एक्सप्लोरर

UP Crime: बधाई लेने आए किन्नरों ने ले ली बच्ची की जान, छीना-झपटी में गिरी नीचे, पुलिस जांच में जुटी

Moradabad Crime: मुरादाबाद में किन्नरों ने एक मासूम बच्ची की जान ले ली. आरोप है कि किन्नरों ने बधाई न मिलने से नाराज होकर दो महीने की मासूम को जान से मार दिया. पुलिस मामले की जांच जुट गई है.

Moradabad Crime News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुरादाबाद (Moradabad) में किन्नरों की छीना-झपटी में एक नवजात बच्ची की मौत हो गई. आरोप है कि किन्नरों ने बधाई न मिलने से नाराज होकर दो महीने की मासूम बच्ची को छीना-झपटी करते हुए जान से मार दिया और शव घर में फेंक कर चले गए. बच्ची की मां ने डिलारी थाने में शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस ने बच्ची के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई. 

किन्नरों की छीना-झपटी में गई मासूम की जान? 
बुढ़नपुर गांव के सद्दाम अली की पत्नी ने दो माह पहले बेटी को जन्म दिया था. दंपति ने उसका नाम अनायरा रखा. घर में सभी उसे भूरी के नाम से बुलाते थे. बच्ची के पिता सद्दाम किसी काम से हरिद्वार गए हुए थे और चाचा मजदूरी करने गए थे और दादी भी पड़ोस में गयी हुई थी. घर में सिर्फ मां और बच्ची मौजूद थे. इसी बीच वहां किन्नर बधाई लेने पहुंच गए. किन्नर बच्ची को गोद में उठाकर उसकी मां से बधाई के रुपये मांगने लगे.

इस पर मासूम की मां ने कहा कि अभी घर पर कोई बड़ा मौजूद नहीं है. घर के सभी लोग बाहर गए हुए हैं. जब घर के लोग आ जाएंगे तो तुम्हें बधाई दे दी जाएगी. आरोप है कि किन्नर नहीं माने और बच्ची के साथ छीना-झपटी करने लगे जिससे बच्ची गिर गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस 
डिलारी थाने प्रभारी हिमांशु सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत पर बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. मौके पर ग्रामीणों से पूछताछ की तो पता चला कि किन्नर बधाई लेने पहुंचे थे. बच्ची की मौत कैसे हुई इसकी अभी जांच की जा रही है. साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें: Noida News: रूमाल उठाने के लिए 12वीं मंजिल की बालकनी से लटकी महिला, देखें फिर क्या हुआ

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'एक थप्पड़ तक नहीं मारा...', मायके से नहीं लौटी नाराज पत्नी तो BJP नेता के बेटे ने दी जान
'एक थप्पड़ तक नहीं मारा...', मायके से नहीं लौटी नाराज पत्नी तो BJP नेता के बेटे ने दी जान
अलीगढ़: कुत्ते के भौंकने पर गुस्साया शख्स, लाइसेंसी रिवॉल्वर से मारी गोली
अलीगढ़: कुत्ते के भौंकने पर गुस्साया शख्स, लाइसेंसी रिवॉल्वर से मारी गोली
यूपी में करते हैं गो पालन तो योगी सरकार की इस योजना से होगी बंपर कमाई, जानें- कैसे?
यूपी में करते हैं गो पालन तो योगी सरकार की इस योजना से होगी बंपर कमाई, जानें- कैसे?
योगी सरकार ने यूपी वालों को दिया 15 अगस्त का तोहफा, सभी 75 जिलों में लागू होगी योजना
योगी सरकार ने यूपी वालों को दिया 15 अगस्त का तोहफा, सभी 75 जिलों में लागू होगी योजना

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Jharkhand Protest Live: देवेंद्र महतो की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल ले जाया गया
Live: देवेंद्र महतो की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल ले जाया गया
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
रांची छात्र आंदोलन पर संजय सिंह बोले, 'हेमंत सोरेन की सरकार जल्द ही...'
रांची छात्र आंदोलन पर संजय सिंह बोले, 'हेमंत सोरेन की सरकार जल्द ही...'
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
Embed widget