एक्सप्लोरर

Manish Sisodia Arrested: 'केजरीवाल की पार्टी के पाप का घड़ा फूट गया', सिसोदिया की गिरफ्तारी पर बोले डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य

Manish Sisodia Arrest: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि आम आदमी पार्टी इस मामले में गंदी राजनीति न करो, साथ ही कहा कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की पार्टी के पाप का घड़ा फूट गया है. 

Manish Sisodia Arrested: दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) की गिरफ्तारी के बाद सियासी घमासान शुरू हो गय़ा है. यही वजह है कि उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) की तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है. डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि इस पार्टी के मुखिया दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) की पार्टी के पाप का घड़ा आज फूट गया है. 

यूपी के डिप्टी सीएम और बीजेपी नेता केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट कर लिखा- "भ्रष्टाचार और शिक्षा का सरबत ना बनाये आम आदमीं पार्टी, CBI ने उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार किया तो न्यायालय जाओ, मामले में गंदी राजनीति न करो, भ्रष्टाचार के विरोध में जन्मी इस पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल की पार्टी के पाप का घड़ा भरा ही नहीं आज फूट गया!"

सपा ने दी ये प्रतिक्रिया

सपा ने ट्वीट करके लिखा- "समाजवादी पार्टी दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी की कड़ी निंदा करती है. सरकारी संपत्तियों को बेचने,महंगाई और बेरोज़गारी जैसे मुद्दों को दबाने के लिए विपक्षी नेताओं को जबरन गिरफ्तार करवा रही भाजपा. लोकतंत्र को खत्म करना चाहती है दमनकारी भाजपा सरकार."

बता दें कि दिल्ली शराब घोटाले को लेकर 8 घंटे की पूछताछ के बाद सीबीआई (CBI) ने दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार कर लिया है. जिसके बाद आम आदमी पार्टी (AAP) ने ट्वीट कर लिखा, 'यह लोकतंत्र के लिए काला दिन है. साथ ही आम आदमी पार्टी के अलग-अलग नेता गिरफ्तारी के बाद जमकर सरकार पर हमला बोल रहे हैं. दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया रविवार को आबकारी नीति घोटाले की सीबीआई जांच में शामिल हुए थे. वह सुबह 11.10 बजे सीबीआई मुख्यालय पहुंचे थे.

 यह भी पढ़ें:-

PM मोदी बोले- कभी लचर कानून व्यवस्था के लिए जाना जाता था यूपी, अब तेजी से कर रहा तरक्की 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर चढ़ावा विवाद: विपक्ष पर भड़के CM योगी, 'लगता है कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने पूरे...'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: विपक्ष पर भड़के CM योगी, 'लगता है कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने पूरे...'
Basti News: मुंबई में उजड़ गया पूरा परिवार, इमारत गिरने से मां समेत 4 मासूम बच्चों की मौत, गांव में पसरा मातम
मुंबई में उजड़ गया पूरा परिवार, इमारत गिरने से मां समेत 4 मासूम बच्चों की मौत, बस्ती में पसरा मातम
Explained: UP गवर्नर बोलीं- 'लड़कियां पढ़ाई के समय प्रेग्नेंट...', जबकि 15 साल में 9.2% घटी ग्रोथ, कैसे गलत साबित हुईं राज्यपाल?
UP गवर्नर बोलीं- लड़कियां पढ़ाई के समय प्रेग्नेंट! जबकि 15 साल में 9.2% घटी दर, कैसे गलत साबित?
Kashi Vishwanath Temple: CM योगी के निर्देश पर बदली व्यवस्था, स्थानीय श्रद्धालुओं को मिलेगी ये सुविधा
काशी विश्वनाथ मंदिर: CM योगी के निर्देश पर बदली व्यवस्था, स्थानीय श्रद्धालुओं को मिलेगी ये सुविधा

वीडियोज

Bollywood News: इंटेंस रोमांस से छाया 'तबाही', कियारा-तारा संग यश की केमिस्ट्री ने बढ़ाया सस्पेंस (08.07.26)
DR. Aarambhi: Avantika का दांव पड़ा उल्टा! नशीली खीर खाकर घर वालों के सामने किया नागिन डांस!
Tata Sierra EV QWD first look and interior, features | #tata #tatasierraev #autolive #sierraev
Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चोर-चोर के नारे, फेंके गए अंडे और भिड़े BJP-TMC समर्थक, ममता की रैली में क्या-क्या हुआ, देखें- Video
चोर-चोर के नारे, फेंके गए अंडे और भिड़े BJP-TMC समर्थक, ममता की रैली में क्या-क्या हुआ, देखें- Video
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद; मेसी पर लगा आरोप
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
Prabhas Mandal Encounter: 'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
Embed widget