एक्सप्लोरर

मायावती ने आकाश आनंद की गलतियों को किया माफ, भतीजे को उत्तराधिकारी बनाएंगी या नहीं?

UP News: मायावती ने कहा वैसे पार्टी से निष्कासन के बाद आकाश अपनी तमाम गलतियों के लिए माफी माँगने व आगे ऐसी गलती नहीं करने को लेकर वह लोगों से लगातार सम्पर्क करता रहा है.

Lucknow News: बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने एक अहम फैसले में अपने भतीजे आकाश आनंद को एक और मौका देने की घोषणा की है. मायावती ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर चार अलग-अलग पोस्ट के जरिए यह जानकारी दी है. मायावती का फैसला ऐसे समय पर आया है जब आकाश आनंद ने सोशल मीडिया पर उनसे माफी मांगी थी और पार्टी में फिर से मौका देने की अपील की थी. 

पूर्व सीएम और बसपा सुप्रीमो मायावती ने एक्स पर लिखा कि आकाश आनंद ने अपनी सार्वजनिक पोस्ट के जरिए अपनी पुरानी गलतियों को स्वीकार किया है. उन्होंने वरिष्ठ पार्टी नेताओं को पूरा आदर देने और अपने ससुर की बातों में आगे न आने का संकल्प लिया है. मायावती ने लिखा कि इन बातों को देखते हुए उन्हें पार्टी और बहुजन मूवमेंट के हित में एक और मौका देने का निर्णय लिया गया है.

मायावती ने अपने उत्तराधिकारी बनाए जाने पर भी दी प्रतिक्रिया

हालांकि मायावती ने यह भी स्पष्ट किया कि अभी उनके उत्तराधिकारी के रूप में किसी को भी तय करने का सवाल ही नहीं उठता. उन्होंने कहा, “जब तक मैं पूरी तरह से स्वस्थ हूं, तब तक कांशीराम जी के रास्ते पर चलकर पार्टी और मूवमेंट के लिए पूरी तन्मयता से काम करती रहूंगी.”

आकाश आनंद को बीएसपी ने कुछ महीने पहले पार्टी विरोधी गतिविधियों और अनुशासनहीनता के चलते बाहर कर दिया था. सूत्रों के अनुसार, वह संगठनात्मक फैसलों में दखल और कुछ सार्वजनिक बयानों को लेकर विवादों में आए थे. पार्टी से बाहर किए जाने के बाद उन्होंने कई वरिष्ठ नेताओं से संपर्क साधा और अपनी गलती स्वीकार की. अब उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी जिम्मेदारियों को निभाने का वादा करते हुए दोबारा पार्टी के प्रति निष्ठा जताई है.

आकाश आनंद के ससुर की नहीं होगी बसपा में एंट्री

हालांकि मायावती ने यह भी साफ कर दिया कि आकाश आनंद के ससुर और बीएसपी के पूर्व वरिष्ठ नेता अशोक सिद्धार्थ को पार्टी में दोबारा शामिल करने का कोई सवाल ही नहीं है. उन्होंने कहा, “अशोक सिद्धार्थ की गुटबाजी और पार्टी विरोधी गतिविधियाँ अक्षम्य हैं. उन्होंने न केवल संगठन को नुकसान पहुँचाया बल्कि आकाश के राजनीतिक भविष्य को भी भटकाने की कोशिश की.”

2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी है बसपा

यह फैसला ऐसे वक्त में आया है जब बहुजन समाज पार्टी 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी है. पार्टी का फोकस दलित, पिछड़े और अल्पसंख्यक वर्ग के वोटरों को दोबारा संगठित करने पर है. मायावती द्वारा आकाश को फिर से मौका देना एक रणनीतिक कदम के तौर पर देखा जा रहा है ताकि युवा नेतृत्व को तैयार किया जा सके और पार्टी में नई ऊर्जा लाई जा सके.

मायावती पार्टी की सख्त अनुशासन नीति पर कायम

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि जहां एक तरफ मायावती पार्टी की सख्त अनुशासन नीति पर कायम हैं, वहीं उन्होंने यह भी दर्शाया है कि अगर कोई गलती मानकर सुधार करना चाहे, तो उसे अवसर भी दिया जा सकता है. आने वाले दिनों में यह देखना दिलचस्प होगा कि आकाश आनंद इस मौके को कैसे निभाते हैं.

गोरखपुर में युवक ने जहर खाकर की खुदकशी, आत्महत्या करने से पहले बनाई वीडियो

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election 2026 Live: यूपी-बिहार में एमएलसी चुनाव के लिए वोटिंग के बीच पटना में बवाल, गोरखपुर में IAS को हटाने की मांग
Live: यूपी-बिहार में एमएलसी चुनाव के लिए वोटिंग के बीच पटना में बवाल, गोरखपुर में IAS को हटाने की मांग
UP चुनाव: 150 नहीं, अब कांग्रेस मांग रही यूपी की हर दूसरी सीट, क्या करेंगे अखिलेश?
UP चुनाव: 150 नहीं, अब कांग्रेस मांग रही यूपी की हर दूसरी सीट, क्या करेंगे अखिलेश?
यूपी चुनाव: कांग्रेस में आएंगी संघमित्रा मौर्या ? स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी ने खुद बताया
यूपी चुनाव: कांग्रेस में आएंगी संघमित्रा मौर्या ? स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी ने खुद बताया
क्या सपा से गठबंधन में बाधा बन रहे थे अजय राय? कांग्रेस नेता ने दी सफाई
क्या सपा से गठबंधन में बाधा बन रहे थे अजय राय? कांग्रेस नेता ने दी सफाई

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'न सिस्टर को पता है और न...', राहुल गांधी-प्रियंका गांधी पर BJP का बड़ा हमला
'न सिस्टर को पता है और न...', राहुल गांधी-प्रियंका गांधी पर BJP का बड़ा हमला
परविंदर झोटा मर्डर: पंजाब विधानसभा में दूरे दिन भी हंगामा, 10 दिन बाद भी पोस्टमार्टम नहीं
परविंदर झोटा मर्डर: पंजाब विधानसभा में दूरे दिन भी हंगामा, 10 दिन बाद भी पोस्टमार्टम नहीं
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
Udta Teer X Review: ट्विस्ट और कॉमेडी से भरी है आयुष्मान-सारा की 'उड़ता तीर', लोग बोले- 'कंप्लीट फैमिली एंटरटेरन'
आयुष्मान-सारा की 'उड़ता तीर' लोगों को कैसी लगी? जानें- सोशल मीडिया रिव्यू
साउथ अफ्रीका की जीत से WTC पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया को नुकसान, जानें कहां है भारत
साउथ अफ्रीका की जीत से WTC पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया को नुकसान, जानें कहां है भारत
'पाकिस्तान ने करगिल में मारे गए अपने सैनिकों के शव...' UN में भारत ने लगाई लताड़
'पाकिस्तान ने करगिल में मारे गए अपने सैनिकों के शव...' UN में भारत ने लगाई लताड़
बिहार MLC चुनाव: पुलिस हिरासत में छोटू सिंह, PK के कैंडिडेट के हैं समर्थक
बिहार MLC चुनाव: पुलिस हिरासत में छोटू सिंह, PK के कैंडिडेट के हैं समर्थक
यूपी में पशुओं का बीमा कराना हुआ आसान, प्रीमियम का 85% देगी सरकार
यूपी में पशुओं का बीमा कराना हुआ आसान, प्रीमियम का 85% देगी सरकार
Embed widget