एक्सप्लोरर

UP News: मुरादाबाद में बमबाजी और फायरिंग करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, पुलिस वालों के परिवार से हैं सभी आरोपी

Moradabad News: मुरादाबाद के एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने बताया है कि यह युवकों के दो गुटों के बीच वर्चस्व बनाने की लड़ाई हुई थी, जिसमें सुतली बम का भी इस्तेमाल किया गया था.

UP Crime News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद (Moradabad) में एसएसपी के बंगले से चंद कदमों के फासले पर आधी रात बमबाजी और फायरिंग करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इनमें अमरोहा (Amroha) में तैनात इंस्पेक्टर क्राइम का एक बेटा और ट्रैफिक इंस्पेक्टर का एक बेटा शामिल हैं. पकड़े गए तीसरे आरोपी के पिता भी पुलिसकर्मी है. हमले में शामिल चौथा युवक दिल्ली एम्स (Delhi AIIMS) में भर्ती है. देसी बम हाथ में फटने से उसके हाथ के चिथड़े उड़ चुके हैं.

मामले में गिरफ्तार किए गए तीन आरोपियों में दो पुलिस लाइन में अपने पिता को मिले सरकारी आवास में रहते हैं. इस घटना को लेकर सिविल लाइंस पुलिस की अच्छी खासी फजीहत भी हुई है. हमले में घायल हुए विष्णु के चाचा लोकेश की तहरीर पर पुलिस ने अर्जुन उर्फ सनी गुर्जर पुत्र राजपाल सिंह निवासी पुलिस लाइन मुरादाबाद, ललित पुत्र गणेश निवासी सीएल गुप्ता बाग के पास कांशीराम नगर, दीपू यादव पुत्र राजेश सिंह यादव निवासी पुलिस लाइन मुरादाबाद, पियूष पुत्र पप्पू प्रजापति निवासी बंगला गांव और कुछ अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की.

पुलिस विभाग में है आरोपी पियूष का एक भाई

सभी हमलावरों को सीसीटीवी फुटेज की मदद से पहचान लिया गया और एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने तीनों मुख्य आरोपियों अर्जुन उर्फ सनी गुर्जर, ललित और दीपू यादव को गिरफ्तार कर लिया. वहीं चौथा आरोपी पीयूष इस घटना में हाथ में बम फटने की वजह से दिल्ली एम्स में भर्ती है. अर्जुन उर्फ सनी गुर्जर के पिता राजपाल सिंह अमरोहा क्राइम ब्रांच में इंस्पेक्टर हैं. दीपू के पिता राजेंद्र सिंह यादव ट्रैफिक पुलिस में इंस्पेक्टर हैं. ललित के पिता गणेश सागर भी पुलिस विभाग में हैं. चौथे आरोपी पियूष का एक भाई भी पुलिस विभाग में है.

पीली कोठी चौराहे के पास हमला 

नागफनी थाना क्षेत्र में बंगला गांव निवासी विष्णु पाल अपने दोस्त के बर्थडे से लौट रहा था. उसके साथ कुछ और युवक भी थे. विष्णु एक साड़ी शोरूम पर सेल्समैन का काम करता है. विष्णु ने बताया था कि पीली कोठी चौराहे पर मॉडल शराब शॉप के पास कुछ युवकों ने देसी बम और तमंचे से हमला किया. पहले देसी बम चलाए, इसके बाद गोली चला दी. हमले में विष्णु गंभीर रूप से घायल हो गया था जबकि हमलावरों के साथी बताए जा रहे पीयूष प्रजापति के बाएं हाथ के चिथड़े उड़ गए थे.

एसपी सिटी ने किया ये खुलासा

मुरादाबाद के एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि यह युवकों के दो गुटों के बीच वर्चस्व बनाने की लड़ाई हुई थी, जिसमें सुतली बम का भी इस्तेमाल किया गया था. घटना में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और दो की तलाश अभी बाकी है. दोनों अलग-अलग जन्मदिन की पार्टी मना कर आ रहे थे. दोनों गुटों में आपस में लड़ाई हुई थी. दोनों पहले से एक-दूसरे को जानते हैं. पुलिस उनके आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही है. आगे की कानूनी कार्रवाई और जांच अभी जारी है.

ये भी पढ़ें- Kaushambi Triple Murder Case: कौशांबी मर्डर केस के पीड़ित परिवार से मिले चिराग पासवान, कहा- 'CM योगी से करूंगा बात'

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भगत सिंह को लेकर IAS रिंकू राही का विवादित बयान, FIR की उठी मांग
भगत सिंह को लेकर IAS रिंकू राही का विवादित बयान, FIR की उठी मांग
चंपत राय, अनिल मिश्रा को क्लीन चिट? एसआईटी रिपोर्ट से मिले संकेत
चंपत राय, अनिल मिश्रा को क्लीन चिट? एसआईटी रिपोर्ट से मिले संकेत
कोई शिक्षामंत्री है क्या? छात्राओं के प्रदर्शन पर अखिलेश यादव ने कसा तंज
कोई शिक्षामंत्री है क्या? छात्राओं के प्रदर्शन पर अखिलेश यादव ने कसा तंज
वंदे मातरम विवाद पर VHP का प्रदर्शन, खरगे-सोनिया-राहुल के पुतले फूंके
वंदे मातरम विवाद पर VHP का प्रदर्शन, खरगे-सोनिया-राहुल के पुतले फूंके

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget