एक्सप्लोरर

UP News: योगी सरकार के मंत्री का बड़ा बयान, कहा- '2024 में कोई भी मुकाबले में नहीं, जीतेंगे पूरी 80 सीटें'

UP News: यूपी सरकार में स्वतंत्र राज्यमंत्री डॉ. अरुण कुमार औरैया जनपद पहुंचे, जहां लोकसभा चुनाव को लेकर बड़ा दावा किया. राज्यमंत्री ने कहा कि बीजेपी को यूपी में 80 सीटों पर मिलेगी जीत.

Auraiya News: यूपी सरकार में राज्यमंत्री डॉ. अरुण कुमार (Arun Kumar) औरैया (Auraiya) जनपद पहुंचे, जहां उन्होंने अधिकारियों के साथ जिला अस्पताल और स्कूल का निरीक्षण किया. इस दौरान मंत्री डॉ अरुण कुमार ने अस्पताल में मिली कमियों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए. इसके बाद उन्होंने पत्रकारों से भी बात की और दावा किया कि 2024 में बीजेपी (BJP) को 80 में से 80 सीटें मिलेंगी. वहीं उन्होंने ट्विन टॉवर पर अखिलेश यादव और राजभर के सवालों का भी जवाब दिया.

राज्यमंत्री ने किया जिला अस्पताल का दौरा

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर यूपी में मंत्रियों के दौरे की शुरुआत जिलों में होने लगी है. इसी सिलसिले में राज्यमंत्री डॉ. अरुण कुमार औरेया पहुंचे और उन्होंने अधिकारियों के साथ मिलकर जिला अस्पताल और स्कूल का निरीक्षण किया. हालांकि अस्पताल प्रशासन को इसकी पहले ही जानकारी मिल चुकी थी इसलिए पहले से ही वहां साफ-सफाई कर ली गई थी. अस्पताल पहुंचने के बाद राज्यमंत्री डॉ. अरुण कुमार ने जनरल वार्ड से इमरजेंसी ओपीडी का भी निरक्षण किया. इस दौरान उन्हें यहां मरीजों की बड़ी संख्या दिखाई दी. 

स्कूली छात्रों से भी की बात

राज्यमंत्री ने अस्पताल में दिख रही कमियों और डॉक्टरो का स्टाफ कम होने को लेकर उन्होंने अधिकारियों को इसे ठीक करने के निर्देश दिए. इसके बाद वो औरैया विकास खण्ड के एक स्कूल तुर्किपुर पहुंचे जहां बच्चों के बैठने से लेकर उन्होंने स्कूली छात्रों से भी बात की. इस दौरान उन्होंने पांचवी कक्षा के एक छात्र से 17 का पहाड़ा भी सुना. स्कूल की व्यवस्था और पढ़ाई देखकर वो काफी संतुष्ट नजर आए और शिक्षा को लेकर योगी सरकार के कामों की तारीफ भी की. इसके बाद उन्होंने स्थानीय गौशाला का भी निरीक्षण किया और सभी जरूरी निर्देश दिए. 

श्रीकांत त्यागी की पत्नी ने बीजेपी सांसद पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- राजनीतिक करियर खत्म करने के लिए रचा षड्यंत्र

लोकसभा चुनाव पर क्या बोले मंत्री 

डॉ. अरुण कुमार ने इसके बाद मीडिया से भी बात की. पत्रकारों ने जब टि्वन टॉवर को लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर के बयानों पर सवाल किया तो उन्होंने कहा बड़े लोगों की बात, बड़े लोगों से, बड़े नेताओं की बात बड़े नेताओं से. वहीं 2024 को लेकर उन्होंने का कहा कि लोकसभा चुनाव में कोई भी मुकाबले में नही है, बीजेपी इस बार 80 की 80 सीटें जीतेगी. 

ये भी पढ़ें- 

UP Politics: यूपी निगम चुनाव में किसे टिकट देगी BJP? प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी का आया बड़ा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नैनीताल से हल्द्वानी शिफ्ट होगा उत्तराखंड हाईकोर्ट? धामी कैबिनेट ने जमीन को दी मंजूरी
नैनीताल से हल्द्वानी शिफ्ट होगा उत्तराखंड हाईकोर्ट? धामी कैबिनेट ने जमीन को दी मंजूरी
लखनऊ में 11 साल की बच्ची से रेप के बाद दी धमकी, आरोपी ऑटो चालक गिरफ्तार
लखनऊ में 11 साल की बच्ची से रेप के बाद दी धमकी, आरोपी ऑटो चालक गिरफ्तार
उत्तराखंड के युवक ने बनाई 'फ्लाइंग कार', CM धामी भी हुए टैलेंट के मुरीद
उत्तराखंड के युवक ने बनाई 'फ्लाइंग कार', CM धामी भी हुए टैलेंट के मुरीद
CM योगी ने मेरठ में कांवड़ियों पर की पुष्पवर्षा, शिव भक्तों का किया स्वागत
CM योगी ने मेरठ में कांवड़ियों पर की पुष्पवर्षा, शिव भक्तों का किया स्वागत

वीडियोज

Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
Video: सांप ने खंभे पर चढ़ किया मेंढ़क का शिकार, दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल
सांप ने खंभे पर चढ़ किया मेंढ़क का शिकार, दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
Embed widget