एक्सप्लोरर

UP Politics: सपा सांसद एसटी हसन का बोले- '15 प्रतिशत लोग 85 प्रतिशत ओबीसी पर कर रहे राज'

ST Hasan News: समाजवादी पार्टी के सांसद डॉक्टर एस टी हसन ने बिहार के जाति आधारित गणना का समर्थन किया है. उनका कहना है कि 15 प्रतिशत लोग 85 प्रतिशत ओबीसी के लोगों पर राज कर रहे हैं.

ST Hasan on Caste Survey: बिहार सरकार ने जाति आधारित गणना के आंकड़े जारी कर दिए हैं. जिसके चलते बिहार ही नहीं बल्कि यूपी की राजनीति में खलबली मची हुई है. उत्तर प्रदेश में भी जाति आधारित गणना की मांग को लेकर विपक्षी नेता लगातार बीजेपी सरकार को निशाने पर ले रहे हैं. बिहार में जाति आधारित गणना के आंकड़ों पर बोलते हुए यूपी के मुरादाबाद से समाजवादी पार्टी के सांसद डॉक्टर एस टी हसन ने इसका समर्थन किया है.

सपा सांसद एसटी हसन ने कहा कि बिहार के जाति आधारित गणना के आंकड़ों से साफ हुआ है कि 15 प्रतिशत लोग 85 प्रतिशत ओबीसी के लोगों पर राज कर रहे हैं. इस पर पूरे देश में चर्चा हो रही है कि अब तक हम धोखे में थे. 85 प्रतिशत ओबीसी के लोगों को उनका हक मिलना चाहिए. दिल्ली में देश के 90 सीनियर सचिवों में सिर्फ 3 सचिव ओबीसी के हैं. जैसा राहुल गांधी जी ने कहा था अब ये 3 सचिव कैसे ओबीसी के लिए काम कर सकते हैं. ओबीसी की हालत आपने छुआ छूत वाली कर दी है. सपा सांसद ने कहा कि हम चाहते हैं कि मुसलमानों की भी इसमें गणना हो और ये पता चलना चाहिए कि देश में कितने मुसलमान रहते हैं.

पीएम मोदी पर साधा निशाना

समाजवादी पार्टी के सांसद ने कहा कि 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिन्दू-मुस्लिम की बात क्यों कर रहे हैं. उन्हें तो गरीबों और ओबीसी की बात करनी चाहिए. आज कितने लोग आधा पेट रोटी खा कर सोते हैं, तन पर कपड़ा नहीं है और आप हिन्दू-मुसलमान कर रहे हैं. मुझे इस बात का बड़ा अफसोस हो रहा है कि हम अपना मुकाबला विकसित देशों से करते हैं और हमारी सोच किस जगह पर है. जो सबसे दबे कुचले लोग हैं उन्हें ऊपर उठाने की बात करो हिन्दू-मुसलमान में लोगों को मत बांटो.'

ओबीसी वर्ग को मिले उसका हक

पश्चिम उत्तर प्रदेश के सवाल पर सपा सांसद ने कहा कि 'हम उत्तर प्रदेश का बंटवारा करने के पक्ष में नहीं है, उत्तर प्रदेश पूर्व से पश्चिम तक एक रहना चाहिए. इसका बटवारा नहीं होना चाहिए.' वहीं आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह के घर ED की छापेमारी पर उन्होंने कहा कि 'हमारी कौन सुनने वाला है, विपक्ष के नेताओ के यहां ईडी और आईटी के छापे पड़ रहे हैं. इस देश में जो कभी नहीं हुआ वह हो रहा है.' सपा सांसद एसटी हसन ने कहा कि जाति आधारित गणना के आंकड़े आने से पूरे देश में हलचल है, ओबीसी वर्ग को जो उनका हक मिलना था, वह इतने दिनों से क्यों नहीं मिला. मुझे उम्मीद है की अब उन्हें उनका हक मिलेगा.

यह भी पढ़ेंः Varanasi Dev Deepawali: देव दीपावली की तारीख को लेकर विवाद खत्म, इस दिन दीपों से सजेंगे घाट

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नालों की सफाई में करोड़ों खर्च, फिर भी नतीजा शून्य, प्रयागराज के थानों में नाव चलाने की आई नौबत
नालों की सफाई में करोड़ों खर्च, फिर भी नतीजा शून्य, प्रयागराज के थानों में नाव चलाने की आई नौबत
श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट में शामिल हो सकते हैं यतींद्र मिश्रा, महंत दिनेंद्र दास ने किया दावा
श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट में शामिल हो सकते हैं यतींद्र मिश्रा, महंत दिनेंद्र दास ने किया दावा
अखिलेश यादव का दावा- धर्मेंद्र प्रधान के पास कोई छुपा राज तो नहीं जिसकी वजह से हटाया नहीं जा रहा
अखिलेश यादव का दावा- धर्मेंद्र प्रधान के पास कोई छुपा राज तो नहीं जिसकी वजह से हटाया नहीं जा रहा
राहुल-अखिलेश की हिरासत के विरोध में सड़क पर उतरे सपा-कांग्रेस कार्यकर्ता, लखनऊ समेत कई जिलों में प्रदर्शन
राहुल-अखिलेश की हिरासत के विरोध में सड़क पर उतरे सपा-कांग्रेस कार्यकर्ता, लखनऊ समेत कई जिलों में प्रदर्शन

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Pakistan On CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर क्या बोला पाकिस्तानी मीडिया, PAK एक्सपर्ट ने लगाई फटकार, जानें क्या कहा?
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर क्या बोला पाकिस्तानी मीडिया, PAK एक्सपर्ट ने लगाई फटकार, जानें क्या कहा?
दिल्ली में छात्रों के प्रोटेस्ट पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'आतंकवादी और नौटंकीबाज...'
दिल्ली में छात्रों के प्रोटेस्ट पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'आतंकवादी और नौटंकीबाज...'
'बेटे से पीछे हटने के लिए...', CJP के संसद मार्च में लाठीचार्ज के बाद क्या बोले अभिजीत दीपके के मां-बाप
'बेटे से पीछे हटने के लिए...', CJP के संसद मार्च में लाठीचार्ज के बाद क्या बोले अभिजीत दीपके के मां-बाप
BCCI ने घरेलू क्रिकेट के ये 5 बड़े नियम बदले, अब जानबूझकर नो-बॉल फेंकने पर पूरे मैच से बाहर होगा गेंदबाज
BCCI ने घरेलू क्रिकेट के ये 5 बड़े नियम बदले, अब जानबूझकर नो-बॉल फेंकने पर पूरे मैच से बाहर होगा गेंदबाज
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा, बोले- 'कोई जाहिल इस मुल्क की रहनुमाई करे...'
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा
एक पैर में जूता, इस हालत में सीढ़ी पर ही बैठ गए... हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी का PM मोदी को मैसेज
एक पैर में जूता, इस हालत में सीढ़ी पर ही बैठ गए... हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी का PM मोदी को मैसेज
कनॉट प्लेस हिंसा में RAF जवान पर हमला, जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटे जाने का दावा, वीडियो वायरल
कनॉट प्लेस हिंसा में RAF जवान पर हमला, जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटे जाने का दावा, वीडियो वायरल
घर में इस तरीके से उगाएं मीठा नीम, बाजार जाने का झंझट हो जाएगा खत्म
घर में इस तरीके से उगाएं मीठा नीम, बाजार जाने का झंझट हो जाएगा खत्म
Embed widget