एक्सप्लोरर

मेरठ से अपहरण के बाद लापता दो लड़कियां बेहोशी की हालत में अलीगढ़ से बरामद

पुलिस के अधिकारियों ने बताया- दोनों पीड़िताओं के हाथ-पैर बंधे हुए थे, जिन्हें तुरंत पास के एक डॉक्टर के पास ले जाया गया. पीड़ितों के परिजनों ने गुरुवार की शाम मेरठ में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया था.

Aligarh Crime News: अलीगढ़ जिले के लोधा थाना क्षेत्र के एक गांव के पास खाली पड़े मकान से पुलिस ने बेहोशी की हालत में दो नाबालिग लड़कियों को बरामद किया, जिन्हें कथित तौर पर मेरठ से अपहृत कर लाया गया था. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी.

पुलिस के अनुसार, मेरठ जिले से गुरुवार दोपहर लापता हुई करीब 16 साल की दो लड़कियों को शुक्रवार शाम एक राहगीर ने लोधा थाना क्षेत्र के गोविंदपुर गांव के पास एक खाली पड़ी इमारत में बेहोशी की हालत में देखा. राहगीर ने शोर मचाया और देखते ही देखते मौके पर भीड़ जमा हो गई और पुलिस को सूचना दी गई.

इस हालत में थीं पीड़ित
पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि दोनों पीड़िताओं के हाथ-पैर बंधे हुए थे, जिन्हें तुरंत पास के एक डॉक्टर के पास ले जाया गया, जहां एक पीड़िता को होश आ गया और उसने पुलिस को बताया कि वे बृहस्पतिवार को मेरठ की एक कॉलोनी में कोचिंग सेंटर जा रही थीं, तभी कुछ युवकों ने उन्हें कार में खींच लिया और शोर मचाने से पहले ही उन्हें उठाकर ले गए और नशीला पदार्थ खिला दिया.

पीड़ितों के परिजनों ने उसी शाम मेरठ में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया था. लोधा थाना पुलिस को दी गई तहरीर के मुताबिक, हमलावर पिछले कुछ दिनों से दोनों लड़कियों का पीछा कर रहे थे और उन्हें धमका रहे थे. गभाना के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) डी.एन. मिश्रा ने बताया कि पुलिस को दिए गए अपने बयान में दोनों लड़कियों ने 'किसी भी तरह के शारीरिक उत्पीड़न का आरोप नहीं लगाया है'.

संभल हिंसा: सपा के प्रतिनिधिमंडल को रोके जाने पर अखिलेश यादव बोले- 'ऐसा कब तक चलेगा?'

जांच कर रही पुलिस
हालांकि उन्होंने कहा कि चूंकि प्राथमिकी मेरठ में दर्ज की गई थी, इसलिए मेरठ पुलिस मामले की जांच कर रही है. उन्होंने कहा कि अलीगढ़ पुलिस भी इस मामले में पूरी मदद करेगी. कल देर रात उनके माता-पिता मेरठ से आ गए और लड़कियों को उनके माता-पिता को सौंप दिया गया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हुकूमतों का घमंड-गुरूर...इंकलाब तब आता है', संसद पर प्रदर्शनकारियों के संग्राम को लेकर बोले अखिलेश यादव
'हुकूमतों का घमंड-गुरूर...इंकलाब तब आता है', संसद पर प्रदर्शनकारियों के संग्राम को लेकर बोले अखिलेश यादव
जौहर यूनिवर्सिटी पर कार्रवाई का विरोध, अजमेर दरगाह में उठी आवाज, 'मुसलमानों को किया जा रहा टारगेट'
जौहर यूनिवर्सिटी पर कार्रवाई का विरोध, अजमेर दरगाह में उठी आवाज, 'मुसलमानों को किया जा रहा टारगेट'
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश यादव का बड़ा दावा
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश का बड़ा दावा
समाजवादी पार्टी का दावा- डिंपल यादव, इकरा हसन समेत कई सपा सांसद हिरासत में
समाजवादी पार्टी का दावा- डिंपल यादव, इकरा हसन समेत कई सपा सांसद हिरासत में

वीडियोज

Ramayan में पहले रिजेक्ट हुए थे Arun Govil, बाद में बने करोड़ों लोगों के Shri Ram
Hydrogen Train News:न डीजल,न बिजली! भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन! इंजन का राज जानकर रह जाएंगे हैरान!
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने पहली बार साझा किया अपनी जिंदगी का सबसे दर्दनाक राज
'आधा हिंदुस्तान शूट किया'... Shehnaaz Gill ने बताई अपनी नई फिल्म की grandness की असली वजह
Mercedes G Wagon से BMW XM तक: Ritika Ahuja ने खोले अपने Dream Garage के राज, बोलीं

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Tripura DGP Death: त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश यादव का बड़ा दावा
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश का बड़ा दावा
CJP Protest: लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
इंग्लैंड में गेंदबाजों की गलती से हारी टीम इंडिया? रोहित शर्मा ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'उन्होंने बहुत ज्यादा...'
गेंदबाजों की गलती से हारी टीम इंडिया? रोहित ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'उन्होंने बहुत ज्यादा...'
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
Explained: पहले दिन 5 बार स्थगित हुआ सदन! मानसून सत्र में कौन से बिल और किन मुद्दों पर जंग छिड़ना तय?
पहले दिन 5 बार स्थगित हुआ सदन! मानसून सत्र में कौन से बिल और किन मुद्दों पर जंग छिड़ना तय?
मलाइका अरोड़ा के बाद अब लैला मजनू की इस एक्ट्रेस को डेट कर रहे अर्जुन कपूर? अफवाहों पर आया रिएक्शन
मलाइका अरोड़ा के बाद अब लैला मजनू की इस एक्ट्रेस को डेट कर रहे अर्जुन कपूर? अफवाहों पर आया रिएक्शन
NEET UG Result 2026 Controversy: सवालों के घेरे में NEET UG का रिजल्ट, कहीं OMR शीट बदली तो कहीं आंसर-की से मैच नहीं कर रहा स्कोर!
सवालों के घेरे में NEET UG का रिजल्ट, कहीं OMR शीट बदली तो कहीं आंसर-की से मैच नहीं कर रहा स्कोर!
Embed widget