
15 अगस्त से CG सिटी में दिखेगा नौसेना का शौर्य, 2 हफ्ते फ्री एंट्री
15 अगस्त से CG सिटी में दिखेगा नौसेना का शौर्य, 2 हफ्ते फ्री एंट्री

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
आज Hockey World Cup में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
आज हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
Bathroom Door Swelling: बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget