एक्सप्लोरर

Kanwar Yatra 2025: मेरठ में कांवड़ यात्रा की तैयारी, नेमप्लेट विवाद पर मेयर ने दिया अल्टीमेटम, कहा- गलत पहचान...

Meerut News:महापौर हरिकांत अहलूवालिया ने कांवड़ मार्ग पर नेमप्लेट विवाद पर बोलते हुए कहा कि नाम कुछ और लिखा और कुछ और हुआ तो बर्दाश्त नहीं होगा.जो लोग नाम छिपाकर काम करेंगे उन पर कार्रवाई होगी.

UP News: मेरठ में कांवड़ यात्रा मार्ग पर दुकानों और ढाबों पर मालिकों के नाम और पहचान के विवाद ने नया मोड़ ले लिया है. अब महापौर हरिकांत अहलूवालिया ने इस मामले में सख्त रुख अपनाते हुए कहा है कि गलत नाम या पहचान लिखकर कांवड़ यात्रा को खंडित करने की मंशा बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने अधिकारियों को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं और कहा कि गलत आइटम बेचने वालों पर नजर रखी जाएगी.

इस बीच नगर निगम ने कांवड़ यात्रा की तैयारियों के लिए सफाई, सड़क, मोबाइल टॉयलेट, और पानी के टैंकरों पर करीब एक करोड़ रुपये खर्च करने की योजना बनाई है.

महापौर का सख्त बयान: 'गलत पहचान बर्दाश्त नहीं'

महापौर हरिकांत अहलूवालिया ने कांवड़ मार्ग पर नेमप्लेट विवाद पर बोलते हुए कहा कि नाम कुछ और लिखा और कुछ और हुआ तो बर्दाश्त नहीं होगा. ढाबा और ठेले पर नाम लिखने में दिक्कत क्या है? हमारे पार्षद और कार्यकर्ता ऐसी गलत मंशा रखने वालों की जानकारी दे सकते हैं. उन्होंने आगे कहा कि कांवड़ यात्रा आस्था का प्रश्न है. कुछ लोग गलत पहचान बताकर या गलत आइटम बेचकर यात्रा को खंडित करने की कोशिश करते हैं. ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई होगी.

UP Politics: ओपी राजभर की पार्टी से मऊ सदर सीट पर उपचुनाव लड़ेंगे बृजेश सिंह? सुभासपा चीफ ने दिए ये संकेत

कांवड़ मार्ग पर गलत आइटम बेचने पर सख्ती

हरिकांत अहलूवालिया ने साफ किया कि कांवड़ यात्रा के दौरान गंगाजल और शिवलिंग की पवित्रता को बनाए रखने के लिए गलत खाद्य पदार्थ बेचने वालों पर कड़ी नजर रखी जाएगी. उन्होंने कहा कि यह दुनिया की सबसे बड़ी धार्मिक यात्रा है. कांवड़िए सच्चे मन से गंगाजल लेकर शिवलिंग पर चढ़ाते हैं. गलत मंशा रखने वालों को बख्शा नहीं जाएगा.

नगर निगम की तैयारियां

वहीँ उधर कांवड़ यात्रा को सुगम और स्वच्छ बनाने के लिए मेरठ नगर निगम ने व्यापक इंतजाम किए हैं. महापौर ने बताया कि सफाई, सड़क मरम्मत, मोबाइल टॉयलेट, और पानी के टैंकरों की व्यवस्था के लिए करीब एक करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे. उन्होंने कहा कि हम कांवड़ियों की सुविधा के लिए प्रतिबद्ध हैं. सड़कों को दुरुस्त किया जा रहा है, सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, और मोबाइल टॉयलेट व पानी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी.

Input By : सनुज शर्मा
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: 11 सीटों पर मतगणना, 152 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला
Live: यूपी विधान परिषद की 11 सीटों पर मतगणना, 152 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला
ओपी राजभर के इस दावे ने बढ़ाई BJP की मुश्किल, सीटों पर फंस सकता है पेच
ओपी राजभर के इस दावे ने बढ़ाई BJP की मुश्किल, सीटों पर फंस सकता है पेच
अगले 24 घंटों में बदलेगा यूपी का मौसम, तेज आंधी और भारी बारिश का अलर्ट
अगले 24 घंटों में बदलेगा यूपी का मौसम, तेज आंधी और भारी बारिश का अलर्ट
गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक MLC चुनाव: BJP-SP के बीच निर्दलीय ने बढ़ाई चुनौती
गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक MLC चुनाव: BJP-SP के बीच निर्दलीय ने बढ़ाई चुनौती

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुवाहाटी फायरिंग में 5 की मौत, पकड़ा गया आरोपी, गौरव गोगोई बोले- जिम्मेदारी लें CM
गुवाहाटी फायरिंग में 5 की मौत, पकड़ा गया आरोपी, गौरव गोगोई बोले- जिम्मेदारी लें CM
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
Embed widget