एक्सप्लोरर

मुरादाबाद में मंदिरों और मजारों पर चला बुलडोजर, प्रशासन ने इस वजह से तोड़े धार्मिक स्थल

Moradabad News: पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में गांव फौलादपुर में मंदिर, मजार और कब्रिस्तान की ध्वस्त किया गया. अधिकारियों के कहने पर मंदिर में रखी मूर्तियों को गांव के लोग वहां से उठा कर ले गए.

UP News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में हाईवे के चौड़ीकरण के तहत कई मंदिरों और मजारों को प्रशासन ने बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया. मुरादाबाद से ठाकुरद्वारा काशीपुर हरिद्वार मार्ग पर सिक्स लेन हाईवे निर्माण का काम चल रहा है. इस दौरान काशीपुर मुरादाबाद हाईवे स्थित आधा दर्जन से अधिक मंदिर और मजार पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में एनएचए आई ने ध्वस्त कर दिए.

इस दौरान मामूली विरोध के बावजूद ध्वस्तीकरण की कार्रवाई जारी रही. मुरादाबाद से ठाकुरद्वारा और काशीपुर के गंगापुर से होकर हरिद्वार के लिए सिक्स लेन हाईवे का निर्माण किया जा रहा है. इस प्रक्रिया में काशीपुर मुरादाबाद हाईवे पर कई जगह मंदिर और मजार आदि धर्मस्थल सड़क की जद में आ गए थे. उपजिला अधिकारी ठाकुरद्वारा प्रीति सिंह, सीओ रुद्र कुमार सिंह ने भारी पुलिस बल की मौजूदगी में एन एच ए आई के प्रोजेक्ट मैनेजर जितेंद्र चौहान की देखरेख में दो जेसीबी से मुंशीगंज में 132 केवीए विधुत केंद्र के सामने स्थित मजार, कोतवाली क्षेत्र के फौलादपुर स्थित प्राचीन शिव मंदिर, इस शिव मंदिर के सामने स्थित कब्रिस्तान की चारदीवारी, चमरपुरा रघुनाथपुर स्थित देवी स्थल और जाहरवीर की प्रतिमा, सुल्तानपुर दोस्त चौराहा स्थित मंदिर, उस्मानपुर स्थित दुर्गा मंदिर और मजार ध्वस्त कर दिए.

इस दौरान ग्रामीणों ने थोड़ा समय देने की मांग की लेकिन अधिकारियों ने एक भी बात ना सुनते हुए कहा कि काफी समय से कहा जा रहा था अब समय दिया जाना संभव नहीं है. सनशाइन पब्लिक स्कूल के पास मुंशीगंज में स्थित बरसों पुरानी मजार को हटाया गया इस मजार की देखरेख करने वाले मोहम्मद हनीफ ने बताया कि वह वर्षों से यहां थे, उन्होंने मजार में रखा सामान हटा लिया और चले गए.

पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में गांव फौलादपुर में मंदिर, मजार और कब्रिस्तान की ध्वस्त किया गया. अधिकारियों के कहने पर मंदिर में रखी मूर्तियों को गांव के लोग वहां से उठा कर ले गए. गांव फौलादपुर में सड़क पर बनी कुछ दुकानों को भी हटाने के आदेश दिए गए. रघुनाथपुर बस स्टैंड के मंदिर से भी मूर्तियां हटाकर उसे तोड़ दिया गया. सीओ रुद्र कुमार सिंह ने बताया कि कुछ लोगों ने समय की मांग की थी, लेकिन हाईवे के रुके हुए कार्य को देखते हुए ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई. 

इस अभियान के दौरान एनएचएआई के प्रोजेक्ट मैनेजर जितेंद्र चौहान, कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक जसपाल सिंह ग्वाल भी मौजूद रहे. एनएचएआई के प्रोजेक्ट मैनेजर ने कहा कि धार्मिक स्थलों के हटने के बाद हाईवे के चौड़ीकरण और फोरलेन के निर्माण में तेजी आएगी.

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JhansiNews: झांसी में शादी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 9 युवतियों समेत 11 गिरफ्तार
झांसी में शादी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 9 युवतियों समेत 11 गिरफ्तार
Moga News: मोगा में खाना ठंडा मिला तो भड़का बेटा, गुस्से में पिता पर किया जानलेवा हमला, मौत
मोगा में खाना ठंडा मिला तो भड़का बेटा, गुस्से में पिता पर किया जानलेवा हमला, मौत
अखिलेश यादव पर भड़के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, 'अयोध्या में फिर से बाबरी मस्जिद बनवाने की...'
अखिलेश यादव पर भड़के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, 'अयोध्या में फिर से बाबरी मस्जिद बनवाने की...'
बारिश का कहर! गाजियाबाद में 1 बच्ची, बुलंदशहर में मस्जिद की दीवार गिरने से 2 की मौत, नोएडा बेहाल
बारिश का कहर! गाजियाबाद में 1 बच्ची, बुलंदशहर में मस्जिद की दीवार गिरने से 2 की मौत, नोएडा बेहाल

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget