एक्सप्लोरर

अलीगढ़ पुलिस का खुलासा, ब्लू फिल्म देखने के बाद किशोर ने दलित लड़की के साथ की थी रेप की कोशिश, गला दबाकर की हत्या

अलीगढ़ में दलित किशोरी की हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है. इसके तहत आरोपी ने रेप की कोशिश की थी. लड़की द्वारा विरोध करने पर उसके दुपट्टे से गला दबाकर हत्या कर दी थी.

अलीगढ़: अलीगढ़ में एक किशोर ने 16 वर्षीय दलित लड़की की हत्या कर दी. अकराबाद तहसील के किवलास गांव में घटी इस वारदात में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के मुताबिक, किशोरी मानसिक रूप से कमजोर व बोलने में असमर्थ थी.

रेप का विरोध करने पर हत्या कर दी

पुलिस ने दावा किया है कि, आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है. पुलिस के मुताबिक, आरोपी किशोर ने बताया कि, रविवार दोपहर उसने ब्लू फिल्म देखने के बाद लड़की के साथ रेप की कोशिश की. विरोध करने पर आरोपी ने उसे जान से मार दिया. वरिष्ठ पुलिस अधिकारी की माने तो, आरोपी लड़के ने बताया कि, उसे मालूम था कि लड़की बोल नहीं सकती है और दोपहर का वक्त है, सन्नाटा रहता है. इसका फायदा उठाते हुये लड़के ने दलित किशोरी के जबरदस्ती की. इस दौरान जब किशोरी ने इसका विरोध किया तो लड़के ने उसका दुपट्टे से गला दबाकर हत्या कर दी.

पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज

आरोपी पर आईपीसी की धाराओं समेत पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. यही नहीं, एससी, एसटी एक्ट के तहत भी केस दर्ज किया गया है. इस मामले में सबूत मिटाने को लेकर भी आईपीसी के सेक्शन 201 के तहत मामला दर्ज किया गया. चूंकि, अभियुक्त ने किशोरी के शव को दूसरी जगह ले जाने की कोशिश की थी. साथ ही उसकी चप्पलें, दुपट्टा भी छिपाने की कोशिश की गई थी. हालांकि सभी चीजों के पुलिस ने बरामद कर लिया है.

इस तरह दिया वारदात को अंजाम

मामले की जांच करते हुये पुलिस ने कई लोगों से पूछताछ की थी. इस दौरान, एक नाबालिग किशोर पर शक हुआ. सख्‍ती करने पर उसने अपना जुर्म कबूलते हुए बताया कि 28 फरवरी को वह खेत पर था और मोबाइल पर ब्‍लू फिल्‍म देख रहा था. दोपहर के वक्त किशोरी खेत पर पानी पीने आई. किशोर उसे घास के बहाने जय सिंह के खेत पर ले गया जहां उसके साथ रेप करने की कोशिश की.

ये भी पढ़ें.

प्रयागराज: मुठभेड़ में मारे गए मुख्तार गैंग के दो बदमाश, डिप्टी जेलकर की हत्या का था आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Karwa Chauth 2026 Moon Time: यूपी में नोएडा-लखनऊ समेत इन शहरों में कब दिखेगा करवा चौथ का चांद? जानें सही समय
यूपी में नोएडा-लखनऊ समेत इन शहरों में कब दिखेगा करवा चौथ का चांद? जानें सही समय
'आपके मित्र को दुत्कार दिया' UP MLC चुनाव के बाद ओपी राजभर का अखिलेश पर हमला
'आपके मित्र को दुत्कार दिया' UP MLC चुनाव के बाद ओपी राजभर का अखिलेश पर हमला
स्पीड, स्केल और कनेक्टिविटी के मंत्र ने बदली यूपी की तस्वीर: मुख्यमंत्री
स्पीड, स्केल और कनेक्टिविटी के मंत्र ने बदली यूपी की तस्वीर: मुख्यमंत्री
यूपी विधानसभा चुनाव से पहले बढ़ी सपा की ताकत, 4 MLC सीटों पर जीत, पांचवीं पर भारी बढ़त
यूपी विधानसभा चुनाव से पहले बढ़ी सपा की ताकत, 4 MLC सीटों पर जीत, पांचवीं पर भारी बढ़त

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
वाराणसी स्नातक MLC सीट की मतगणना सुर्खियों में, हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा, यह है वजह
वाराणसी स्नातक MLC सीट की मतगणना सुर्खियों में, हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा, यह है वजह
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
9 साल में तीसरी बार अक्षय संग काम करेंगी भूमि पेडनेकर, प्रियदर्शन की फिल्म में हुई एंट्री
प्रियदर्शन की फिल्म में भूमि पेडनेकर की एंट्री, फिर अक्षय कुमार संग बनेगी जोड़ी
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
SIR के दौरान 6 राज्यों में 1,600 संदिग्ध विदेशी नागरिकों की पहचान का दावा, जानें पूरा मामला
SIR के दौरान 6 राज्यों में 1,600 संदिग्ध विदेशी नागरिकों की पहचान का दावा, जानें पूरा मामला
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
Small Home Library: कम जगह में घर पर बनाएं मिनी लाइब्रेरी! नोट करें 5 आसान टिप्स
कम जगह में घर पर बनाएं मिनी लाइब्रेरी! नोट करें 5 आसान टिप्स
Embed widget