एक्सप्लोरर

Varanasi Dev Deepawali: देव दीपावली की तारीख को लेकर विवाद खत्म, इस दिन दीपों से सजेंगे घाट

Dev Deepawali Date: वाराणसी में गंगा घाटों पर देव दीपावली का शानदार नजारा देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु-पर्यटक आते हैं. जिसे देखते हुए होटल और नावों की बुकिंग कई दिन पहले शुरू हो जाती है.

Varanasi Dev Deepawali 2023 Date: वाराणसी में देव दीपावली की तारीखों को लेकर बीते हफ्तों से जारी विवाद खत्म हो गया है. वाराणसी प्रशासन और गंगा महोत्सव की मीटिंग के बाद देव दीपावली की तारीखों का एलान कर दिया गया है. जिसके अनुसार अब 27 नवंबर को देव दीपावली मनाई जाएगी. इस बैठक में देव दीपावली समितियां, होटल एसोसिएशन, पर्यटन विभाग, संस्कृति विभाग, पुलिस, पंचांग के विद्वान गण, काशी विद्वत परिषद के सदस्य आदि शामिल थे.

27 नवंबर को मनाई जाएगी देव दीपावली

इस बैठक में शामिल लोगों ने ये निर्णय लिया कि सूर्योदय की पूर्णिमा तिथि में 27 नवंबर को घाटों पर पूर्णिमा का स्नान होगा. उसी दिन शाम को प्रशासनिक व जनभागीदारी के माध्यम से देव दीपावली का आयोजन किया जाएगा. इसी दिन कार्तिक पूर्णिमा और गुरु नानक जयंती का शासकीय अवकाश भी रहेगा.

तिथि को लेकर गंगा समितियां और संत समाज रहा आमने-सामने 

दरअसल, देव दीपावली की तारीख को लेकर काशी विद्वत परिषद के साथ संतों की अलग राय थी और गंगा समितियां की अलग. संतों ने 26 नवंबर को देव दीपावली मनाने का एलान किया था जबकि गंगा समितियां द्वारा 27 नवंबर को 84 घाटों पर देव दीपावली मनाने का एलान किया गया था. 

बड़ी संख्या में आते हैं श्रद्धालु-पर्यटक

देव दीपावली पर वाराणसी में गंगा घाटों पर अद्भुत नजारा देखने को मिलता है. इस दिन सूरज की ढलती किरणों के साथ काशी के घाट असंख्य किरणों से जगमग हो उठते हैं. इस मनोहर दृश्य को देखने के लिए दुनिया के कोने कोने से श्रद्धालु-पर्यटक वाराणसी पहुंचते हैं. 

कई हफ्तों पहले से की जाती है बुकिंग

ऐसे में वाराणसी में होटल और नावों की बुकिंग कई हफ्तों पहले से ही की जाती है. इसलिए दो तिथि को लेकर असमंजस की स्थिति थी, लेकिन अब 27 नवंबर को देव दीपावली मनाई जाएगी. जिसके बाद इसी दिन को लेकर होटल और नावों की बुकिंग पर्यटकों द्वारा की जाएगी. 

ये भी पढ़ें- 

UP Politics: आजम खान की संपत्तियों पर छापेमारी के बाद डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक बोले- यूपी में जीरो टॉलरेंस की नीति

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी के खिलाफ पूर्व सैनिकों ने खोला मोर्चा, NSA डोभाल पर की थी टिप्पणी
राहुल गांधी के खिलाफ पूर्व सैनिकों ने खोला मोर्चा, NSA डोभाल पर की थी टिप्पणी
मेरठ: अमित कश्यप मामले में सजा का ऐलान, पत्नी और उसके प्रेमी को फांसी की सजा
मेरठ: अमित कश्यप मामले में सजा का ऐलान, पत्नी और उसके प्रेमी को फांसी की सजा
आजमगढ़ के विकास यादव कौन जिनका 1 नहीं 10 वोट? अखिलेश ने सबसे कराई मुलाकात
आजमगढ़ के विकास यादव कौन जिनका 1 नहीं 10 वोट? अखिलेश ने सबसे कराई मुलाकात
'कारसेवकों पर गोली चलवाने वाले को दिया पद्म' राजनाथ ने मुलायम सिंह यादव पर टाला सवाल
'कारसेवकों पर गोली चलवाने वाले को दिया पद्म' राजनाथ ने मुलायम सिंह यादव पर टाला सवाल

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC पर बवाल के बीच मल्लिकार्जुन खरगे ने छेड़ा परिसीमन विवाद, 'संसद सत्र से पहले...'
CEC पर बवाल के बीच मल्लिकार्जुन खरगे ने छेड़ा परिसीमन विवाद, 'संसद सत्र से पहले...'
मेरठ: अमित कश्यप मामले में सजा का ऐलान, पत्नी और उसके प्रेमी को फांसी की सजा
मेरठ: अमित कश्यप मामले में सजा का ऐलान, पत्नी और उसके प्रेमी को फांसी की सजा
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
'भगवान उनका भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Is Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने तोड़ी चुप्पी
'भगवान भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे ने तोड़ी चुप्पी
सहवाग के बेटे आर्यवीर ने काटा बवाल, 19 चौके, 8 छक्के; 173 रन की खेली पारी
सहवाग के बेटे आर्यवीर ने काटा बवाल, 19 चौके, 8 छक्के; 173 रन की खेली पारी
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'रिजीम चेंज' वाले बयान पर नितिन नवीन का पलटवार, कहा- 'यह अर्बन नक्सल के...'
'रिजीम चेंज' वाले बयान पर नितिन नवीन का पलटवार, कहा- 'यह अर्बन नक्सल के...'
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
Embed widget