एक्सप्लोरर

Note Photo Controversy: केजरीवाल के 'नोटों पर फोटो' वाले बयान पर मंत्री संजय निषाद का पलटवार, जानिए- क्या कहा

UP News: संजय निषाद ने कहा कि अरविंद केजरीवाल एक संवैधानिक पद पर हैं. वो पहले अपनी विधानसभा से पारित करके दें, पहले अपने सदस्यों से पारित करा लें, तब उनको प्रेस में आना चाहिए.

Kaushambi News: यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री संजय निषाद गुरुवार को कौशांबी पहुंचे. जहां उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर जोरदार हमला बोला. संजय निषाद ने नोटों पर लक्ष्मी गणेश की तस्वीर से लेकर दिल्ली में कूड़ा करकट को लेकर बीजेपी को घेरने की कोशिशों पर खुलकर बात की. कैबिनेट मंत्री ने कहा कि अगर सारे काम केजरीवाल ही करते हैं तो वो लोकसभा क्यों नहीं जीत लेते हैं. 2024 में पता चलेगा कि कूड़ा करकट रहेगा या हम लोग लोग रहेंगे.   

अरविंद केजरीवाल पर संजय निषाद का पलटवार

पत्रकारों ने जब अरविंद केजरीवाल के बयान 15 साल तक बीजेपी ने दिल्ली में कूड़ा करकट किया है, पर सवाल किया तो संजय निषाद ने पलटवार करते हुए कहा कि मैं कहता हूं कि केजरीवाल सब करते हैं तो लोकसभा क्यों नहीं जीत लेते हैं. वो एक भी लोकसभा नहीं जीत पाए. 2024 में देखिएगा क्या रहेगा, कूड़ा करकट रहेगा या फिर हम लोग रहेंगे. संजय निषाद ने कहा कि विधानसभा की बात छोड़ दीजिए, ये बहुत छोटा चुनाव है. यदि हम काम नहीं करते हैं तो कैसे चुनाव जीत जाते हैं. किसी के कहने से कुछ नहीं होता. देश चलाना बड़ा काम है, राज्य चलाना और देश चलाना बहुत बड़ी बात है. 

लक्ष्मी गणेश की फोटो को लेकर ये कहा

अरविंद केजरीवाल के नोटों पर लक्ष्मी एवं गणेश की फोटो लगाने के सवाल पर संजय निषाद ने कहा कि इसका जवाब अरविंद केजरीवाल ही दे सकते हैं कि वो किस मन से कह रहे हैं. भारत संविधान से चलता है. यहां एक प्रक्रिया है यहां लोकसभा, विधानसभा, विधान परिषद एवं राज्यसभा ये सारे सिस्टम हैं. वहां से  निर्णय होते हैं, किसी एक व्यक्ति का फैसला नहीं चलता है. वो एक संवैधानिक पद पर हैं. वो पहले अपनी विधानसभा से पारित करके दें, पहले अपने सदस्यों से पारित करा लें, तब उनको प्रेस में आना चाहिए. जनता को भ्रमित करना नेताओं का खेल हो गया है. 

मदरसा सर्वे पर रखी अपनी राय

संजय निषाद ने मदरसों के सर्वे के सवाल पर कहा कि सभी जाति एवं धर्म के लोगों को शिक्षा पाने का अधिकार है. धर्म को लेकर लोगों के मन एवं मस्तिष्क में गलत तरीके से जहर घोलना उचित नहीं है. उनके भी बच्चों को आईएएस बनने का, पीसीएस बनने का अधिकार है. उनके भी बच्चों को एकेडमिक शिक्षा का ज्ञान मिलना चाहिए। जब मदरसा एक संवैधानिक संस्था है। निश्चित रूप से उसका संबंध सरकार से हो. सरकार से पैसा ले रहे हैं तो पूरा विज्ञान भी पढ़ाएं, ज्ञान भी पढ़ाएं और संविधान भी पढ़ाएं और देश के प्रति, राष्ट्र के प्रति और भारतीय संस्कृति के प्रति उनके अंदर सोच भी पैदा हो. यह हमारी सरकार कर रही है.

संजय निषाद ने इस दौरान लोगों के कल्याण के लिए सरकार की तरफ से चलने वाली तमाम योजनाओं के बारे में जानकारी दी. कौशांबी में डेंगू फैलने के सवाल पर उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से डेंगू गंभीर समस्या बन गई है. जितना भी हो सकती है, स्वास्थ्य विभाग या हमारी सरकार हर संभव मदद कर रही है. लोगों को जागरूक कर रही है, यह बहुत ही आवश्यक है. क्योंकि ये वायरल इंफेक्शन है और वायरल इंफेक्शन से बचने के लिए, हमें उससे बचाव करना बेहद जरूरी है. 

ये भी पढ़ें- UP Politics: सपा परिवार में सुलह की खबरों पर ब्रेक! क्या अखिलेश नहीं माने चाचा शिवपाल सिंह यादव का संदेश?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gen-Z कराएगा कांग्रेस की नैया पार! यूपी चुनाव 2027 के लिए बनाया प्लान
Gen-Z कराएगा कांग्रेस की नैया पार! यूपी चुनाव 2027 के लिए बनाया प्लान
'सरकार की वजह से वाश आउट हुआ मानसून सत्र', धर्मेंद्र यादव ने लगाए आरोप
'सरकार की वजह से वाश आउट हुआ मानसून सत्र', धर्मेंद्र यादव ने लगाए आरोप
योगी सरकार महिलाओं को देगी 50 हजार? अब अखिलेश बोले- धर्म से डरने वाली महिलाएं...
योगी सरकार महिलाओं को देगी 50 हजार? अब अखिलेश बोले- धर्म से डरने वाली महिलाएं...
जेवर एयरपोर्ट का मजाक उड़ाने वालों पर महेश शर्मा का पलटवार, बोले- कुंठा दिख रही है
जेवर एयरपोर्ट का मजाक उड़ाने वालों पर महेश शर्मा का पलटवार, बोले- कुंठा दिख रही है

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
'असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए', खरगे के 'अपमान' पर भड़कीं कुमारी सैलजा
'असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए', खरगे के 'अपमान' पर भड़कीं कुमारी सैलजा
51 साल से वर्ल्ड कप ना जीतने का दुख, ABP से बोले वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी अशोक ध्यानचंद
51 साल से वर्ल्ड कप ना जीतने का दुख, ABP से बोले वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी अशोक ध्यानचंद
45 साल की उम्र में तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी, पावर स्टार ने यूं किया रिएक्ट
तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', जेपी नड्डा ने कहा- जांच कराएंगे
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', जेपी नड्डा ने कहा- जांच कराएंगे
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
दिल्ली की मंडी में आज क्या रहेगा सोयाबीन का भाव? जान लें ताजा अपडेट
दिल्ली की मंडी में आज क्या रहेगा सोयाबीन का भाव? जान लें ताजा अपडेट
Fish Without Onion And Garlic: बगैर लहसुन प्याज कैसे बनाएं मछली? इस रेसिपी से आएगा वही स्वाद
बगैर लहसुन प्याज कैसे बनाएं मछली? इस रेसिपी से आएगा वही स्वाद
Embed widget