एक्सप्लोरर

Moradabad: बैटरी के लालच में ई-रिक्शा चालकों का बहला-फुसलाकर करते थे कत्ल, पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर गैंग

UP News: उत्तर प्रदेश के मुराहाबाद में पुलिस ने एक शातिर गैंग का खुलासा किया है, जो महज 10 से 15 हजार की बैटरी के लिए ई-रिक्शा चालकों का मर्डर कर रहे थे. पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

Moradabad Police: मुरादाबाद पुलिस ने एक ऐसे शातिर गैंग का खुलासा किया है, जो नई उम्र के ई-रिक्शा चालकों को किसी न किसी बहाने से जंगल में ले जाकर उनकी हत्या कर देते थे. जिसके बाद उनका ई-रिक्शा लूट कर फरार हो जाते थे. यह शातिर बदमाश रिक्शा चालकों का कत्ल सिर्फ ई-रिक्शा में लगी हुई 10 से 15 हज़ार रुपए कीमत की बैटरी के लालच में करते थे. 

दरअसल, मुरादाबाद पुलिस काफी दिनों से जंगल में मिले अज्ञात शवों की गुत्थी सुलझाने का प्रयाश कर रही थी, लेकिन पुलिस के हाथ खाली थे. 7 सितंबर 2023 को मुरादाबाद की मुंडापांडे थाना पुलिस को उस वक्त कामयाबी मिली, जब ग्रामीणों ने उन्हें सूचना दी कि जंगल में एक कुएं में किसी व्यक्ति के करहाने की आवाज आ रही है. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कुएं में जाकर देखा तो खून से लथपथ एक व्यक्ति अंदर नज़र आया.

गैंग की गलती से हुआ खुलासा

पुलिस ने उस घायल व्यक्ति को बाहर निकालकर इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा. हालात में सुधार होने पर पुलिस पूछताछ के दौरान उस व्यक्ति ने बताया है कि वो ई-रिक्शा चलाता है. उसे दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर खीरा-ककड़ी बेचने वाले दानिश ने खेत में से खीरे भरकर लाने के लिए बुक किया था, दानिश उसे बहाने से मुंडापांडे के पास जंगल में ले गया और फिर अचानक उसके साथी वहां आ गए. उसने उसे चाकू से गोद दिया और उसे मरा हुआ जानकर कुएं में डाल दिया और ई रिक्शा लेकर फरार हो गया.

पुलिस ने ई-रिक्शा चालक की पहचान को छुपाते हुए उसकी निशानदेही पर दानिश को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी. पुलिस की पूछताछ में दानिश ने इससे पहले भी इस तरह की अन्य की गई घटनाओं को भी कबूल किया. दानिश ने पुलिस को बताया कि वो ई-रिक्शा चालक की हत्या कर, उनके ई-रिक्शा लूटकर उसमें लगी हुई बैटरी निकाल लेता था. जिसे वह थाना मुगलपुरा इलाके के प्रिंस रोड पर सलाउद्दीन को बेच देते थे.

शातिर गिरोह का पर्दाफाश

पुलिस ने दानिश के साथ-साथ लूट में शामिल खूब सिंह को भी गिरफ्तार किया है. दानिश के मुताबिक सभी घटनाओं में उसका साथ खूब सिंह भी देता था. दानिश ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि उसका बड़ा भाई बन्ने भी उसी के साथ इसी तरह की घटनाओं को अंजाम देता था, फिलहाल कुछ दिन पहले थाना कटघर पुलिस ने बन्ने को सरिया चोरी के एक दूसरे आरोप में जेल भेजा है. 

एसएसपी हेमराज मीणा ने मीडिया से बातचीत में बताया कि थाना मुंडापांडे में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है. जिन्होंने ई-रिक्शा चालक को मारकर कुएं में डाल दिया था, उसकी दो दिन बाद बरामदगी हुई. जिसका इलाज कराया गया. इससे पहले भी इस तरह की दो घटनाएं हुए थी, जिनमें सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था. 

ई-रिक्शा चालकों को टारगेट करता था आरोपी

उन्होंने बताया कि आरोपी अक्सर नई उम्र के ई-रिक्शा चालकों को टारगेट कर उनको किसी बहाने से रोड से दूर ले जाकर उन्हें मौत के घाट उतार, उनकी ई-रिश्का से बैटरी को निकाल बेच देते थे. पुलिस ने बताया कि आरोपी शख्स दानिश टोल प्लाजा के बगल में खीरे बेचने का काम करता है. वह अक्सर ई-रिक्शा चालकों को खीरे लादने के नाम पर खेतों में ले जाता था, और फिर पीछे से उनकी गर्दन को पकड़कर रेत दिया करता था.

यह भी पढ़ें-

Women Reservation Bill: महिला आरक्षण बिल लोकसभा से पास होने पर CM योगी ने जताई खुशी, पीएम मोदी का जिक्र कर कही ये बात

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'थाने अब व्यावसायिक गतिविधियों की जगह बने' UP पुलिस पर HC की सख्त टिप्पणी
'थाने अब व्यावसायिक गतिविधियों की जगह बने' UP पुलिस पर HC की सख्त टिप्पणी
'BJP ने की श्रद्धा में सेंधमारी', चंदा चोरी पर अखिलेश यादव का बड़ा हमला
'BJP ने की श्रद्धा में सेंधमारी', चंदा चोरी पर अखिलेश यादव का बड़ा हमला
सिद्धार्थनगर में ट्रेलर पलटा, एक युवक और 12 मवेशियों की दबकर मौत
सिद्धार्थनगर में ट्रेलर पलटा, एक युवक और 12 मवेशियों की दबकर मौत
UP चुनाव से पहले सपा को मिली संजीवनी! BJP के अपनों ने ही फंसाया?
UP चुनाव से पहले सपा को मिली संजीवनी! BJP के अपनों ने ही फंसाया?

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पेलेट गन के इस्तेमाल पर बवाल, कपिल सिब्बल बोले- 'गृहमंत्री शाह ने...'
पेलेट गन के इस्तेमाल पर बवाल, कपिल सिब्बल बोले- 'गृहमंत्री शाह ने...'
दिल्ली की महिलाओं को मिलेंगे 2500 महीना, क्या-क्या होंगी शर्तें?
दिल्ली की महिलाओं को मिलेंगे 2500 महीना, क्या-क्या होंगी शर्तें?
22 राज्यों में तूफानी बारिश, यूपी-बिहार, दिल्ली समेत देश के लिए अलर्ट
22 राज्यों में तूफानी बारिश, यूपी-बिहार, दिल्ली समेत देश के लिए अलर्ट
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल, 'रावण' बन छाए यश
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल
'मुझे भारतीय रेलवे पर गर्व, इसी तरह...', मोदी सरकार को लेकर क्या बोले वांगचुक
'मुझे भारतीय रेलवे पर गर्व, इसी तरह...', मोदी सरकार को लेकर क्या बोले वांगचुक
'SHO ऋतुराज की नौकरी जाएगी ही जाएगी', वर्दी वाले बयान पर भड़के PK
'SHO ऋतुराज की नौकरी जाएगी ही जाएगी', वर्दी वाले बयान पर भड़के PK
'मेटल के टुकड़े...', सुप्रीम कोर्ट में जिसने किया पेलेट गन से घायल होने का दावा, आ गई उसकी मेडिकल रिपोर्ट
'मेटल के टुकड़े...', सुप्रीम कोर्ट में जिसने किया पेलेट गन से घायल होने का दावा, आ गई उसकी मेडिकल रिपोर्ट
Embed widget