एक्सप्लोरर

इमाम से मारपीट : लगाया जबरन 'जय श्रीराम' बोलवाने का इल्जाम

बागपत में एक इमाम के साथ कुछ लोगों द्वारा अभद्रता किये जाने की खबर है। इमाम के आरोपों के मुताबिक कुछ लड़कों ने उनकी दाढ़ी नोची और उनसे जबरन जय श्री राम बोलने को कहा गया।

बागपत, एजेंसी। बागपत जिले के दोघट क्षेत्र में एक मस्जिद के इमाम के साथ कुछ युवकों ने कथित रुप से मारपीट कर उनकी दाढ़ी नोच ली और उनपर 'जय श्री राम' कहने का दबाव बनाया। पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पाण्डेय ने रविवार को बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला सिर्फ मारपीट का लग रहा है। फिर भी तहरीर के आधार पर पुलिस ने करीब 12 युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने दर्ज रिपोर्ट के आधार पर बताया कि मुजफ्फरनगर के जौला के निवासी इमलाकुर्रहमान शनिवार की शाम मोटरसाइकिल से सरधना से अपने गांव जा रहे थे। रास्ते में दोघट थाना क्षेत्र के सरौरा गांव के पास सड़क के किनारे खड़े करीब 12 युवकों ने उन्‍हें रोक लिया और मारपीट कर उनकी दाढ़ी नोच ली। वह सरधना की एक मस्जिद में इमामत करते हैं।

इमाम का आरोप है कि युवक उनसे जबरन 'जय श्री राम' का नारा लगवाना चाहते थे। इमाम के शोर मचाने पर राहगीर एवं उनके ही गांव के सुहैल तथा नदीम मौके पर पहुंचे और उन्हें हमलावर युवकों के चंगुल से छुड़ाया।

तहरीर में आरोप है कि युवक इमाम को यह धमकी देकर चले गए कि यहां दोबारा मत आना। अगर आना है तो दाढ़ी कटवाकर आना होगा।

बहरहाल, पुलिस ने तहरीर के आधार पर करीब 12 अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। पुलिस अधीक्षक के अनुसार अभी तक मारपीट की वजह मालूम नहीं हो सकी है। अलबत्ता जांच में यह बात भी सामने आई है कि इससे पहले भी इमाम इमलाकुर्रहमान ने पड़ोस के जिले मुजफ्फरनगर के एक थाने में इसी तरह का एक मुकदमा दर्ज कराया था जो कि जांच में झूठा पाया गया था।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेटे ने मेट्रो ट्रैक पर की खुदकुशी, पिता का बंद कमरे में मिला शव
बेटे ने मेट्रो ट्रैक पर की खुदकुशी, पिता का बंद कमरे में मिला शव
'देश को बांटने वाली...', स्वतंत्रता दिवस के दिन बोले CM योगी
'देश को बांटने वाली...', स्वतंत्रता दिवस के दिन बोले CM योगी
ग्रेटर नोएडा: फर्नीचर की दुकान में आग, दम घुटने से 1 शख्स की मौत
ग्रेटर नोएडा: फर्नीचर की दुकान में आग, दम घुटने से 1 शख्स की मौत
सांप ने 3 बार डसा, नशे में युवक ने उसे मारकर गांव में घूमाया
सांप ने 3 बार डसा, नशे में युवक ने उसे मारकर गांव में घूमाया

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
'देश को बांटने वाली...', स्वतंत्रता दिवस के दिन बोले CM योगी
'देश को बांटने वाली...', स्वतंत्रता दिवस के दिन बोले CM योगी
नंबर-6 पर सस्पेंस हुआ खत्म, सरफराज खान फिर हुए इग्नोर
नंबर-6 पर सस्पेंस हुआ खत्म, सरफराज खान फिर हुए इग्नोर
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
Independence Day 2026: PM मोदी ने जनगणना को लेकर की बड़ी अपील, कहा- 'आपसे सहयोग मांगता हूं कि...'
PM मोदी ने जनगणना को लेकर की बड़ी अपील, कहा- 'आपसे सहयोग मांगता हूं कि...'
फ्री में UPI देकर पैसा कैसे कमाते हैं फोनपे, पेटीएम जैसे ऐप? जानें पूरा प्रोसेस
फ्री में UPI देकर पैसा कैसे कमाते हैं फोनपे, पेटीएम जैसे ऐप? जानें पूरा प्रोसेस
घर में उगाएं देसी टिंडे, बाजार जाने की जरूरत नहीं
घर में उगाएं देसी टिंडे, बाजार जाने की जरूरत नहीं
Embed widget