एक्सप्लोरर

Moradabad Murder Case: मुरादाबाद में हुई यूट्यूबर की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, दोस्त ने ही इस वजह से दिया था वारदात को अंजाम

Youtuber Jitendra Singh Murder Case: यूट्यूबर जितेंद्र सिंह 25 अगस्त की शाम मोटरसाइकिल से थोड़ी देर में ही वापस लौटकर आने की बात कह कर अपने घर से निकला था. इसके बाद वह घर नहीं लौटा.

UP News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद (Moradabad) में यूट्यूबर पत्रकार की शनिवार को हुई हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. पुलिस ने यूट्यूबर के एक दोस्त सहित दो लोगों को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है. पुलिस का कहना है कि एक कार लखनऊ (Lucknow) में सीज हुई थी, जिसके 70 हजार रुपये को लेकर यूट्यूबर और उसके दोस्त के बीच झगड़ा चल रहा था. इसी रंजिश के चलते यूट्यूबर की उसके दोस्त ने अपने के साथी के साथ मिलकर हत्या कर दी थी. दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. घटना मुरादाबाद के कोतवाली ठाकुरद्वारा इलाके की है.

ठाकुरद्वारा के रहने वाले यूट्यूबर पत्रकार जितेंद्र सिंह की हत्या के 24 घंटे बाद ही पुलिस ने इसका खुलासा किया. जितेंद्र 25 अगस्त की शाम मोटरसाइकिल से थोड़ी देर में ही वापस लौटकर आने की बात कह कर अपने घर से निकला था, जब देर रात तक घर नहीं लौटा तो परिजनों ने कोतवाली ठाकुरद्वारा में पहुंचकर उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी. 26 तारीख को पुलिस को ठाकुरद्वारा कोतवाली इलाके के ही दुल्लापुर के एक गन्ने के खेत में अज्ञात शव मिलने की सूचना मिली थी. सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त करने का जब प्रयास किया तो पता चला कि एक दिन पहले से लापता जितेंद्र का हुलिया अज्ञात मिले शव से मिल रहा है.

सुरेश खुद को बताता रहा निर्दोष

पुलिस ने इस जानकारी के आधार पर जितेंद्र के परिजनों को मौके पर बुलाया. इसके बाद अज्ञात मिले शव की शिनाख्त जितेंद्र के रूप में हुई. फिर पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर जांच शुरू कर दी. जांच टीम को परिवार ने बताया कि जितेंद्र का सुरेश नाम के व्यक्ति से काफी दिनों से पैसे के लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा है. पुलिस ने जांच के लिए सुरेश को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो पहले तो सुरेश खुद को निर्दोष बताता रहा, लेकिन जब पुलिस ने सख्ती की तो पूछताछ में उसने सब उगल दिया.

सुरेश ने पुलिस को बताया कि जितेंद्र यूट्यूबर पत्रकार था. चार महीने पहले जितेंद्र उसकी वेगन आर कार से लखनऊ गया था, दोस्ती के नाते वह उसके साथ चला गया. उसने जितेंद्र से गाड़ी का किराया भी नहीं लिया सिर्फ यह तय हुआ था कि जितेंद्र टोल टैक्स देगा और गाड़ी में जितना भी पेट्रोल खर्च होगा वह डलवाएगा. लखनऊ में जहां-जहां जितेंद्र ने सुरेश से चलने के लिए कहा वहां सुरेश गाड़ी लेकर गया, लेकिन इसी दौरान गौतम पल्ली थाना इलाके में सुरेश, जितेंद्र के कहने पर उसे रोड पर गाड़ी ले गया जहां पर जाना माना था. इस पर गौतम पल्ली पुलिस ने उनकी गाड़ी को सीज कर दिया था, जिसके बाद वो लोग ट्रेन से वापस मुरादाबाद आ गए थे.

जितेंद्र नहीं दे रहा था पैसे

इसके बाद सुरेश जब जितेंद्र से उसकी गाड़ी छुड़वाने के लिए कहने लगा, तो जितेंद्र हर बार उसकी बात को टाल देता था. सुरेश को लखनऊ से गाड़ी छुड़वाने में लगभग 70 से 80 हजार रुपये की जरूरत थी. उसने इस खर्च के बारे में जितेंद्र को बताया भी था, लेकिन जितेंद्र उसे कोई पैसा नहीं दे रहा था. इस बात को लेकर जितेंद्र और सुरेश के बीच कई बार झगड़ा भी हुआ लेकिन कोई हल नहीं निकला था. 25 अगस्त की रात को सुरेश अपने दोस्त अरविंद के साथ दुल्लापुर के पास सड़क पर बाइक लगाकर अपने दोस्त अरविंद के साथ शराब पी रहा था. वहां से उसे मोटरसाइकिल से जितेंद्र जाता हुआ नजर आया, तब उसने जितेंद्र को आवाज देकर रोक लिया.

जितेंद्र के रुकने पर उसने पहले उसे शराब पीने की दावत दी लेकिन जब जितेंद्र ने शराब पीने से इनकार किया. फिर सुरेश और अरविंद ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी और उससे कहने लगे कि आज वो पैसे मंगाकर देगा, वर्ना वह उसको मार देंगे, जितेंद्र ने पैसे देने से साफ इंकार कर दिया तो इस पर सुरेश ने वहां पड़े एक भारी भरकम लकड़ी के डंडे से जितेंद्र के सर पर ताबड़तोड़ कई बार कर दिए. इससे जितेंद्र की मौत हो गई. अरविंद और सुरेश ने जितेंद्र का शव गन्ने के खेत में डाल दिया और मोटरसाइकिल भी दूसरे खेत में छुपा दी और जितेंद्र का पर्स और मोबाइल फोन लेकर फरार हो गए.

मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन बरामद

पुलिस ने अरविंद और सुरेश को हिरासत में लेकर इनकी निशानदही पर जितेंद्र की मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन और पर्स बरामद कर लिया है. जितेंद्र यूट्यूबर पत्रकार बनकर मशहूर होना चाहता था और वह इलाके की छोटी बड़ी समस्याओं को रिकॉर्ड कर यूट्यूब पर वायरल भी करता था. पुलिस के मुताबिक 70 हजार रुपये के लिए यूट्यूबर की उसके दोस्त ने अपने साथी के साथ मिलकर हत्या कर दी थी. दोनों हत्या आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उन्हें जेल भेजा जा रहा है.

एसपी ग्रामीण संदीप कुमार मीणा ने बताया कि ठाकुरद्वारा का एक मर्डर केस था, इसमें हमें 25 तारीख को एक गुमशुदगी मिली थी. मृतक के घरवालों से कि उनका बेटा अभी तक घर नहीं लौटा है, तो पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली गई और टीम गठित कर दी गई है, टीम की ओर से प्रयास किया गया और सुबह उस व्यक्ति का शव ठाकुरद्वारा क्षेत्र में ही गन्ने के खेत में पाया गया, सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त गुमशुदा व्यक्ति जितेंद्र सिंह उसके रुप में हुई. पुलिस द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया, फॉरेन्सिक टीम बुलाई गई और हमने सारे एविडेन्स कलेक्ट करना शुरू कर दिया, उसके बाद में हमने मृतक के मोबाइल नंबर की सीडीआर निकलवाई और घर वालों से बातचीत की तो उन्होंने एक व्यक्ति पर शक जाहिर किया जिसका नाम सुरेश था.

एसपी ने और क्या बताया?

एसपी ने बताया कि सुरेश मृतक का दोस्त था, हमने सुरेश को अरेस्ट किया, उससे कड़ाई से पूछताछ की तो सुरेश ने अपना जुर्म कबुल किया, उसने बताया कि इस जुर्म में उसका एक और मित्र अरविंद भी साझेदार था, दोनों की अरेस्टिंग हुई और जो चीजे सामने आई पूछताछ में तो उन्होंने बताया कि जो मृतक है जितेंद्र सिंह उसके साथ इनका गाड़ी का विवाद था, ये लखनऊ गए थे कुछ दिनों पहले वहां पर इनकी गाड़ी सीज कर ली गई थी, मृतक से सुरेश कहता रहता था कि मेरी गाड़ी लाकर दो या तो पैसा दो, इस बात पर लगातार कहासुनी और झड़प होती रहती थी, परसो सुरेश और अरविंद पहले से प्लांड करके गन्ने के खेत में बैठे हुए थें और वहां पर शराब पी रहे थें, इन्होंने जितेंद्र को आते हुए देखा तो इन्होंने उसे रोका फिर इनकी आपस में पैसों को लेकर बातचीत हुई.

संदीप कुमार मीणा ने बताया कि दोनों की आपस में गर्मा गरमी हो गई, ये जितेंद्र सिंह को खींच कर खेत में ले गए, वहां पर पहले से ही एक डंडा रखा हुआ था उस डंडे से इन्होंने जितेंद्र के सिर पर वार किया, जब इन्होंने मान लिया कि उसकी मौत हो गई है तो उसकी बाइक रोड के दूसरी तरफ वाले खेत में करीब 50-60 मीटर अंदर जाकर छिपा दिया, शव को भी ये काफी अंदर तक लेकर गए और गन्ने के बीच छिपा दिया ताकि शव का पता न चल सके, उसके बाद मृतक के मोबाइल को भी इन्होंने छिपा दिया. इन्हीं की निशानदेही पर मृतक का मोबाइल भी बरामद कर लिया गया है. पुलिस ने इस घटना को 24 घंटे के अंदर वर्कआउट किया.

ये भी पढ़ें- Ghosi Bypoll 2023: अखिलेश यादव की 'कोबरा' से तुलना पर सपा का केशव मौर्य पर पलटवार, कहा- 'खुद भीख की मांगी हुई...'

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देवरिया में आंबेडकर प्रतिमा विवाद में 3 पुलिसकर्मी निलंबित, मौके पर 10 थानों की फोर्स तैनात
देवरिया में आंबेडकर प्रतिमा विवाद में 3 पुलिसकर्मी निलंबित, मौके पर 10 थानों की फोर्स तैनात
महोबा पहुंची गुरु रविदास जन्मस्थली की पावन मिट्टी, हुआ कलश स्थापित
महोबा पहुंची गुरु रविदास जन्मस्थली की पावन मिट्टी, हुआ कलश स्थापित
उत्तराखंड में 6 महीने हड़ताल पर रोक, ESMA लागू
उत्तराखंड में 6 महीने हड़ताल पर रोक, ESMA लागू
यूपी में नाम बदलने की सियासत, मायावती, अखिलेश और योगी, किसने कब और क्या किया?
यूपी में नाम बदलने की सियासत, मायावती, अखिलेश और योगी, किसने कब और क्या किया?

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
6 महीने से ज्यादा मंत्री कैसे? सुप्रीम कोर्ट के सवाल पर दीपक प्रकाश का जवाब
6 महीने से ज्यादा मंत्री कैसे? सुप्रीम कोर्ट के सवाल पर दीपक प्रकाश का जवाब
'पेलेट गन पर गृह मंत्री का रिजाइन क्यों नहीं', अमित शाह को लेकर क्या बोले पवन खेड़ा
'पेलेट गन पर गृह मंत्री का रिजाइन क्यों नहीं', अमित शाह को लेकर क्या बोले पवन खेड़ा
फाइनल से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने लगाई गुहार, 'मेरे लिए दुआ...'
फाइनल से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने लगाई गुहार, 'मेरे लिए दुआ...'
अल्लू अर्जुन की Raaka की मार्केट में तगड़ी डिमांड, OTT और Theatrical Rights के लिए मेकर्स ने मांगी रिकॉर्ड कीमत
अल्लू अर्जुन-एटली की 'राका' के OTT और थिएट्रीकल राइट्स के लिए मेकर्स ने मांगी इतनी तगड़ी रकम
Xप्लेन: 'वंदे मातरम' से मुसलमानों को दिक्कत क्यों? अल्लाह के सिवा इबादत नामंजूर
'वंदे मातरम' से मुसलमानों को दिक्कत क्यों? अल्लाह के सिवा इबादत नामंजूर
मुस्लिम पुरुषों को एक से ज्यादा शादी की अनुमति को चुनौती, SC ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब
मुस्लिम पुरुषों को एक से ज्यादा शादी की अनुमति को चुनौती, SC ने केंद्र से मांगा जवाब
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
Embed widget