एक्सप्लोरर

विवाद के बीच यूपी के इस शहर में बदला जुमे की नमाज का समय, होली की वजह से फैसला

Friday Namaz: मुरादाबाद के शहर इमाम हकीम सैय्यद मासूम अली आजाद ने कहा कि 14 मार्च को जामा मस्जिद में होने वाली जुमे की नमाज दोपहर एक बजे के स्थान पर अब दोपहर 2:30 बजे होगी.

Moradabad Friday Namaz: उत्तर प्रदेश में होली और रमजान के जुमे को लेकर को लेकर चल रहे विवाद के बीच मुरादाबाद में नमाज का समय बदल दिया गया है. इस बार होली का त्योहार जुमा को मनाया जा रहा है. जिसे देखते हुए मुरादाबाद के शहर इमाम हकीम सैय्यद मासूम अली आजाद ने जुमे की नमाज के समय में बदलाव का ऐलान किया है. इसके साथ ही लोगों से अपने मोहल्लों की मस्जिदों में ही नमाज पढ़ने की अपील की है. ताकि होली की जुलूस और नमाज के निकलने वाले लोगों के बीच किसी तरह का टकराव न हो.

मुरादाबाद के शहर इमाम हकीम सैय्यद मासूम अली आजाद ने वीडियो जारी कर जुमे की नमाज बदलने की जानकारी. उन्होंने बताया कि 14 मार्च को जामा मस्जिद में होने वाली जुमे की नमाज दोपहर एक बजे के स्थान पर अब दोपहर 2:30 बजे होगी. उन्होंने कहा कि शासन प्रशासन की ओर से जारी गाइडलाइंस के अनुसार होली की वजह से जुमे की नमाज के समय मे बदलाव किया गया है ताकि कोई टकराव न हो और दोनों काम शांति से हो जाएं.

शहर इमाम ने मुस्लिमों से अपील की कि वो सब्र और एहतियात से काम लें और अपने मुहल्लों की मस्जिदों में जुमे की नमाज पढ़े. मस्जिद में नमाज का समय 2:30 बजे कर दिया गया है ताकि तब तक होली का जुलूस सम्पन्न हो जाये और जुमे की नमाज भी अदा हो जाये. 

वीडियो जारी कर मुस्लिमों से की अपील
उन्होंने वीडियो जारी कर कहा, "शहर इमाम ने कहा कि शासन प्रशासन की ओर से पूरे यूपी में होली और जुमे को लेकर समय में बदलाव किया गया है. वजह इसकी ये हैं कि रमजान शरीफ और जुमा है. इस दिन ज्यादा से ज्यादा नमाजी होते हैं. मस्जिदें भर जाती हैं, इसलिए समय को आगे बढ़ाया गया है ताकि होली का जुलूस भी निकल जाए और नमाज़ भी हो जाए और एक दूसरे से कोई टकराव न हो.

उन्होंने कहा कि मेरी मुस्लिम से अपील है कि जुमे की नमाज के लिए अलग से जाएं. जो दूर से आने वाले हैं वो अपने मोहल्लों की मस्जिदों में नमाज पढ़ लें. क्योंकि रास्ते में कोई रंग न पड़े उनके कपड़े न खराब हों, इसलिए नमाजी अपनी मोहल्लों में नमाज पढ़ लें और जहां इधर के लोग हैं वो जामा मस्जिद में नमाज़ पढ़ सकते हैं. जामा मस्जिद में जुमे की नमाज ढाई बजे की जाएगी. उन्होंने लोगों से अमन चैन बनाए रखने की अपील की. 

बता दें कि यूपी के संभल में होली और जुमे की नमाज को लेकर विवाद देखने को मिला था. जब सीओ अनुज चौधरी ने कहा कि होली साल में एक ही बार आती है. जबकि जुमे की नमाज साल में 52 बार आती है. 

यूपी में अब नहीं मिलेंगे 10 से 25 हजार रुपये के स्टांप, योगी सरकार का बड़ा फैसला

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बलिया: स्कूलों में यूट्यूबर्स की एंट्री पर रोक, BSA के आदेश से मचा बवाल
बलिया: स्कूलों में यूट्यूबर्स की एंट्री पर रोक, BSA के आदेश से मचा बवाल
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
अलीगढ़: CMO ऑफिस में अस्पताल रजिस्ट्रेशन के नाम पर भ्रष्टाचार, डेढ़ लाख रिश्वत का आरोप
अलीगढ़: CMO ऑफिस में अस्पताल रजिस्ट्रेशन के नाम पर भ्रष्टाचार, डेढ़ लाख रिश्वत का आरोप
खटीमा में Gen Alpha का आक्रोश! CM धामी ने प्रिंसिपल के खिलाफ लिया एक्शन
खटीमा में Gen Alpha का आक्रोश! CM धामी ने प्रिंसिपल के खिलाफ लिया एक्शन

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना का नरसंहार! एयरस्ट्राइक में 28 लोगों को उतारा मौत के घाट
बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना का नरसंहार! एयरस्ट्राइक में 28 लोगों को उतारा मौत के घाट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget