एक्सप्लोरर

UP Parivahan Vibhag News: यूपी में परिवहन विभाग की सेवाओं में बड़ा बदलाव, लोगों को मिलेगी ये सुविधाएं

UP News: यूपी परिवहन विभाग व्यवस्था को डिजिटल, पारदर्शी और उत्तरदायी बनाने के लिए व्हाट्सऐप चैटबॉट की सेवा शुरू की है. इससे ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन रजिस्ट्रेशन जैसी तमाम सेवाएं आसानी से उपलब्ध होंगी.

UP Transport Department News: उत्तर प्रदेश की जनता के लिए एक बड़ी राहत की खबर है. अब ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन रजिस्ट्रेशन, चालान और परिवहन से जुड़ी कई सेवाएं व्हाट्सऐप चैटबॉट के जरिए आसानी से उपलब्ध होंगी. यह सुविधा परिवहन विभाग के आधिकारिक चैटबॉट नंबर 8005441222 पर शुरू की गई है. खास बात यह है कि केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) ने अब उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग को इस चैटबॉट सेवा के लिए एपीआई एक्सेस (API Access) की अनुमति भी दे दी है.

इस तकनीकी मंजूरी के बाद अब यूपी में यह सुविधा और ज्यादा प्रभावी तरीके से काम करेगी. परिवहन आयुक्त बृजेश नारायण सिंह के अनुसार, यह पहल प्रदेश की परिवहन व्यवस्था को डिजिटल, पारदर्शी और उत्तरदायी बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है. सेवा को पूरी तरह आम जनता के लिए लागू करने की प्रक्रिया तेजी से चल रही है, और औपचारिकताओं के पूरा होते ही यह सुविधा हर नागरिक को मिलेगी.

क्या है इस सेवा का फायदा?
अब आम लोग सिर्फ व्हाट्सऐप पर “Hi” लिखकर इस नंबर (8005441222) पर भेजेंगे और उन्हें उनके वाहन से जुड़ी जानकारी जैसे- गाड़ी का पंजीकरण विवरण, ड्राइविंग लाइसेंस की स्थिति, चालान की जानकारी, दस्तावेजों की वैधता जैसी सेवाएं तुरंत मिलेंगी. इससे लोगों को आरटीओ कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे, और भीड़ में समय बर्बाद नहीं होगा.

नागरिकों को क्या सुविधा मिलेगी?

  • सेवाएं 24x7 उपलब्ध होंगी
  • कार्यालय में भीड़ कम होगी
  • समय और पैसे की बचत होगी
  • पारदर्शिता बढ़ेगी
  • डिजिटल सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलेगा

सरकार का कहना है कि इस सेवा में नागरिकों के डेटा की पूरी गोपनीयता रखी जाएगी. कोई भी निजी जानकारी साझा नहीं की जाएगी और सभी आईटी सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित किया गया है. उत्तर प्रदेश सरकार बीते कुछ वर्षों से ई-गवर्नेंस पर विशेष जोर दे रही है. परिवहन विभाग की वेबसाइट, ऑनलाइन फीस भुगतान, ऑनलाइन स्लॉट बुकिंग जैसी सेवाओं के बाद अब यह व्हाट्सऐप चैटबॉट सेवा एक नई डिजिटल क्रांति की शुरुआत है.

सरकार की इस सुविधा से लोगों को मिलेगी राहत
इस सुविधा से विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों, वरिष्ठ नागरिकों और नौकरीपेशा लोगों को काफी राहत मिलेगी, जो अब मोबाइल पर ही सारे दस्तावेजों और सेवाओं की जानकारी हासिल कर सकेंगे. परिवहन विभाग का यह डिजिटल प्रयास निश्चित तौर पर प्रदेश में ई-गवर्नेंस को नई दिशा देगा और नागरिकों के जीवन को और सरल बनाएगा.

यह भी पढ़ें- UP News: CM योगी ने जनता दर्शन में लोगों की सुनीं समस्याएं, अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के दिए निर्देश

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खरगे के 'बाप' वाले बयान पर भड़के प्रमोद कृष्णम, 'रावण' से कर दी तुलना
खरगे के 'बाप' वाले बयान पर भड़के प्रमोद कृष्णम, 'रावण' से कर दी तुलना
महोबा: जिस सांप को बचाया, उसी ने आपदा मित्र अक्षय को डसा
महोबा: जिस सांप को बचाया, उसी ने आपदा मित्र अक्षय को डसा
UP MLC Election Results 2026 Live: 11 सीटों पर मतगणना, सपा ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
Live: यूपी विधान परिषद की 11 सीटों पर मतगणना, सपा ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
ओपी राजभर के इस दावे ने बढ़ाई BJP की मुश्किल, सीटों पर फंस सकता है पेच
ओपी राजभर के इस दावे ने बढ़ाई BJP की मुश्किल, सीटों पर फंस सकता है पेच

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान ने फिर शुरू किया परमाणु मिसाइल प्रोग्राम', पूर्व अमेरिकी जनरल ने दी चेतावनी
'ईरान ने फिर शुरू किया परमाणु मिसाइल प्रोग्राम', पूर्व अमेरिकी जनरल ने दी चेतावनी
Bihar MLC Election Results LIVE: चुनाव की गिनती शुरू, पटना में प्रत्याशी का धरना, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
बिहार MLC चुनाव की गिनती शुरू, पटना में प्रत्याशी का धरना, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
Sigma OTT Release: अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी जेसन संजय की 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
Embed widget