एक्सप्लोरर

Mohan Bhagwat Remark: 'संघ की सोच मनुवादी है', मोहन भागवत के बयान पर पल्लवी पटेल ने किया पलटवार

Mohan Bhagwat Statement: पल्लवी पटेल ने कहा कि अब इसमें भाजपा बैकफुट पर क्यों है ये समझ में नहीं आता. जो सच्चाई है जब संघ प्रमुख ने स्वीकार किया है तो भाजपा को भी आगे आकर स्वीकार करना चाहिए.

Mohan Bhagwat on Caste System: संघ प्रमुख मोहन भागवत (Mohan Bhagwat) के वर्ण व्यवस्था को लेकर दिए गए बयान को लेकर सियासत तेज हो गई है. सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) और स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya) के बाद अब सपा विधायक और अपना दल कमेरावादी की नेता पल्लवी पटेल (Pallavi Patel) ने भी प्रतिक्रिया दी है. पल्लवी पटेल ने कहा कि मैं संघ को मनुवादी सोच का मानती हूं इसलिए उन पर अविश्वास होना अस्वभाविक है. 

सपा विधायक पल्लवी पटेल ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मुझे संघ प्रमुख मोहन भागवत से मिलने का अवसर कभी नहीं मिला लेकिन उन्हें जितना समझती, जानती और लोगों से सुन कर उनके लिए दिल में आदर भाव है, लेकिन एक सच्चाई ये भी है कि मैं संघ को मनुवादी सोच का मानती हूं, इसलिए उन पर अविश्वास स्वभाविक है. उन्होंन कहा कि इस बार 2024 का लोकसभा चुनाव इस देश की सोच और भविष्य को बदलेगा. इस बार का चुनाव महंगाई, बेरोजगारी, गरीबी, स्वास्थ्य एवं शिक्षा पर होगा. 

मोहन भागवत के बयान पर क्या बोलीं पल्लवी पटेल

पल्लवी पटेल ने कहा कि आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत का बयान की जातिभेद के दोषी ब्राह्मण है. वो उन्हें और बड़ा बना देता है, लेकिन उनकी कही बात यथार्थ में जब दिखने लगेगी तभी उस पर विश्वास किया जा सकता है. मोहन भागवत ने जो कहा उसमें जोड़ना चाहती हूं कि भारत में संपन्नता, समता, समानता, उन्नति, समृद्धि यह सब भगवान गौतम बुद्ध का अनुसरण करके ही संभव है. यानी बौद्ध मार्गी होकर ही देश विश्व गुरु बन सकता है. इतिहास में बुध कालीन भारत देख लीजिए, आज जो दुनिया के जो देश बुद्ध मार्गी हुआ वो महाशक्ति बन गया है. 

पल्लवी पटेल ने कहा कि अब इसमें भाजपा बैकफुट पर क्यों है ये समझ में नहीं आता. जो सच्चाई है जब संघ प्रमुख ने स्वीकार किया है तो भाजपा को भी आगे आकर स्वीकार करना चाहिए. सच कभी ना कभी सामने आता ही है, यह देश की सच्चाई है. बुद्ध के मार्ग पर चलें देश विकसित होगा. हम सब विकसित होंगे. 2024 लोक सभा इस देश की सोच और भविष्य को बदलेगा, इस बार का चुनाव महंगाई, बेरोजगारी, गरीबी, स्वास्थ्य एवं शिक्षा पर होगा. 

ये भी पढ़ें- Moradabad: आजम खान की बोलती बंद! मुंह और कान पर हाथ रखकर किया इशारा, 'न सुनाई देता है न बोल सकता हूं'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी कांग्रेस अध्यक्ष आराधना मिश्रा बोली- 'देश को बांटने का काम करते हैं छोटे दल'
यूपी कांग्रेस अध्यक्ष आराधना मिश्रा बोली- 'देश को बांटने का काम करते हैं छोटे दल'
अखिलेश यादव को स्वामी प्रसाद मौर्य की नसीहत, बोले- पिता मुलायम सिंह से सीखें
अखिलेश यादव को स्वामी प्रसाद मौर्य की नसीहत, बोले- पिता मुलायम सिंह से सीखें
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव का आया पहला रुझान, बीजेपी उम्मीदवार आगे
Live: यूपी एमएलसी चुनाव का आया पहला रुझान, बीजेपी उम्मीदवार आगे
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
Bihar MLC Election Results LIVE: रिजल्ट का पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
'फॉर्म 6 पर EC ने कहा कि SC ने अधिकृत किया', वकील की दलील पर CJI बोले- हम जांच करेंगे
'फॉर्म 6 पर EC ने कहा कि SC ने अधिकृत किया', वकील की दलील पर CJI बोले- हम जांच करेंगे
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Cyclone Arnab Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
Embed widget