एक्सप्लोरर

ब्लॉक प्रमुख चुनाव को लेकर इटावा में जुबानी जंग तेज, बीजेपी विधायक ने अंशुल यादव को दी चुनौती

इटावा का ब्लॉक प्रमुख चुनाव बीजेपी विधायक सरिता भदौरिया के लिये नाक का सवाल बन चुका है. यही नहीं, चुनाव जीतने के लिए उन्होंने सपा नेताओं को चुनौती दे डाली.

Block Pramukh Election in Etawah:  इटावा ब्लॉक प्रमुख चुनाव में ज़ुबानी जंग तेज होती जा रही है. बीजेपी विधायक सरिता भदौरिया ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में इटावा से निर्विरोध जीत कर आये मुलायम के भतीजे अंशुल यादव को 2022 विधानसभा चुनाव में अपने सामने इटावा से चुनाव लड़ने की चुनौती तक दे दी. उन्होंने कहा कि, हैसियत है, तो लड़ कर दिखाए मेरे सामने विधान सभा चुनाव, अगर वह जीत गए तो मैं राजनीति छोड़ दूंगी, नहीं तो वो छोड़ दे राजनीति. सपाई भाजपा को कमज़ोर न समझे अगर अपनी पर आ गये तो ज़िला पंचायत आवास में घुस कर ले जाएंगे बी डी सी सदस्य को.

सरिता भदौरिया के लिये नाक का सवाल बना चुनाव

इटावा में ब्लॉक प्रमुख (बढ़पुरा सीट) का चुनाव भाजपा सदर विधायक सरिता भदौरिया के लिए नाक बचाने का चुनाव बन चुका है. इटावा में पहले ही सपा से मुलायम के भतीजे अंशुल यादव निर्विरोध ज़िला पंचायत अध्यक्ष बन चुके हैं, तो वहीं, इटावा के 8 ब्लॉक में से 6 पर सपा के प्रत्याशी ब्लॉक प्रमुख बनते दिख रहे हैं.

सपा का पलड़ा भारी

जिसमे सैफ़ई से मुलायम की बहू एवं मैनपुरी से पूर्व सांसद तेज प्रताप यादव की मां मृदुला यादव का दूसरी बार फिर से निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख बनना तय है.  तो वहीं, बढ़पुरा ब्लॉक जो कि भाजपा विधायक सरिता भदौरिया का गांव भी है, यहां से भी सपा के प्रत्याशी आंनद यादव ने ब्लॉक प्रमुख बनने के लिए ज़रूरी बीडीसी मेम्बर को अपने पाले में कर लिया है. जानकारी के अनुसार, बढ़पुरा के कुछ बीडीसी मेम्बर ज़िला पंचायत अध्यक्ष अंशुल यादव के सरकारी आवास पर रुके हुए हैं. जिसके बाद कुछ दिनों पहले बढ़पुरा ब्लॉक के सपा प्रत्याशी आनंद यादव के खिलाफ एक बीडीसी के पिता के द्वारा बेटे को अगवा करने का मुकदमा दर्ज कराया गया था, लेकिन बीडीसी के द्वारा खुद कोर्ट में हाज़िर होकर बयान दर्ज कराये गए थे कि, उसका किसी ने अपहरण नहीं किया था बल्कि वह अपनी मर्ज़ी से बाहर घूमने गया था, जिसके बाद कोर्ट ने बीडीसी को अपनी मर्ज़ी से कहीं भी जाने का आदेश दिया था.
 

बीडीसी सदस्य को लेकर जमकर हुई नोंकझोक

जबकि भाजपा विधायक सरिता भदौरिया चाहती थी कि, बीडीसी मेम्बर अपने पिता के साथ जाए, लेकिन कोर्ट से निकलने के बाद बीडीसी मेम्बर फिर से सपा ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी के साथ ज़िला पंचायत अध्यक्ष के आवास पर चला गया था, जिसको लेकर कोर्ट के बाहर सपा भाजपा कार्यकर्ताओ में जमकर मारपीट भी हुई थी, और सदर विधायक सरिता भदौरिया एवं जिला पंचायत अध्यक्ष अंशुल यादव के बीच जमकर नोकझोंक भी हुई थी. बस यही से सदर भाजपा विधायक सरिता भदौरिया एवं ज़िला पंचायत अध्यक्ष अंशुल यादव के बीच अदावत शुरू हो गई.

अंशुल यादव को दी चुनौती

सिंचाई विभाग डाक बंगले में भाजपा जिला अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं के साथ ब्लॉक प्रमुख चुनाव को लेकर मीटिंग की. उस मीटिंग में भाजपा सदर विधायक सरिता भदौरिया भी मौजूद थी. मीटिंग में सरिता भदौरिया ने जिला पंचायत अध्यक्ष अंशुल यादव को 2022 विधानसभा चुनाव में अपने सामने चुनाव लड़ने की खुली चुनौती दे डाली.
 
यही नहीं, विधायक ने जिला पंचायत अध्यक्ष अंशुल यादव के सरकारी आवास में घुसकर बीडीसी को छीनकर लाने की बात भी कह डाली. भाजपा विधायक ने यह भी कहा कि, अंशुल यादव ना हमसे उम्र में बड़े हैं और ना ही राजनीति में. भाजपा विधायक यहीं नहीं रुकी और कहा कि हम उपद्रव नहीं चाहते हम सपाइयों से ज्यादा उपद्रव करने की स्थिति में हैं और उनसे ज्यादा सक्षम हैं.
 
भाजपा वाले चाहे तो जिला पंचायत अध्यक्ष के घर में घुसकर बीडीसी को छीन लाएंगे लेकिन हम नहीं चाहते जो कानून व्यवस्था की खराब स्थिति सपा सरकार में थी, व्यवस्था योगी जी की सरकार में भी हो, हम कानून के दायरे में रहकर काम करना चाहते हैं. लेकिन अब यह तय हो गया है कि इटावा में ब्लाक प्रमुख का चुनाव भाजपा विधायक सरिता भदौरिया के लिए नाक का प्रश्न बना हुआ है.

ये भी पढ़ें.

सीएम योगी ने दिलीप कुमार के निधन पर जताया शोक, कहा- फिल्म जगत के लिए अपूरणीय क्षति

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी: थाने में महिला SI ने फरियादी को जड़े थप्पड़, Video वायरल होते ही दरोगा को किया सस्पेंड
वाराणसी: थाने में महिला SI ने फरियादी को जड़े थप्पड़, Video वायरल होते ही दरोगा को किया सस्पेंड
'हिंदुस्तान से मुस्लिमों को निकाल दोगे तो...', RSS प्रमुख मोहन भागवत के बयान का AMU में स्वागत
'हिंदुस्तान से मुस्लिमों को निकाल दोगे तो...', RSS प्रमुख मोहन भागवत के बयान का AMU में स्वागत
'भारत में नमाज पर लगे पूर्ण प्रतिबंध', अयोध्या के संत ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को भेजा लेटर
'भारत में नमाज पर लगे पूर्ण प्रतिबंध', अयोध्या के संत ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को भेजा लेटर
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
संसद में पेश होने से पहले ही वंदे मातरम बिल पर छिड़ गई बहस, कांग्रेस ने बताया संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
संसद में आने से पहले ही 'वंदे मातरम' पर बहस, कांग्रेस बोली-संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
Embed widget