एक्सप्लोरर

यूपी: मुरादाबाद में गौ हत्या मामले में गिरफ्तारी न होने पर भडके हिन्दू संगठन, कोतवाली का किया घेराव

Moradabad News: 25 जुलाई को ठाकुरद्वारा कोतवाली क्षेत्र में शमसुद्दीन के खेत से पुलिस ने 125 किलोग्राम गोवंश का मांस बरामद किया था. इस मामले में पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया.

यूपी के मुरादाबाद में गौ हत्या के आरोपी को न पकड़ने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. इसी कड़ी में रविवार को  फरार आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज साधु-संतों और ग्रामीणों ने ठाकुरद्वारा थाने का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया. महंत बाबा बच्चा और भाजपा नेता अजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस को दो दिन का अल्टीमेटम दिया है.

उन्होंने पूर्व जिला पंचायत सदस्य जरीफ मलिक सहित पांच फरार आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की और चेतावनी दी कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो वे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिकायत करेंगे.

क्या है पूरा मामला ?

बता दें कि 25 जुलाई 2025 को ठाकुरद्वारा कोतवाली क्षेत्र के किशनपुर गांवड़ी में शमसुद्दीन के खेत से पुलिस ने 125 किलोग्राम गोवंश का मांस बरामद किया था. इस मामले में पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया, जिसमें पूर्व जिला पंचायत सदस्य और भारत सरकार की टेलीफोन एडवायजरी कमेटी के सदस्य जरीफ मलिक भी आरोपी हैं. मौके से पुलिस ने एक महिला गुलशन, कमरुद्दीन, और अली हसन को गिरफ्तार किया था, जबकि जरीफ मलिक, मोहम्मद उमर, मोहम्मद सगीर, शकील, और शमसुद्दीन फरार हैं.

साधु-संतों और ग्रामीणों का प्रदर्शन

महंत बाबा बच्चा और भाजपा नेता अजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में साधु-संतों, ग्रामीणों, और हिंदू संगठनों (भाजपा, बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद, राष्ट्रीय हिंदू रक्षा सेना) के कार्यकर्ताओं ने ठाकुरद्वारा कोतवाली पहुंचकर प्रदर्शन किया. प्रतिनिधिमंडल ने थाना प्रभारी जसपाल सिंह ग्वाल से मुलाकात कर फरार आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की. महंत बाबा बच्चा ने कहा कि यदि दो दिन में जरीफ मलिक और अन्य आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया, तो हम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर शिकायत करेंगे और बड़ा आंदोलन करेंगे.

भाजपा नेता अजय प्रताप सिंह ने कहा कि पुलिस को गौ हत्या जैसे गंभीर मामले में तुरंत कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए. दोषियों को बख्शा नहीं जाना चाहिए.

पुलिस की कार्रवाई और जांच

पुलिस ने बताया कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई जगहों पर छापेमारी की जा रही है. डिप्टी एसपी ने प्रभारी निरीक्षक जसपाल सिंह ग्वाल से मामले की जानकारी ली. थाना प्रभारी ने कहा कि उच्च अधिकारियों के निर्देश पर जरीफ मलिक की संलिप्तता की गहन जांच चल रही है. यदि वह दोषी पाए गए, तो तत्काल गिरफ्तारी की जाएगी. पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए विशेष टीमें गठित की हैं.

भाजपा में दो गुटों का विवाद

इस मामले ने स्थानीय स्तर पर भाजपा के भीतर भी तनाव पैदा कर दिया है. कुछ नेताओं का मानना है कि जरीफ मलिक जैसे प्रभावशाली व्यक्तियों को बचाने का प्रयास हो रहा है, जबकि प्रदर्शनकारी गुट कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहा है. ग्रामीणों और साधु-संतों ने भी पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया और कहा कि गौ हत्या जैसे संवेदनशील मामले में ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'शिकायतें आ रही हैं, राष्ट्रीय अध्यक्ष मिलना चाहते हैं', BJP विधायक से ठगी की कोशिश; FIR दर्ज
'शिकायतें आ रही हैं, राष्ट्रीय अध्यक्ष मिलना चाहते हैं', BJP विधायक से ठगी की कोशिश; FIR दर्ज
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
हरिद्वार में आकाशीय बिजली गिरने से दो मौसेरे भाइयों की मौत, खेत में काम करते वक्त हुआ हादसा
हरिद्वार में आकाशीय बिजली गिरने से दो मौसेरे भाइयों की मौत, खेत में काम करते वक्त हुआ हादसा
मायावती ने केंद्र को बताया मानसून सत्र का ‘एजेंडा’, BSP चीफ ने इन मुद्दों पर चर्चा की रखी मांग
मायावती ने केंद्र को बताया मानसून सत्र का ‘एजेंडा’, BSP चीफ ने इन मुद्दों पर चर्चा की रखी मांग

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
मायावती ने केंद्र को बताया मानसून सत्र का ‘एजेंडा’, BSP चीफ ने इन मुद्दों पर चर्चा की रखी मांग
मायावती ने केंद्र को बताया मानसून सत्र का ‘एजेंडा’, BSP चीफ ने इन मुद्दों पर चर्चा की रखी मांग
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
सीने से धनुष लगाए-काला चश्मा पहने 'रामायण-पार्ट 1' के ट्रेलर लॉन्च में पहुंचे रणबीर कपूर, यश की सरप्राइज एंट्री, पढ़ें इवेंट से जुड़ी डिटेल्स
सीने से धनुष लगाए-काला चश्मा पहने 'रामायण-पार्ट 1' के ट्रेलर लॉन्च में पहुंचे रणबीर कपूर, यश की सरप्राइज एंट्री, पढ़ें इवेंट से जुड़ी डिटेल्स
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
अमेरिका से जंग के बीच ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और आपका...'
ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और...'
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
Fennel Farming: पूरे साल रहती है सौंफ की डिमांड, किसान ऐसे शुरू करें इसकी खेती
पूरे साल रहती है सौंफ की डिमांड, किसान ऐसे शुरू करें इसकी खेती
Embed widget