एक्सप्लोरर

प्रयागराज: कुल्हाड़ी से पत्नी को मौत के घाट उतारने के बाद घंटों पुलिस को गुमराह करता रहा मैराथन धावक, कड़ाई होने पर कबूला जुर्म

प्रयागराज में पैसों के लेन देन को लेकर अक्सर पत्नी से शिवशंकर का झगड़ा होता था. पत्नी एक फाइनेंस कम्पनी में कलेक्शन एजेंट थी उसके पास काफी पैसा रहता था. फिलहाल पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया है और उसे जेल भेज दिया है.

प्रयागराज. संगम नगरी प्रयागराज में एक फाइनेंस कम्पनी में काम करने वाली महिला को कुल्हाड़ी से काटकर मौत के घाट उतारे जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. तकरीबन तीस साल की इस महिला का शव उसके घर में ही मिला है. महिला के क़त्ल का आरोप उसके पति पर ही लगा है. पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लेने का दावा किया है.

पैसों के लेन देन को लेकर होता था झगड़ा

पुलिस के मुताबिक़ आशा मौर्य नाम की महिला की शादी कुछ सालों पहले मैराथन के बेहतरीन धावक रहे शिव शंकर के साथ हुई थी. शिव शंकर इन दिनों ओला की टैक्सी चलाता था. फाइनेंस कम्पनी में कलेक्शन एजेंट होने की वजह से पत्नी आशा के पास ऑफिस का काफी पैसा रहता था. रविवार रात को पैसों के लेन देन को लेकर आशा का पति शिव शंकर से झगड़ा हुआ था. पुलिस के मुताबिक़ रात को सोते वक्त शिव शंकर ने पत्नी पर कुल्हाड़ी से वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया. इसके बाद उसने खुद को भी थोड़ा चोटिल कर हमले का ड्रामा रचा. पुलिस ने छानबीन में शक होने पर उससे पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया.

पुलिस को गुमराह किया

पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली है. आरोपी पति शिवशंकर काफी देर तक पुलिस को गुमराह करते हुए दूसरे लोगों पर हत्या का शक जताने का ड्रामा कर रहा था. यह सनसनीखेज वारदात शहर से करीब चालीस किलोमीटर दूर नवाबगंज थाना क्षेत्र के पबनाह गांव की है. वारदात के बाद गांव में कोहराम मच गया था.

ये भी पढ़ें.

अहमदाबाद जेल में दर्ज हुआ माफिया अतीक का बयान, ट्रायल में वीडियो कांफ्रेंसिंग से कराई जाएगी पेशी

मेरठ के शराब माफिया पर बड़ी कार्रवाई, मकान समेत एक करोड़ दस लाख की प्रॉपर्टी जब्त

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अग्निवीरों की सेवा बढ़ाने के फैसले पर बृजभूषण शरण सिंह बोले, 'कहीं न कहीं...'
अग्निवीरों की सेवा बढ़ाने के फैसले पर बृजभूषण शरण सिंह की प्रतिक्रिया, क्या कहा?
देहरादून: गड्ढे और अंधेरे ने ली 4 जानें, NHAI और PWD के अफसरों पर FIR
देहरादून: गड्ढे और अंधेरे ने ली 4 जानें, NHAI और PWD के अफसरों पर FIR
दिवाली से पहले उत्तराखंड के सरकारी कर्मचारियों को तोहफा, धामी सरकार ने बढ़ाया महंगाई भत्ता
दिवाली से पहले उत्तराखंड के सरकारी कर्मचारियों को तोहफा, धामी सरकार ने बढ़ाया महंगाई भत्ता
मथुरा में बेकाबू कार ने खेत में काम कर रहे 3 लोगों को रौंदा, पिता-पुत्र और नाती की मौत
मथुरा में बेकाबू कार ने खेत में काम कर रहे 3 लोगों को रौंदा, पिता-पुत्र और नाती की मौत

वीडियोज

Yeh Fitoor Tera:🫣Jeet ने Saumya के लिए तैयार की बाइक! स्पेशल सीट लगाकर जताया अपना प्यार #sbs
तीसरी शादी के 5 महीने बाद Aamir Khan ने छोड़ा घर, Gauri Spratt के साथ क्या है वजह?
Salman Khan के ‘Teri Sexy Beauty’ पर मचा बवाल, Matrubhumi के गाने को लेकर भड़के लोग
Horrifying Crime Story: दहशत की 20 रातों की कहानी... आधी रात को 'आत्मा' Calling और हत्या का खुलासा!
US Politics News Live: 'ट्रंप कार्ड' पड़ा फीका! डेमोक्रेटिक पार्टी की बल्ले-बल्ले

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मोटा भाई, गृह मंत्रालय आपसे संभल नहीं रहा', पवन खेड़ा ने अरुणाचल-मणिपुर मामले में अमित शाह को घेरा
'मोटा भाई, गृह मंत्रालय आपसे संभल नहीं रहा', पवन खेड़ा ने अरुणाचल-मणिपुर मामले में अमित शाह को घेरा
अग्निवीरों की सेवा बढ़ाने के फैसले पर बृजभूषण शरण सिंह बोले, 'कहीं न कहीं...'
अग्निवीरों की सेवा बढ़ाने के फैसले पर बृजभूषण शरण सिंह की प्रतिक्रिया, क्या कहा?
NEET पेपर लीक प्रदर्शन में पुलिस कार्रवाई का मामला, SC ने पीड़ितों से मांगी शिकायत
NEET पेपर लीक प्रदर्शन में पुलिस कार्रवाई का मामला, SC ने पीड़ितों से मांगी शिकायत
4 विकेट, 8 मेडन ओवर, फिर चमके मोहम्मद शमी; रणजी में बिखेरा जलवा 
4 विकेट, 8 मेडन ओवर, फिर चमके मोहम्मद शमी; रणजी में बिखेरा जलवा 
'मिसिंग यू पापा', बेटे करण संग धर्मेंद्र के फार्महाउस पहुंच इमोशनल हुए सनी देओल, शेयर की वीडियो
'मिसिंग यू पापा', बेटे करण संग धर्मेंद्र के फार्महाउस पहुंच इमोशनल हुए सनी देओल
'कैसे बढ़ेंगे कांग्रेस के सांसद', राहुल गांधी को किरेन रिजिजू ने बताया 7 फॉर्मूला
'कैसे बढ़ेंगे कांग्रेस के सांसद', राहुल गांधी को किरेन रिजिजू ने बताया 7 फॉर्मूला
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
फील्ड पर फिट रहने के लिए कितनी मेहनत करते हैं कोहली? जानें उनका डाइट रुटीन
फील्ड पर फिट रहने के लिए कितनी मेहनत करते हैं कोहली? जानें उनका डाइट रुटीन
Embed widget