एक्सप्लोरर

गोरखपुर में युवक ने जहर खाकर की खुदकशी, आत्महत्या करने से पहले बनाई वीडियो

UP News: कैंपियरगंज थाना क्षेत्र में एक युवक ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली, युवक ने जहर खाने से पहले वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाली थी. बताया गया मृतक नशे का आदी था.

Gorakhpur News: गोरखपुर में एक युवक ने पिता द्वारा बनवाए गए नए घर में गृह प्रवेश और जनेऊ के चार दिन बाद जहर खाकर जान दे दी. घर वाले भी ये समझ नहीं पा रहे हैं कि आखिर उसने ऐसा क्‍यों किया. हैरानी की बात ये है कि मौत से पहले उसने बाकायदा मो‍बाइल में जहर खाने के पहले वीडियो बनाया और उसके बाद पानी के साथ जहर निगल लिया और इसे लोकल वाट्सएप ग्रुप पर वायरल कर दिया. वीडियो बनाने के पहले उसने परिवार के लोगों और शुभचिंतकों से माफी मांगते हुए कहा कि उसकी जीने की तमन्‍ना खत्‍म हो गई है.

कैंपियरगंज थाना क्षेत्र के खजुरगांवा के रहने वाले अंकुर द्विवेदी उर्फ गुडू (19) पुत्र रमेश द्विवेदी ने शनिवार 12 अप्रैल की दोपहर में जहर खा लिया. उसने वीडियो में परिवार और शुभचिंतकों से माफी मांगते हुए सल्‍फास की डिब्‍बी में मौजूद सभी गोलियों को पानी के साथ निगल लिया. वीडियो बनाते समय उसने यह भी कहा कि वह अपनी मर्जी से जहर खा रहा है. किसी के दबाव में नहीं खा रहा है. उसके परिवार वालों को परेशान नहीं किया जाए. लोकेशन ट्रेस करने के बाद उसके परिजन और शुभचिंतक मौके पर पहुंचे. आनन-फानन में उसे गोरखपुर के गोरखनाथ क्षेत्र के निजी अस्पताल ले गए. जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

जहर खाने से पहले बनाई वीडियो
सल्फास खाने के पहले अंकुर द्विवेदी ने अपने मोबाइल में वीडियो बनाकर लोकल व्हाट्सएप ग्रुप पर वायरल कर दिया. युवक ने वीडियो में कहा कि परिवार और अन्य किसी को कोई तकलीफ पहुंची हो तो आखिरी बार माफी मांगता है. उसकी जीने की तमन्ना खत्म हो गई है, इसलिए उसे आखिरी बार माफ कर दें. ये वीडियो शनिवार को दोपहर तीन बजे के आसपास लोकल वाट्सएप ग्रुप और सोशल मीडिया पर उसके द्वारा वायरल करने की बात कही जा रही है.

बताया जा रहा है कि युवक नशे का भी आदी था. हालांकि गोरखपुर के कैम्पियरगंज के थाना प्रभारी राकेश रोशन सिंह ने बताया कि उन्‍हें इस मामले में किसी तरह की कोई शिकायत या तहरीर नहीं मिली है. कोई शिकायत मिलती है, तो सभी पहलुओं पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें: लखनऊ में भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को लेकर बवाल, अखिलेश यादव ने किस पर निकाली भड़ास?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अलीगढ़ में RPF बनी देवदूत, रेलवे प्लेटफॉर्म पर कराई महिला की डिलीवरी
अलीगढ़ में RPF बनी देवदूत, रेलवे प्लेटफॉर्म पर कराई महिला की डिलीवरी
अलीगढ़ में सपा नेता की गिरफ्तारी पर बवाल, अपनों पर ही आरोप
अलीगढ़ में सपा नेता की गिरफ्तारी पर बवाल, अपनों पर ही आरोप
अलीगढ़ में पड़ोसी ने किशोर के साथ किया कुकर्म, POCSO में FIR दर्ज
अलीगढ़ में पड़ोसी ने किशोर के साथ किया कुकर्म, POCSO में FIR दर्ज
'मेरे खिलाफ बहुत बड़ा षड्यंत्र था', वृंदावन में बोले बृजभूषण शरण सिंह
'मेरे खिलाफ बहुत बड़ा षड्यंत्र था', वृंदावन में बोले बृजभूषण शरण सिंह

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget