एक्सप्लोरर

मुरादाबाद में RTO अधिकारी ने स्कूल बस का काटा 32500 का चालान, फिर गलती मानते हुए किया रद्द

UP: मुरादाबाद में आरटीओ अधिकारी पर आरोप लगा है कि उसने स्कूल बस ड्राइवर परेशान करने की नियत से बस का जबरन चालान काटते हुए जब्त कर लिया है. मामले में अधिकारी पर कार्रवाई की मांग की गई.

Moradabad News: मुरादाबाद में छात्र-छात्राओं को स्कूल ले जा रही एक बस को आरटीओ अधिकारियों ने सड़क पर रोक कर उस से स्कूली बच्चों और स्टाफ़ को नीचे उतार दिया. इसके बाद स्कूल बस को आरटीओ आफिस में ले जाकर बंद कर दिया. इस बस के सभी कागज और फिटनेस आदि सही पाये जाने के बाद भी उत्पीड़न करने की नियत से इन अधिकारियों ने किसी दूसरे नंबर की बस का बत्तीस हजार पांच सौ (32500) रुपये का चालान इस बस के ड्राइवर को थमा दिया. बहरहाल मामले शिकायत होने पर अधिकारियों की जब फजीहत हुई तो आरटीओ प्रशासन राजेश कुमार ने अपने यात्री कर अधिकारी नरेंद्र छाबड़ा की गलती मानते हुए चालान को रद्द कर दिया.

स्कूल संचालकों का आरोप है कि सब कुछ ठीक होने के बावजूद आरटीओ विभाग उनका उत्पीड़न कर रहा है. साथ ही अवैध वसूली करना चाहता है. आरटीओ अधिकारियों की वजह से 30 बच्चों की पढ़ाई पर असर पड़ा है. वहीं आरटीओ विभाग की टीम ने सड़क पर बदसलूकी से छात्र छात्राओं के अभिभावक भी नाराज़ हैं. उनका आरोप है कि स्कूल की छवि खराब करने का काम आरटीओ विभाग के अधिकारियों ने किया है जिसकी वह उच्च स्तर पर शिकायत करेंगे.

क्या है पूरा मामला?
दरअसल, मुरादाबाद की एडम एंड ईव्स कॉन्वेंट स्कूल की बस संख्या UP21 BN 2462 को आरटीओ विभाग द्वारा किसी दूसरी गाड़ी के नंबर की जांच के आधार पर जब्त कर लिया गया. आरटीओ विभाग के एक अधिकारी ने गलती से UP21 CN 2462 नंबर की ऑनलाइन जांच की, जबकि स्कूल बस का वास्तविक नंबर UP21 BN 2462 था. इस गलती के कारण ₹32,500 की पेनल्टी फिटनेस, परमिट और पॉल्यूशन के नाम पर लगाई गई और बस को पुलिस की सहायता से जब्त कर आरटीओ कार्यालय ले जाया गया.

जिस वक्त RTO अफसरों ने बस को रोका था, उस वक्त बस में कई बच्चे बैठे थे. इन बच्चों को वहीं उतार दिया गया, जिससे बच्चों में भय और असमंजस का माहौल रहा.  इस बीच, जिन छात्रों को उसी बस से स्कूल पहुंचना था, वे अपने-अपने स्टॉपेज पर बस का इंतज़ार करते रहे. जब लगभग डेढ़ घंटे बाद भी बस नहीं आई तो वे घर लौटे, बाद में कई अभिभावक बच्चों को स्कूल लेकर पहुँचे और वहाँ पहुँचकर गुस्से में स्कूल प्रबंधन को जमकर खरी-खोटी सुनाई.

यह पूरी तरह एक भयानक प्रशासनिक गलती है, जिसकी वजह से बच्चों की सुरक्षा, शिक्षा और स्कूल की छवि तीनों को क्षति पहुँची है. आज स्कूल में परीक्षा भी निर्धारित थी, लेकिन प्रभावित छात्र उसमें शामिल नहीं हो सके, जिससे उनका शैक्षणिक नुकसान हुआ.

विद्यालय प्रबंधन ने की कार्रवाई की मांग
विद्यालय प्रबंधन ने इस लापरवाही की कड़ी निंदा करते हुए आरटीओ विभाग पर उत्पीड़न और अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए मांग की है कि जिम्मेदार अधिकारी के विरुद्ध तत्काल जांच कर उचित कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में बच्चों की सुरक्षा और शिक्षा से इस प्रकार का खिलवाड़ न हो. घंटो स्कूल बस आरटीओ आफिस में खाड़ी रही और अपनी गलती का अहसास होने के बाद आरटीओ विभाग ने गलती मानते हुए बस को छोड़ दिया. वहीं इस मामले में सवाल यह भी खड़ा होता है कि बेवजह बस चालकों को परेशान करने वाले अधिकारी नरेंद्र छाबड़ा पर कार्रवाई कब की जाएगी.

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्रेटर नोएडा: वुडन डाई कंपनी में भीषण आग, लाखों का माल खाक
ग्रेटर नोएडा: वुडन डाई कंपनी में भीषण आग, लाखों का माल खाक
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस का प्रयोग, QR कोड से मांगे टिकट के आवेदन
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस का प्रयोग, QR कोड से मांगे टिकट के आवेदन
'चवन्नी से अठन्नी फिर रुपये बनाया', अखिलेश के बाद इस नेता का जयंत चौधरी पर तंज
'चवन्नी से अठन्नी फिर रुपये बनाया', अखिलेश के बाद इस नेता का जयंत चौधरी पर तंज
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget