एक्सप्लोरर

PM मोदी बोले- कभी लचर कानून व्यवस्था के लिए जाना जाता था यूपी, अब तेजी से कर रहा तरक्की

UP News: पीएम मोदी ने कहा, ''एक समय था जब यूपी माफियाओं और ध्वस्त कानून व्यवस्था की वजह से जाना जाता था, लेकिन आज इसकी पहचान बेहतर कानून व्यवस्था और तेजी से विकास कर रहे राज्‍य के रूप में होती है.''

Lucknow News: प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी (Narendra Modi) ने रविवार को उत्तर प्रदेश के कानून-व्यवस्था की सराहना करते हुए कहा कि एक समय था जब उत्तर प्रदेश माफियाओं और ध्वस्त कानून व्यवस्था की वजह से जाना जाता था, लेकिन आज इसकी पहचान बेहतर कानून व्यवस्था और तेज गति से हो रहे विकास की ओर अग्रसर राज्‍य के रूप में होती है. उत्तर प्रदेश में चयनित 9,055 पुलिस उप निरीक्षकों, प्लाटून कमांडर और अग्निशमन अधिकारियों को लखनऊ में मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ द्वारा बांटे जा रहे नियुक्ति पत्र समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने एक वीडियो संदेश के माध्‍यम से कहा, ''एक समय था जब उत्तर प्रदेश माफियाओं और ध्वस्त कानून व्यवस्था की वजह से जाना जाता था, लेकिन आज इसकी पहचान बेहतर कानून व्यवस्था और तेजी से विकास कर रहे राज्‍य के रूप में होती है.''

पीएम मोदी ने कहा, ''इन दिनों रोजगार मेला मेरे लिए एक विशेष कार्यक्रम बन गया है. कई महीनों से मैं देख रहा हूं कि हर सप्ताह भारतीय जनता पार्टी (BJP) शासित किसी न किसी राज्‍य में रोजगार मेले हो रहे हैं. हजारों नौजवानों को रोजगार के लिए नियुक्ति पत्र दिए जा रहे हैं. मेरा सौभाग्य है कि मुझे उसमें साक्षी बनने का अवसर मिल रहा है.'' उन्‍होंने कहा, ''भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार ने लोगों में सुरक्षा की भावना को मजबूत किया है.''

नये अवसर आने वाले हैं- पीएम मोदी
प्रधानमंत्री ने चयनित अभ्‍यर्थियों को बधाई और शुभकामना देते हुए कहा, ''आज जिन्‍हें नियुक्ति पत्र मिला है, उन्‍हें एक बात का हमेशा ध्‍यान रखना चाहिए कि आपके जीवन में नयी जिम्मेदारी, नयी चुनौतियां, नये अवसर आने वाले हैं, रोज नया अवसर आपके लिए इंतजार कर रहा है.'' उन्होंने कहा, ''इसके बावजूद मैं व्यक्तिगत रूप से उत्तर प्रदेश के सांसद के तौर पर कह रहा हूं, भले आपको नियुक्ति पत्र मिला है, आपके नये जीवन की शुरुआत हुई है, लेकिन अपने भीतर के विद्यार्थी को कभी मरने मत देना. हर पल नया सीखना. क्षमता बढ़ाना और अब तो ऑनलाइन शिक्षा की इतनी व्यवस्था है, बहुत सीखने को मिलता है, आपके प्रगति के लिए जरूरी है कि अपने जीवन को रुकने मत दीजिए. जीवन भी नयी ऊंचाइयों को पार करता चले, इसलिए योग्यता को बढ़ाना है.''

Watch: उमेश पाल के परिजनों और सपा विधायक पूजा पाल में नोकझोंक, महिलाओं ने सुनाई खरीखोटी

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री का रिकॉर्ड किया हुआ वीडियो संदेश सुनाया गया, जिसमें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और वित्त मंत्री सुरेश खन्ना और अन्य ने हिस्सा लिया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूर्व सपा विधायक दीपनारायण यादव के ठिकानों पर 16 घंटे तक चली ED की रेड, 10 हजार दस्तावेज जब्त
पूर्व सपा विधायक दीपनारायण यादव के ठिकानों पर 16 घंटे तक चली ED की रेड, 10 हजार दस्तावेज जब्त
'मुस्लिम पर्सनल लॉ POCSO से ऊपर नहीं', बाल विवाह पर इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्त टिप्पणी
'मुस्लिम पर्सनल लॉ POCSO से ऊपर नहीं', बाल विवाह पर इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्त टिप्पणी
यूपी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा दांव, वाराणसी के लिए बनाया यह खास प्लान, जानें क्या होगा
यूपी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा दांव, वाराणसी के लिए बनाया यह खास प्लान
UP Weather: यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
Guru Dutt Birth Anniversary: 'जिंदगी नरक हो गई है...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'जिंदगी नरक बन गई...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
योगराज सिंह के विवादित बयानों पर पहली बार बोले कपिल देव, कहा- 'कड़वाहट के साथ जीने वालों को...'
योगराज सिंह के विवादित बयानों पर पहली बार बोले कपिल देव, कहा- 'कड़वाहट के साथ जीने वालों को...'
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
UP Weather: यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
मौत के मुंह से बचा डिलीवरी बॉय! सुनसान कॉलोनी में अचानक सामने आया तेंदुआ, कांप जाएगी रूह
मौत के मुंह से बचा डिलीवरी बॉय! सुनसान कॉलोनी में अचानक सामने आया तेंदुआ, कांप जाएगी रूह
मोबाइल, टीवी या चार्जर पर लिखा CE का क्या मतलब होता है? 99% लोग आज तक नहीं जानते इसका जवाब
मोबाइल, टीवी या चार्जर पर लिखा CE का क्या मतलब होता है? 99% लोग आज तक नहीं जानते इसका जवाब
Embed widget