एक्सप्लोरर

Moradabad: 'अपना काम भूल कर मदरसों और मुसलमानों पर हमला करते हैं NCPCR प्रमुख', बोले मौलाना महमूद मदनी

UP News: मौलाना महमूद मदनी ने कहा मुस्लिम छात्र की स्कूल में पिटाई होने पर प्रियंक कानूनगो को एक्शन लेने का ख्याल नहीं रहता. उन्होंने एनसीपीसीआर प्रमुख की निष्पक्षता पर भी सवाल उठाए.

UP News: पूर्व सांसद और जमीयत उलेमा ए हिन्द (Jamiat Ulema-e-Hind) प्रमुख मौलाना महमूद मदनी (Maulana Mahmood Madani) ने राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (NCPCR) पर जबरदस्त हमला बोला है. उन्होंने कहा कि एनसीपीसीआर के अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो जाहिल हैं. उनके पेट में इस्लाम, मुसलमान और मदरसों को लेकर कब्ज़ की ऐसी गांठ है कि उन्हें मरोड़ का दर्द होता है. प्रियंक कानूनगो अपना काम भूल कर मदरसों और मुसलमानों पर हमला करते हैं. उन्होंने एनसीपीसीआर प्रमुख की निष्पक्षता पर भी सवाल उठाए.

एनसीपीसीआर प्रमुख पर भड़के मौलाना महमूद मदनी 

मौलाना महमूद मदनी ने कहा मुस्लिम छात्र की स्कूल में पिटाई होने पर प्रियंक कानूनगो को एक्शन लेने का ख्याल नहीं रहता. एनसीपीसीआर प्रमुख मुसलमानों को गालियां देकर अपनी मलाई काट रहे हैं. उन्होंने कहा कि मुसलमान और इस्लाम को गाली देना आज एक फैशन बन गया है. जमीयत उलेमा ए हिन्द प्रमुख ने प्रियंक कानूनगो को एनसीपीसीआर का चेयरमैन का चेयरमैन बनाए जाने पर आपत्ति जताई. उन्होंने कहा कि प्रियंक कानूनगो की नाक के नीचे बच्चे भीख मांग रहे हैं, लेकिन इसकी चिंता नहीं है.

एक फतवे की वजह से विवाद में है दारुल उलूम देवबंद

बता दें कि मौलाना महमूद मदनी मुरादाबाद में जमीयत उलेमा ए हिन्द यूपी की प्रबंधक कमेटी को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने संगठन से जुड़े लोगों को वोटर लिस्ट में सुधार कराने की नसीहत दी. उन्होंने कहा कि नए मतदाताओं का नाम वोटर लिस्ट से जोड़ने में संगठन के लोग सहायता करें. उन्होंने समाज में फैली बुराइयों को खत्म करने और लोगों में जागरूकता फैलाने का आह्वान किया. हाल के दिनों में विश्व प्रसिद्ध इस्लामिक शिक्षण संस्थान दारुल उलूम देवबंद के एक फतवे पर एनसीपीसीआर की तरफ से सहारनपुर प्रशासन को पत्र लिखा गया है. पत्र में गजवा-ए-हिन्द का महिमांडन करनेवाले फतवे पर एक्शन लेने का आदेश प्रशासन को मिला है. 

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की उम्मीद टूटी, अब नहीं हो पाएगा BSP से गठबंधन? जानें- क्यों?

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी चुनाव 2027 से पहले मायावती ने कर दिया सर्वणों को नाराज? बयान से मिले संकेत
यूपी चुनाव 2027 से पहले मायावती ने कर दिया सर्वणों को नाराज? बयान से मिले संकेत
महाराष्ट्र से वाराणसी आए बीमार पिता की मौत, सदमें में आकर मां-बेटे ने भी खुदकुशी
महाराष्ट्र से वाराणसी आए बीमार पिता की मौत, सदमें में आकर मां-बेटे ने भी खुदकुशी
यूपी की राज्यपाल पर स्वामी प्रसाद मौर्य ने उठाए सवाल, कहा- पांच साल बीत गए फिर भी...
यूपी की राज्यपाल पर स्वामी प्रसाद मौर्य ने उठाए सवाल, कहा- पांच साल बीत गए फिर भी...
झारखंड में लाठीचार्ज पर अखिलेश के सांसद बोले- कीमत चुकानी पड़ेगी...
झारखंड में लाठीचार्ज पर अखिलेश के सांसद बोले- कीमत चुकानी पड़ेगी...

वीडियोज

Mars Mystery: मंगल ग्रह पर मिली मधुमक्खियां? |ABPLIVE
Mangal Milan में क्यों गूंजा जय श्री राम? |ABPLIVE
Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
बाबरआजम और शाहीन अफरीदी आमने-सामने? वनडे कप्तानी पर छिड़ी जंग
बाबरआजम और शाहीन अफरीदी आमने-सामने? वनडे कप्तानी पर छिड़ी जंग
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Denmark Woman In India Sleeper Train: डेनमार्क से आई महिला ने स्लीपर ट्रेन में किया सफर, जो बताया हो गया वायरल
डेनमार्क से आई महिला ने स्लीपर ट्रेन में किया सफर, जो बताया हो गया वायरल
Skin Itch After Bathing: 5 साल से पानी में रह रहा लड़का, बाहर निकलते ही होती है जलन; ये कौन-सी बीमारी?
5 साल से पानी में रह रहा लड़का, बाहर निकलते ही होती है जलन; ये कौन-सी बीमारी?
Embed widget