एक्सप्लोरर

Bhajan Lal Sharma News: गिरिराज जी महाराज के दर्शन करने पहुंचे राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा, विधि-विधान से की पूजा

CM Bhajan Lal Sharma Visit Govardhan: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मंगलवार को गोवर्धन पहुंचे, जहां उन्होंने गिरिराज जी महाराज के दर्शन किए.

Rajasthan CM Bhajan Lal Sharma: राजस्थान के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद मंगलवार शाम को भजन लाल शर्मा (Bhajan Lal Sharma) मथुरा (Mathura) पहुंचे, जहां उन्होंने गोवर्धन में गिरिराज जी महाराज (Giriraj Ji Maharaj) के दर्शन किए और विधि विधान के साथ उनकी पूजा अर्चना की. सीएम ने इस दौरान राजस्थान (Rajasthan) के विकास और उन्नति की कामना की. 

सीएम भजन लाल शर्मा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर गिरिराज जी महाराज मंदिर दर्शन की तस्वीरें भी शेयर की है. जिसमें वो विधि विधान के साथ पूजा अर्चना करते हुए नज़र आ रहे हैं. इन तस्वीरों के साथ उन्होंने लिखा, 'गिरिराज जी महाराज की जय! शांति व भक्ति की पावन धरा पूंछरी का लौठा में परम पूज्य श्री गिर्राज जी महाराज एवं श्री नाथ जी महाराज मंदिर में प्रभु के विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ.'  

मथुरा में गिरिराज जी महाराज के दर्शन किए
मुख्यमंत्री ने आगे लिखा 'गिर्राज जी महाराज से कामना है कि वीर भूमि राजस्थान की देवतुल्य जनता के  जीवन का हर एक क्षण आनंदमय, शांतिमय, सुखमय, आरोग्यमय एवं मंगलमय हो। उनकी कृपा दृष्टि से म्हारो राजस्थान सर्वांगीण विकास के नित नए मानक स्थापित करे व सर्वश्रेष्ठ राजस्थान के निर्माण का हमारा अटल संकल्प अतिशीघ्र साकार हो'

भजन लाल शर्मा ने एक और पोस्ट में लिखा, 'गिरिराज धरण.. प्रभु तुम्हारी शरण. ब्रज पावन धरा गोवर्धन में परम पूज्य श्री गिरिराज जी महाराज ( दान घाटी ) मंदिर में प्रभु के विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ. गिरिराज जी महाराज से सभी प्रदेशवासियों के सुखमय व मंगलमय जीवन की कामना. 

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा काफी धार्मिक प्रवृत्ति के हैं. उनके परिवार की गिरिराज जी महाराज में आस्था है. वो अक्सर इस मंदिर के दर्शन के लिए आते हैं. राजस्थान चुनाव के दौरान भी भजनलाल शर्मा यहां पहुंचे थे और उन्होंने मंदिर में पूजा की थी. इस बार वो पहली बार विधायक का चुनाव जीते और दिलचस्प बात है कि पहली बार में ही वो मुख्यमंत्री बन गए. भजनलाल शर्मा जब भरतपुर से मथुरा आ रहे थे इस दौरान रास्ते में उनकी कार भी हादसे का शिकार हो गई, इस हादसे में वो बाल-बाल बचे.

Ram Mandir Inauguration: टिन का शहर, जगह-जगह भंडारे, राम मंदिर के उद्घाटन में क्या होगा खास, ट्रस्ट ने दी जानकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिद्धार्थनगर में बुलडोजर एक्शन, सरकारी जमीन पर बना मदरसा ध्वस्त
सिद्धार्थनगर में बुलडोजर एक्शन, सरकारी जमीन पर बना मदरसा ध्वस्त
दरोगा की पिटाई के बाद लखनऊ नगर निगम सख्त, अवैध डेयरियों पर एक्शन
दरोगा की पिटाई के बाद लखनऊ नगर निगम सख्त, अवैध डेयरियों पर एक्शन
कभी बेचते थे सब्जी अब BJP में मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानें अमर पाल मौर्य का राजनीतिक सफर
कभी बेचते थे सब्जी अब BJP में मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानें अमर पाल मौर्य का राजनीतिक सफर
रामपुर में पत्नी से हैवानियत, प्राइवेट पार्ट में करंट लगाकर की हत्या
रामपुर में पत्नी से हैवानियत, प्राइवेट पार्ट में करंट लगाकर की हत्या

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
CMRL केस में ED की बड़ी कार्रवाई, कोझिकोड में 8 ठिकानों पर छापेमारी
CMRL केस में ED की बड़ी कार्रवाई, कोझिकोड में 8 ठिकानों पर छापेमारी
New York India Day Parade: न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
Embed widget