एक्सप्लोरर

Moradabad News: गोहत्या के आरोप में बजरंग दल नेता समेत 6 गिरफ्तार, पुलिस को सुनाई फिल्मी कहानी, ऐसे हुआ खुलासा

UP News: मुरादाबाद पुलिस ने गो हत्या के आरोप में बजरंग दल नेता सहित 6 लोगों को गिरफ्तार किया है. आरोपी अनैतिक कार्य कराने के लिए पुलिस पर दबाव बनाते थे. छजलैट थाना क्षेत्र की घटना है.

Moradabad News: गो रक्षा के नाम पर अपनी राजनीति चमकाने और गो रक्षा का दावा करने वाले ही गोकशी और गो हत्या और गो तस्करी जैसे धंधों से जुड़े हुए निकले. मामला मुरादाबाद से सामने आया है. यहां बजरंगदल के जिलाप्रमुख सुमित उर्फ मोनू विश्नोई जो खुद को गो रक्षक बताता था वह ही गोकशी का मुख्य आरोपी निकला है. पुलिस के मुताबिक 16 जनवरी को थाना छजलैट इलाके के कावण पथ पर गो वंश के कुछ अवशेष मिले थे. जबकि दूसरी घटना भी थाना छाजलेट के ग्राम चेतराम में 28 जनवरी को हुई जहां गो हत्या के बाद गोवंश पड़ा हुआ मिला था. 

पुलिस को दोनो ही घटनाओं की सूचना बजरंगदल संगठन के कार्यकर्ता द्वारा दी गई थी. जिसके बाद गोहत्या का खुलासा न होने और आरोपियों से मिलीभगत का आरोप लगाते हुए बजरंगदल कार्यकर्ताओं ने मोनू विश्नोई नाम के युवक जिसे बजरंगदल जिला प्रमुख बताया जा रहा है उसके नेतृत्व में थाने के बाहर धरना प्रदर्शन किया. हिंदू संगठन के प्रदर्शन के बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू की. 

एसएसपी मुरादाबाद ने मामले के खुलासे के लिए पुलिस टीम का गठन किया. जांच में दोनो घटनाएं संदिग्ध पाई गई. जिसके बाद पुलिस ने शुरू किया "ऑपरेशन पॉसिबल" जिसके तहत पुलिस ने दोनो ही घटनाओं की बारीकी से जांच की. पुलिस को सूचना देने वाले व्यक्ति से गहराई से पूछताछ की गयी और घटनास्थल पर मिले कपड़े, पर्स और मोबाइल नंबर को सर्विलांस की मदद से ट्रेस किया गया. मामले का खुलासा परत दर परत होता गया. 

पुलिस को ऐसे हुआ संदेह 
एसएसपी हेमराज मीणा ने बताया की थाना छजलैट में एसपी देहात संदीप कुमार मीना के नेतृत्व में पकड़े गए 4 आरोपियों शहाबुद्दीन पुत्र मुजफ्फर हुसैन, ग्राम चेतरामपुर थाना छजलैट के रहने वाले हैं. जबकि रमन चौधरी थाना छजलैट के हैं जबकि मुख्य आरोपी मोनू विश्नोई उर्फ सुमित हैं जो रसूल पुर गुज्जर थाना कांठ के रहने वाले हैं और इनमें राजीव चौधरी थाना छजलैट के रहने वाले हैं.एसएसपी ने बताया की बीती 16 और 28 जनवरी को थाना छजलैट से दो गो हत्या के मामले सामने आए थे. दोनो घटनाएं अपराधिक रूप से संदिग्ध मालूम हो रही थी. घटना की सूचना और अन्य गतिविधियों से ये प्रतीत हो रहा था की ये घटनाएं प्लानिंग के तहत अंजाम दी गई हैं. 

पहली सूचना देने वाले व्यक्ति ने बताया था की जब वो वहां से दस मिनट पहले गुजरा था तो वहां कोई अवशेष नही थे. जबकि दूसरी घटना 28 तारीख की थी उसमे भी सूचना मिली जब देखा गया तो पाया कि घटनास्थल पर एक पर्स, लोअर और मोबाइल नंबर मिला. पुलिस ने नंबर से बातचीत की तो मालूम हुआ की उस व्यक्ति की गांव में शहादुद्दीन और जमशेद से पुरानी रंजिश है. जिसमें विपक्षी को जेल भिजवाने के लिए मुख्य आरोपी मोनू विश्नोई, रमन चौधरी और राजीव चौधरी जो अक्सर पुलिस पर दबाव बनाकर अपने अनैतिक कार्य करवाने पर अमादा रहते थे. इन तीनों आरोपियों के पूर्व में भी अपराधिक रिकॉर्ड दर्ज हैं. 

पुलिस ने मोनू को मारपीट के जुर्म में भेजा था जेल
मोनू विश्नोई ने थाने के बाहर मारपीट की थी जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जेल भेज दिया था. जिसके बाद जेल से बाहर आने पर ये दोबारा अपने काम करवाने के लिए पुलिस पर दबाव बनाने लगे लेकिन पुलिस से अनैतिक कार्य का दबाव बनाने लगे पुलिस ने इनकी बात नही मानी. तो इन्होंने षडयंत्र रचा और पहले 14 तारीख की घटना को प्लान किया और नईम नाम के आरोपी को दो हजार रुपए देकर गाय के अवशेष लाने को कहा और कहा की थाना छजलैट में रखे ताकि पुलिस पर दबाव बनाया जा सके.

जिसके बाद एक बार फिर इस काम को किया गया और गाय के अवशेष जंगल में फेंक दिए गए और शहाबुद्दीन और जमशेद से कहा की अपने विपक्षियों का नाम इसके लिखवा दें. जिसके बाद फिल्मी अंदाज में सीन क्रिएट किया गया. गाय का गला काटा गया. जिसे फसाना था उसका पर्स, मोबाइल नंबर और लोअर वहां डाला गया. जिसके इस कार्य को करने वालों ने ही पुलिस को सूचना दी. विमला देवी नाम की महिला के घर से गाय चोरी की गई थी. एसएसपी ने बताया की जिस तरह से दोनो घटनाएं की गई और पुलिस को सूचना दी गई आरोपियों के खिलाफ थाने के बाहर प्रदर्शन किया गया उससे साफ प्रतीत हो रहा था की ये घटना प्लान के तहत अंजाम दिया गया है. 

आरोपियों पर दर्ज हैं कई आपराधिक मामले
पुलिस ने चार आरोपियों मोनू विश्नोई उर्फ सुमित, रमन चौधरी, राजीव चौधरी और शाहबुद्दीन को गिरफ्तार किया है जबकि दो अन्य आरोपी जमशेद और नईम अभी फरार हैं. फरार आरोपियों के इनाम घोषित किया गया है जल्द ही बाकी की भी गिरफ्तारी की जाएगी. एसएसपी ने बताया पकड़े गए आरोपियों ने घटना को करना स्वीकार किया है. पकड़े गए तीनों आरोपी मोनू विश्नोई, राजीव चौधरी और नमन चौधरी के खिलाफ पूर्व में कई संगीन अपराधिक मामले दर्ज हैं. जबकि शहाबुद्दीन के खिलाफ भी कई मामले दर्ज हैं.

ये भी पढ़ें: Ram Mandir: सड़क पर लेटकर अयोध्याधाम जा रहीं हैं अहिल्या मठ की मुख्य पुजारी, 450 किमी तय कर चुकी हैं दूरी

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कारगिल विजय दिवस पर CM योगी ने वीर शहीदों को किया नमन, बोले- शौर्य और बलिदान रहेगा अमर
कारगिल विजय दिवस पर CM योगी ने वीर शहीदों को किया नमन, बोले- शौर्य और बलिदान रहेगा अमर
'देर आए, दुरुस्त आए...', धर्मेद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले BJP के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी
'देर आए, दुरुस्त आए...', धर्मेद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले BJP के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी
'चाचा-भतीजे की जोड़ी भ्रष्टाचार में थी लिप्त', आगरा में सपा पर जमकर बरसे सीएम योगी आदित्यनाथ
'चाचा-भतीजे की जोड़ी भ्रष्टाचार में थी लिप्त', आगरा में सपा पर जमकर बरसे सीएम योगी आदित्यनाथ
यूपी पुलिस के एनकाउंटर में 50000 का इनामी बदमाश विपुल उर्फ 'खूनी' ढेर, 38 से अधिक मुकदमों का था आरोपी
यूपी पुलिस के एनकाउंटर में 50000 का इनामी बदमाश विपुल उर्फ 'खूनी' ढेर, 38 से अधिक मुकदमों का था आरोपी

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की क्यों हुई हार? प्रशांत का बड़ा बयान, कहा- 'क्योंकि दीदी को...'
पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की क्यों हुई हार? प्रशांत का बड़ा बयान, कहा- 'क्योंकि दीदी को...'
'नौल' का कहर: चीन में रेड अलर्ट, तूफान से पहले थमी रफ्तार; 410 उड़ानें और 150 ट्रेनें रद्द
'नौल' का कहर: चीन में रेड अलर्ट, तूफान से पहले थमी रफ्तार; 410 उड़ानें और 150 ट्रेनें रद्द
IND vs ZIM 3rd T20 Playing 11: बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, ZIM के खिलाफ तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
देश में बढ़ीं MBBS सीटें, लेकिन 778 लोगों पर एक ही डॉक्टर
देश में बढ़ीं MBBS सीटें, लेकिन 778 लोगों पर एक ही डॉक्टर
सेकेंड हैंड कार खरीदने से पहले ये चीजें चेक करना बेहद जरूरी
सेकेंड हैंड कार खरीदने से पहले ये चीजें चेक करना बेहद जरूरी
Embed widget