एक्सप्लोरर

UP News: CM योगी ने जनता दर्शन में लोगों की सुनीं समस्याएं, अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के दिए निर्देश

Gorakhpur News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बीते दिन मंगलवार को सुबह गोरखनाथ मंदिर परिसर में जनता दर्शन में शामिल होकर लोगों की समस्याएं सुनीं और समाधान का भरोसा भी दिलाया है.

CM Yogi Janta Darshan News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार सुबह गोरखनाथ मंदिर परिसर में जनता दर्शन में शामिल होकर लोगों की समस्याएं सुनीं और समाधान का भरोसा दिलाया. उन्होंने करीब 250 लोगों से मुलाकात कर उनकी व्यक्तिगत, पारिवारिक और सामाजिक समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए. उन्होंने साफ कहा कि जनसमस्याओं के निस्तारण में संवेदनशीलता और तत्परता होनी चाहिए. इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

मुख्यमंत्री ने जनता दर्शन में आए लोगों से सीधे संवाद किया और एक-एक व्यक्ति से उनकी बात जानकर अफसरों को कार्रवाई के लिए लिखा. उन्होंने अधिकारियों से दो टूक कहा कि, “हर समस्या का हल गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी और संतुष्टिपूर्ण होना चाहिए.” उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि “सरकार की प्राथमिकता है कि कोई भी पीड़ित न्याय से वंचित न रहे.”

सीएम योगी ने सहायता करने के दिए निर्देश
गोरखनाथ मंदिर परिसर में महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के सामने आयोजित जनता दर्शन में सीएम ने जमीन कब्जे, पारिवारिक विवाद, इलाज और नौकरी से जुड़े मामलों को विशेष प्राथमिकता दी. उन्होंने कहा कि गरीबों की जमीन पर कब्जा करने वाले या किसी भी कमजोर व्यक्ति को परेशान करने वालों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा. ऐसे मामलों में अधिकारियों को सख्त कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए.

जनता दर्शन में कई लोग गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए आर्थिक मदद की गुहार लेकर पहुंचे थे. मुख्यमंत्री ने इन सभी को आश्वस्त किया कि सरकार इलाज में पूरी मदद करेगी. उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कहा कि मरीजों के इलाज का इस्टीमेट जल्द तैयार कर शासन को भेजा जाए ताकि सहायता तत्काल दी जा सके.


UP News: CM योगी ने जनता दर्शन में लोगों की सुनीं समस्याएं, अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के दिए निर्देश

मेरे होते हुए किसी से डरने की जरूरत नहीं
इस दौरान कई महिलाएं अपने बच्चों के साथ जनता दर्शन में पहुंचीं. मुख्यमंत्री योगी ने बच्चों को स्नेहपूर्वक दुलार कर चॉकलेट दी और उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद भी दिया. एक बच्ची जब अपनी मां के साथ पहुंची और मुख्यमंत्री को धन्यवाद कहने के लिए उठ खड़ी हुई, तो सीएम योगी ने उसके सिर पर हाथ फेरकर उसे आशीर्वाद दिया और भरोसा दिलाया कि “मेरे शासन में किसी को डरने या चिंता करने की जरूरत नहीं है.”

यह भी पढ़ें- राधा रानी को पक्षकार बनाने की याचिका खारिज, HC ने कहा- 'पुराण कानूनी साक्ष्य नहीं'

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आज मुसलमान मुसलामन से लड़ रहा...', विजयादशमी पर और क्या-क्या बोले CM योगी
'आज मुसलमान मुसलामन से लड़ रहा...', विजयादशमी पर और क्या-क्या बोले CM योगी
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
महोबा में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन, कीरत सागर पर उमड़ी भीड़
महोबा में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन, कीरत सागर पर उमड़ी भीड़
वाराणसी एयर शो की तैयारी पूरी, 25 अक्टूबर को आएंगे PM मोदी, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
वाराणसी एयर शो की तैयारी पूरी, 25 अक्टूबर को आएंगे PM मोदी, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget